- Hindi News
- बिजनेस
- निवेशकों के लिए अच्छी खबर, अगले महीने शुरू होगा T+0 सेटलमेंट, शेयर बेचने पर उसी दिन मिल जाएगा पैसा
निवेशकों के लिए अच्छी खबर, अगले महीने शुरू होगा T+0 सेटलमेंट, शेयर बेचने पर उसी दिन मिल जाएगा पैसा
Business News
शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को शेयर बेचने पर पैसे के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। सेबी जल्द ही टी प्लस टू सेटलमेंट का चलन शुरू करने जा रहा है। इसके शुरू होने पर शेयर बेचने का पैसा उसी दिन अकाउंट में आ जाएगा, जिस दिन शेयर बेचे हैं। इसके अलावा सेबी ज्यादा निवेशकों को शेयर बाजार से जोड़ने के लिए एक सर्वे भी करेगा।
शेयर मार्केट में निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। अब शेयर बेचने पर उसी दिन पैसा अकाउंट में आ जाएगा। निवेशकों को यह सुविधा अगले महीने से मिलने जा रही है। अभी तक अकाउंट में पैसा आने में एक दिन (वर्किंग डे) का समय लगता है। नई सुविधा शुरू होने से निवेशकों को पैसे लिए एक-दो दिन का इंतजार नहीं करना होगा।
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने हाल ही में एक सर्कुलर में घोषणा की है कि अब टॉप 500 शेयरों के लिए वैकल्पिक T+0 सेटलमेंट उपलब्ध होगा। सर्कुलर के मुताबिक यह फैसला 31 जनवरी 2025 से लागू होगा। इस कदम को मार्केट को सेटलमेंट साइकल में तेजी लाने के लिए नए सिरे से तैयार करने के तौर पर देखा जा रहा है। अभी टी प्लस वन सेटलमेंट का चलन है। ट्रेड के दिन ही वैकल्पिक T+0 सेटलमेंट बना रहेगा। अभी सिर्फ 25 शेयरों को ही T+0 सेटलमेंट के लिए उपलब्ध कराया गया है।
रिस्क को लेकर जागरूकता बढ़ाएगा सेबी
मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) पूरे देश में एक सर्वे करेगा। इस सर्वे का मकसद ज्यादा से ज्यादा निवेशकों को शेयर बाजार से जोड़ना है। इसके साथ ही रिस्क को लेकर जागरूकता बढ़ाना और सिस्टम में मौजूद खामियों को दूर करना है।
सेबी के होल टाइम मेंबर अनंत नारायण ने बताया कि भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव कम है। FPI (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों) ने अक्टूबर-नवंबर में 14 अरब डॉलर की निकासी की। दूसरी तरफ, इतनी ही राशि का निवेश घरेलू निवेशकों ने म्यूचुअल फंड में किया है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि आत्मसंतुष्टि के लिए कोई जगह नहीं है।
विदेशी निवेश को भी बताया जरूरी
नारायण ने CII ग्लोबल इकॉनमिक पॉलिसी फोरम 2024 में कहा, हम कैपिटल मार्केट में घरेलू निवेशकों की संख्या बढ़ने का जश्न मनाते हैं। इसका ये मतलब नहीं है कि हमें विदेशी निवेश की जरूरत नहीं है। हमें विदेशी निवेश की आवश्यकता है। हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि हम दुनिया भर से निवेश आकर्षित करने के लिए एक आकर्षक जगह बने रहें जिससे हम भविष्य की ग्रोथ को मजबूत कर सकें।
'रिटेल और नए निवेशकों को हल्के में न लें'
उन्होंने यह भी कहा कि रिटेल और नए निवेशकों से आने वाले इस इनफ्लो को हल्के में नहीं लेना चाहिए। नारायण ने कहा कि हमें इन्हें प्रोत्साहित करना होगा। हम युवा लोगों के बारे में चिंतित हैं, उनमें से कई ने कैपिटल मार्केट में गिरावट (बाजार में निवेश) नहीं देखी है।
उन्होंने सवाल किया कि क्या जोखिम के बारे में इनमें पर्याप्त जागरूकता है। उन्होंने बताया कि रेगुलेटर, AMFI, एक्सचेंज और क्लियरिंग कॉरपोरेशन्स के साथ मिलकर निवेशक जागरूकता बढ़ाने पर काम कर रहा है। नारायण ने ये भी बताया कि सेबी पूरे देश में एक सर्वे शुरू करेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए