सरकार ने बनाया मेगाबस मिशन, खर्च करेगी 1.75 लाख करोड़

Business News

अर्बन मॉबिलिटी मिशन में बस स्टॉप, टर्मिनल और डिपो सहित इलेक्ट्रिक बसों और रिलेटिड इंफ्रा तैयार किया जाएगा. नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत के अलावा, मिशन में 5,000 किलोमीटर पैदल और साइकिल चलाने के लिए सड़कों का निर्माण शामिल होगा.

केंद्र सरकार ने देश से पॉल्यूशन को कम करने के लिए मेगा प्लान तैयार कर लिया है. इसके लिए भारत के सभी दस लाख से ज्यादा शहरों में 100,000 इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने का प्लान बना रहा है. इस प्लान को अगले पांच साल में पूरा किया जाएगा. इस प्लान को भारत अर्बन मेगाबस मिशन का नाम दिया गया है. जिसका बजट 1.75 लाख करोड़ रुपए है. इस अर्बन मॉbusबिलिटी मिशन में बस स्टॉप, टर्मिनल और डिपो सहित इलेक्ट्रिक बसों और रिलेटिड इंफ्रा तैयार किया जाएगा. नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत के अलावा, मिशन में 5,000 किलोमीटर पैदल और साइकिल चलाने के लिए सड़कों का निर्माण शामिल होगा. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इस पूरे प्रोजेक्ट की क्या खास बातें हैं.

ये है सरकार की प्लानिंग

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मिशन 2025 में लॉन्च किया जाएगा और 2029-30 वित्त वर्ष तक इस मिशन को पूरा करने का टारगेट रखा गया है. केंद्र पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन की हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है ताकि अधिक से अधिक लोग अपने निजी वाहनों को निकालने के बजाय इसे प्राथमिकता देना शुरू कर दें. सूत्रों के अनुसार, दस लाख से अधिक शहरों में नॉन-पॉल्यूटिंग इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरूआत का लक्ष्य के तहत 2030 तक पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन मोड की हिस्सेदारी को सभी मोटर चालित यात्राओं में 60 फीसदी और 2036 तक 80 फीसदी बढ़ाना है. वहीं नॉन-मोटराइज्ड ट्रिप्स यानी साइकिल और पैदल ट्रिप को 2030 तक सभी शहरी यात्राओं का कम से कम 50 फीसदी तक बढ़ाना है.

पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन और साइकिल को प्रमोट

सरकार ट्रांसपोर्टेशन के साधन के रूप में साइकिल को भी प्रोत्साहित करना चाहती है ताकि लोग साइकिल का उपयोग करके बस स्टॉप और वर्क प्लेस के बीच के अंतर को कम कर सकें. इस उद्देश्य के लिए, मिशन साइक्लिंग ट्रैक के निर्माण और किराए पर साइकिल के लिए भी धन मुहैया कराएगा. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय शहरों में 56 फीसदी से ज्यादा ट्रिप्स 5 किमी से कम लंबाई की होती हैं. मिशन की योजना इन ट्रिप्स को नॉन—मोटराइज बनाकर इसका समाधान करने की है, यानी चिन्हित मार्गों पर साइकिल चलाने का विकल्प देना है.

क्या है इस मिशन का उद्देश्य

मिशन के लिए बजट 1.75 लाख करोड़ होगा – जिसमें पांच साल की अवधि के दौरान बस संचालन के लिए व्यवहार्यता अंतर निधि के रूप में ₹80,000 करोड़ रुपए और बस स्टॉप जैसे सहायक बुनियादी ढांचे में सुधार और वृद्धि के लिए 45,000 करोड़ रुपए शामिल हैं. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया रिपोर्ट में कहा कि इसका उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को ट्रांसपोर्ट का पसंदीदा साधन बनाना और पैदल चलने और साइकिल चलाने के लिए प्रो​त्साहित करना है. मिशन के तीन प्रमुख उद्देश्य बताए गए हैं वायु प्रदूषण को कम करना, पब्लिक हेल्थ में सुधार करना और इकोनॉमी को बढ़ावा देना है. भारत में लगभग 65 मिलियन से अधिक सिटीज हैं, जिन्हें मिशन टारगेट करेगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Oct 2024 By दैनिक जागरण

सरकार ने बनाया मेगाबस मिशन, खर्च करेगी 1.75 लाख करोड़

Business News

केंद्र सरकार ने देश से पॉल्यूशन को कम करने के लिए मेगा प्लान तैयार कर लिया है. इसके लिए भारत के सभी दस लाख से ज्यादा शहरों में 100,000 इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने का प्लान बना रहा है. इस प्लान को अगले पांच साल में पूरा किया जाएगा. इस प्लान को भारत अर्बन मेगाबस मिशन का नाम दिया गया है. जिसका बजट 1.75 लाख करोड़ रुपए है. इस अर्बन मॉbusबिलिटी मिशन में बस स्टॉप, टर्मिनल और डिपो सहित इलेक्ट्रिक बसों और रिलेटिड इंफ्रा तैयार किया जाएगा. नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत के अलावा, मिशन में 5,000 किलोमीटर पैदल और साइकिल चलाने के लिए सड़कों का निर्माण शामिल होगा. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इस पूरे प्रोजेक्ट की क्या खास बातें हैं.

ये है सरकार की प्लानिंग

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मिशन 2025 में लॉन्च किया जाएगा और 2029-30 वित्त वर्ष तक इस मिशन को पूरा करने का टारगेट रखा गया है. केंद्र पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन की हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है ताकि अधिक से अधिक लोग अपने निजी वाहनों को निकालने के बजाय इसे प्राथमिकता देना शुरू कर दें. सूत्रों के अनुसार, दस लाख से अधिक शहरों में नॉन-पॉल्यूटिंग इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरूआत का लक्ष्य के तहत 2030 तक पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन मोड की हिस्सेदारी को सभी मोटर चालित यात्राओं में 60 फीसदी और 2036 तक 80 फीसदी बढ़ाना है. वहीं नॉन-मोटराइज्ड ट्रिप्स यानी साइकिल और पैदल ट्रिप को 2030 तक सभी शहरी यात्राओं का कम से कम 50 फीसदी तक बढ़ाना है.

पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन और साइकिल को प्रमोट

सरकार ट्रांसपोर्टेशन के साधन के रूप में साइकिल को भी प्रोत्साहित करना चाहती है ताकि लोग साइकिल का उपयोग करके बस स्टॉप और वर्क प्लेस के बीच के अंतर को कम कर सकें. इस उद्देश्य के लिए, मिशन साइक्लिंग ट्रैक के निर्माण और किराए पर साइकिल के लिए भी धन मुहैया कराएगा. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय शहरों में 56 फीसदी से ज्यादा ट्रिप्स 5 किमी से कम लंबाई की होती हैं. मिशन की योजना इन ट्रिप्स को नॉन—मोटराइज बनाकर इसका समाधान करने की है, यानी चिन्हित मार्गों पर साइकिल चलाने का विकल्प देना है.

क्या है इस मिशन का उद्देश्य

मिशन के लिए बजट 1.75 लाख करोड़ होगा – जिसमें पांच साल की अवधि के दौरान बस संचालन के लिए व्यवहार्यता अंतर निधि के रूप में ₹80,000 करोड़ रुपए और बस स्टॉप जैसे सहायक बुनियादी ढांचे में सुधार और वृद्धि के लिए 45,000 करोड़ रुपए शामिल हैं. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया रिपोर्ट में कहा कि इसका उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को ट्रांसपोर्ट का पसंदीदा साधन बनाना और पैदल चलने और साइकिल चलाने के लिए प्रो​त्साहित करना है. मिशन के तीन प्रमुख उद्देश्य बताए गए हैं वायु प्रदूषण को कम करना, पब्लिक हेल्थ में सुधार करना और इकोनॉमी को बढ़ावा देना है. भारत में लगभग 65 मिलियन से अधिक सिटीज हैं, जिन्हें मिशन टारगेट करेगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/government-created-megabus-mission-will-spend-rs-175-lakh-crore/article-1743

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.