सोना-चांदी लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर, सोना ₹1.37 लाख के पार; चांदी 2.18 लाख पर पहुंची

बिजनेस

On

अंतरराष्ट्रीय संकेतों और मजबूत मांग के बीच कीमती धातुओं में उछाल जारी, इस साल अब तक सोना ₹60 हजार और चांदी ₹1.33 लाख महंगी

देश में सोने और चांदी की कीमतों ने लगातार तीसरे दिन नया रिकॉर्ड बनाया है। 24 दिसंबर को घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुएं ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गईं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹352 की बढ़त के साथ ₹1,36,635 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले सोना ₹1,36,283 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी में तेजी और ज्यादा तेज रही। एक किलो चांदी की कीमत ₹7,934 बढ़कर ₹2,18,954 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। मंगलवार को इसका भाव ₹2,11,020 प्रति किलो था। बीते 10 दिनों में चांदी ₹30,673 महंगी हो चुकी है। 11 दिसंबर को इसकी कीमत ₹1,88,281 प्रति किलो थी।

शहरों में अलग-अलग क्यों होते हैं रेट

IBJA द्वारा जारी किए गए रेट्स में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के दाम अलग दिखाई देते हैं। IBJA के भावों का उपयोग RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने में करता है, वहीं कई बैंक इन्हीं दरों के आधार पर गोल्ड लोन की वैल्यू तय करते हैं।

इस साल अब तक भारी बढ़त

वर्ष 2025 में अब तक सोना और चांदी दोनों निवेशकों को मजबूत रिटर्न दे चुके हैं।

  • सोना: 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब बढ़कर ₹1,36,635 हो गई है। यानी ₹60,473 की बढ़त।

  • चांदी: 31 दिसंबर 2024 को चांदी ₹86,017 प्रति किलो थी, जो अब ₹2,18,954 प्रति किलो हो गई है। इस दौरान ₹1,32,937 की तेजी दर्ज की गई।

सोने में तेजी के प्रमुख कारण

विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में तेजी के पीछे तीन बड़े कारण हैं। पहला, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती के चलते डॉलर कमजोर हुआ है, जिससे सोना रखना सस्ता हुआ। दूसरा, रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव ने सोने को सुरक्षित निवेश का विकल्प बना दिया है। तीसरा, चीन समेत कई देश अपने रिजर्व बैंक के लिए भारी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे मांग बढ़ी है।

चांदी क्यों भाग रही है आगे

चांदी की तेजी का मुख्य कारण इसकी इंडस्ट्रियल डिमांड है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में बढ़ते इस्तेमाल ने इसे अहम कच्चा माल बना दिया है। इसके अलावा, अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के चलते कंपनियां पहले से स्टॉक जमा कर रही हैं, जिससे सप्लाई दबाव में है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gold-silver-reached-record-level-for-the-third-consecutive-day-gold/article-40933

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.