₹1,01,406 पर पहुंचा सोना, बना नया ऑलटाइम हाई; इस साल ₹25,244 महंगा हुआ

Business News

सोना शुक्रवार को फिर से अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹703 की बढ़त के साथ ₹1,01,406 प्रति 10 ग्राम हो गई है। गुरुवार को यह ₹1,00,703 थी।

2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में कुल ₹25,244 प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार में अस्थिरता, डॉलर में कमजोरी और निवेशकों का रुझान सोने की ओर होने के कारण इसमें तेज उछाल देखा गया है।

चांदी की चमक घटी, ₹357 सस्ती हुई

जहां सोना नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। चांदी की कीमत ₹357 घटकर ₹1,14,893 प्रति किलो पर आ गई है। इससे एक दिन पहले यह ₹1,15,250 प्रति किलो पर थी। चांदी ने 23 जुलाई को ₹1,15,850 के साथ अब तक का उच्चतम स्तर छुआ था।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट (10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट
दिल्ली ₹1,03,460 ₹94,850
मुंबई ₹1,03,310 ₹94,700
कोलकाता ₹1,03,310 ₹94,700
चेन्नई ₹1,03,310 ₹94,700
भोपाल ₹1,03,360 ₹94,750

सोने में बढ़ोतरी के पीछे के कारण

  • अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव

  • डॉलर इंडेक्स में गिरावट

  • सुरक्षित निवेश के रूप में सोना पसंद करना

  • महंगाई दर और ब्याज दरों में अनिश्चितता

विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले त्योहारों और शादी के सीजन में गोल्ड में और तेजी आ सकती है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

₹1,01,406 पर पहुंचा सोना, बना नया ऑलटाइम हाई; इस साल ₹25,244 महंगा हुआ

Business News

2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में कुल ₹25,244 प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार में अस्थिरता, डॉलर में कमजोरी और निवेशकों का रुझान सोने की ओर होने के कारण इसमें तेज उछाल देखा गया है।

चांदी की चमक घटी, ₹357 सस्ती हुई

जहां सोना नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। चांदी की कीमत ₹357 घटकर ₹1,14,893 प्रति किलो पर आ गई है। इससे एक दिन पहले यह ₹1,15,250 प्रति किलो पर थी। चांदी ने 23 जुलाई को ₹1,15,850 के साथ अब तक का उच्चतम स्तर छुआ था।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट (10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट
दिल्ली ₹1,03,460 ₹94,850
मुंबई ₹1,03,310 ₹94,700
कोलकाता ₹1,03,310 ₹94,700
चेन्नई ₹1,03,310 ₹94,700
भोपाल ₹1,03,360 ₹94,750

सोने में बढ़ोतरी के पीछे के कारण

  • अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव

  • डॉलर इंडेक्स में गिरावट

  • सुरक्षित निवेश के रूप में सोना पसंद करना

  • महंगाई दर और ब्याज दरों में अनिश्चितता

विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले त्योहारों और शादी के सीजन में गोल्ड में और तेजी आ सकती है

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gold-reached-%E2%82%B9-101406-new-alltime-high-became-expensive-%E2%82%B9/article-30193

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.