सोना 8 हजार और चांदी 13 हजार उछली, जानें आज के ताजा भाव

बिजनेस डेस्क

By Rohit.P
On

सोना 8 हजार और चांदी 13 हजार तक महंगी हुई. जानें 16 मई को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट.

Gold-Silver Price 16 May: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत लगभग 8,100 रुपये तक बढ़ गई, जबकि चांदी ने तो और बड़ा उछाल दिखाया है। चांदी की कीमतों में करीब 12,900 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। 16 मई, शुक्रवार को, देश के कई बड़े शहरों में सोने-चांदी के रेट नए उच्च स्तर पर बने रहे। इस तेजी का असर केवल निवेशकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शादी-ब्याह और गहनों की खरीदारी करने वाले लोगों पर भी इसका असर साफ नजर आ रहा है। सुबह से ही बाजार में ग्राहकों के बीच दाम को लेकर चर्चा चलती रही और कई लोग खरीदारी टालते हुए भी दिखे।

कमोडिटी मार्केट में इस हफ्ते एक बुलिश माहौल देखने को मिला। कारोबार के दौरान सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया और चांदी भी रिकॉर्ड तेजी के साथ 2.97 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंची। हालांकि, ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली के चलते बाद में दोनों धातुओं में थोड़ी नरमी आई। MCX पर हफ्ते के अंत में सोना करीब 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.71 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। फिर भी, बाजार में कीमतें अभी भी काफी ऊंची बनी हुई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक तनाव और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों का रुख सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है, जिससे सोने-चांदी को समर्थन मिला है।

सुना गया है कि सरकार की ओर से इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाना भी इस तेजी का एक बड़ा कारण है। सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है, जिससे घरेलू बाजार पर सीधा असर पड़ा है, क्योंकि विदेश से आने वाला सोना-चांदी महंगा हो गया है। दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,57,080 रुपये रही, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह 1,56,930 रुपये है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा है, जहां कीमत 1,60,910 रुपये तक पहुंच गई। जयपुर और लखनऊ में भी सोने का भाव 1,57,080 रुपये है। वहीं, चांदी का भाव दिल्ली, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में 2,80,000 रुपये प्रति किलो है। चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की कीमत 2,90,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। ऐसे में निवेशकों को एकमुश्त पैसा लगाने के बजाय धीरे-धीरे निवेश करने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि SIP के जरिए निवेश करना अभी ज्यादा सुरक्षित तरीका हो सकता है। खासकर चांदी में अस्थिरता ज्यादा है, इसलिए छोटे समय के लिए इसमें निवेश करना जोखिम भरा माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2026 By Rohit.P

सोना 8 हजार और चांदी 13 हजार उछली, जानें आज के ताजा भाव

बिजनेस डेस्क

Gold-Silver Price 16 May: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत लगभग 8,100 रुपये तक बढ़ गई, जबकि चांदी ने तो और बड़ा उछाल दिखाया है। चांदी की कीमतों में करीब 12,900 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। 16 मई, शुक्रवार को, देश के कई बड़े शहरों में सोने-चांदी के रेट नए उच्च स्तर पर बने रहे। इस तेजी का असर केवल निवेशकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शादी-ब्याह और गहनों की खरीदारी करने वाले लोगों पर भी इसका असर साफ नजर आ रहा है। सुबह से ही बाजार में ग्राहकों के बीच दाम को लेकर चर्चा चलती रही और कई लोग खरीदारी टालते हुए भी दिखे।

कमोडिटी मार्केट में इस हफ्ते एक बुलिश माहौल देखने को मिला। कारोबार के दौरान सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया और चांदी भी रिकॉर्ड तेजी के साथ 2.97 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंची। हालांकि, ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली के चलते बाद में दोनों धातुओं में थोड़ी नरमी आई। MCX पर हफ्ते के अंत में सोना करीब 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.71 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। फिर भी, बाजार में कीमतें अभी भी काफी ऊंची बनी हुई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक तनाव और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों का रुख सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है, जिससे सोने-चांदी को समर्थन मिला है।

सुना गया है कि सरकार की ओर से इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाना भी इस तेजी का एक बड़ा कारण है। सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है, जिससे घरेलू बाजार पर सीधा असर पड़ा है, क्योंकि विदेश से आने वाला सोना-चांदी महंगा हो गया है। दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,57,080 रुपये रही, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह 1,56,930 रुपये है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा है, जहां कीमत 1,60,910 रुपये तक पहुंच गई। जयपुर और लखनऊ में भी सोने का भाव 1,57,080 रुपये है। वहीं, चांदी का भाव दिल्ली, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में 2,80,000 रुपये प्रति किलो है। चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की कीमत 2,90,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। ऐसे में निवेशकों को एकमुश्त पैसा लगाने के बजाय धीरे-धीरे निवेश करने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि SIP के जरिए निवेश करना अभी ज्यादा सुरक्षित तरीका हो सकता है। खासकर चांदी में अस्थिरता ज्यादा है, इसलिए छोटे समय के लिए इसमें निवेश करना जोखिम भरा माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gold-rose-by-8-thousand-and-silver-by-13-thousand/article-53534

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.