PF हायर पेंशन पर सरकार ने दी बड़ी राहत, 3.1 लाख लोगों को होगा फायदा, जानिए पूरी डिटेल

Business News

ईपीएफओ के सदस्यों के लिए अच्छी खबर है। EPFO ने हायर पेंशन से जुड़े 3 लाख 10 हजार लंबित आवेदनों के बारे में वेतन और दूसरी जानकारियां अपलोड करने के लिए डेडलाइन एक बार फिर बढ़ा दी है। इसके लिए उन्हें 31 जनवरी तक का समय दिया गया है।

एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने ऊंचे वेतन पर पेंशन से जुड़े 3 लाख 10 हजार लंबित आवेदनों के बारे में वेतन और दूसरी जानकारियां अपलोड करने के लिए समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। अब एंप्लॉयर्स को ये जानकारियां अपलोड करने के लिए 31 जनवरी 2025 तक का ‘आखिरी’ मौका दिया गया है। लेबर मिनिस्ट्री ने बुधवार को बताया कि इसके लिए EPFO ने एक ऑनलाइन सुविधा दी है। इसके जरिए ऊंचे वेतन पर पेंशन के लिए ऑप्शंस/जॉइंट ऑप्शंस के सत्यापन के एप्लिकेशन जमा किए जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के 4 नवंबर 2022 के आदेश के मुताबिक यह सुविधा पात्र पेंशनर्स या EPFO मेंबर्स के लिए थी। इसे 26 फरवरी 2023 को शुरू किया गया था। यह 3 मई 2023 तक उपलब्ध थी। मिनिस्ट्री ने कहा कि कर्मचारियों की ओर से समय सीमा बढ़ाने की मांग आई थी, जिसके बाद 26 जून 2023 तक का वक्त दिया गया कि पात्र पेंशनर या मेंबर इसके लिए आवेदन कर सकें। इसके बाद 15 दिनों का और समय दिया गया था।

क्यों बढ़ाया टाइम

इस तरह आवेदन जमा करने की समय सीमा 11 जुलाई 2023 तक थी और तब तक 17 लाख 49 हजार पेंशनर्स या मेंबर्स के आवेदन मिले। मंत्रालय ने कहा कि एंप्लॉयर्स एसोसिएशंस की ओर से अनुरोध आया था कि वेज डिटेल्स अपलोड करने के लिए और वक्त दिया जाए, जिस पर पहले 30 सितंबर 2023, फिर 31 दिसंबर 2023 और उसके बाद 31 मई 2024 तक का वक्त दिया गया।

मंत्रालय ने कहा कि इसके बावजूद 3 लाख 10 हजार से अधिक आवेदनों का ऑप्शंस या जॉइंट ऑप्शंस के लिए सत्यापन एंप्लॉयर्स की ओर से नहीं हो सका है। समय सीमा बढ़ाने के अनुरोधों को देखते हुए अब 31 जनवरी 2025 तक का ‘आखिरी’ मौका दिया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि एंप्लॉयर 4 लाख 66 हजार से अधिक उन मामलों में भी 15 जनवरी तक अपने जवाब या जानकारी जमा कर दें, जिनमें EPFO ने और जानकारी मांगी है या स्पष्टीकरण देने को कहा है। ये आवेदन EPFO को मिल चुके हैं।

ESI स्कीम से 17.8 लाख नए वर्कर जुड़े

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि ESI स्कीम से इस साल अक्टूबर में 17 लाख 80 हजार नए वर्कर जुड़े हैं, जिनमें 25 साल तक के वर्कर्स की संख्या 8 लाख 50 हजार है। नए जुड़े सदस्यों में 3 लाख 52 हजार महिलाएं और 42 ट्रांसजेंडर हैं। अक्टूबर में ESI स्कीम से 21588 नए संस्थान भी जुड़े। मंत्रालय ने कहा कि इससे और ज्यादा वर्कर्स को ESI के सोशल सिक्योरिटी बेनेफिट मिलेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2024 By दैनिक जागरण

PF हायर पेंशन पर सरकार ने दी बड़ी राहत, 3.1 लाख लोगों को होगा फायदा, जानिए पूरी डिटेल

Business News

एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने ऊंचे वेतन पर पेंशन से जुड़े 3 लाख 10 हजार लंबित आवेदनों के बारे में वेतन और दूसरी जानकारियां अपलोड करने के लिए समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। अब एंप्लॉयर्स को ये जानकारियां अपलोड करने के लिए 31 जनवरी 2025 तक का ‘आखिरी’ मौका दिया गया है। लेबर मिनिस्ट्री ने बुधवार को बताया कि इसके लिए EPFO ने एक ऑनलाइन सुविधा दी है। इसके जरिए ऊंचे वेतन पर पेंशन के लिए ऑप्शंस/जॉइंट ऑप्शंस के सत्यापन के एप्लिकेशन जमा किए जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के 4 नवंबर 2022 के आदेश के मुताबिक यह सुविधा पात्र पेंशनर्स या EPFO मेंबर्स के लिए थी। इसे 26 फरवरी 2023 को शुरू किया गया था। यह 3 मई 2023 तक उपलब्ध थी। मिनिस्ट्री ने कहा कि कर्मचारियों की ओर से समय सीमा बढ़ाने की मांग आई थी, जिसके बाद 26 जून 2023 तक का वक्त दिया गया कि पात्र पेंशनर या मेंबर इसके लिए आवेदन कर सकें। इसके बाद 15 दिनों का और समय दिया गया था।

क्यों बढ़ाया टाइम

इस तरह आवेदन जमा करने की समय सीमा 11 जुलाई 2023 तक थी और तब तक 17 लाख 49 हजार पेंशनर्स या मेंबर्स के आवेदन मिले। मंत्रालय ने कहा कि एंप्लॉयर्स एसोसिएशंस की ओर से अनुरोध आया था कि वेज डिटेल्स अपलोड करने के लिए और वक्त दिया जाए, जिस पर पहले 30 सितंबर 2023, फिर 31 दिसंबर 2023 और उसके बाद 31 मई 2024 तक का वक्त दिया गया।

मंत्रालय ने कहा कि इसके बावजूद 3 लाख 10 हजार से अधिक आवेदनों का ऑप्शंस या जॉइंट ऑप्शंस के लिए सत्यापन एंप्लॉयर्स की ओर से नहीं हो सका है। समय सीमा बढ़ाने के अनुरोधों को देखते हुए अब 31 जनवरी 2025 तक का ‘आखिरी’ मौका दिया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि एंप्लॉयर 4 लाख 66 हजार से अधिक उन मामलों में भी 15 जनवरी तक अपने जवाब या जानकारी जमा कर दें, जिनमें EPFO ने और जानकारी मांगी है या स्पष्टीकरण देने को कहा है। ये आवेदन EPFO को मिल चुके हैं।

ESI स्कीम से 17.8 लाख नए वर्कर जुड़े

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि ESI स्कीम से इस साल अक्टूबर में 17 लाख 80 हजार नए वर्कर जुड़े हैं, जिनमें 25 साल तक के वर्कर्स की संख्या 8 लाख 50 हजार है। नए जुड़े सदस्यों में 3 लाख 52 हजार महिलाएं और 42 ट्रांसजेंडर हैं। अक्टूबर में ESI स्कीम से 21588 नए संस्थान भी जुड़े। मंत्रालय ने कहा कि इससे और ज्यादा वर्कर्स को ESI के सोशल सिक्योरिटी बेनेफिट मिलेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/government-has-given-big-relief-on-pf-higher-pension-31/article-5764

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.