सरकार ने RBI के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर को 16वें वित्त आयोग का बनाया अंशकालिक सदस्य

Business News

केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर को 16वें वित्त आयोग का अंशकालिक सदस्य नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति पूर्व वित्त सचिव अजय नारायण झा के इस्तीफे के बाद की गई है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, शंकर आयोग को रिपोर्ट सौंपने या 31 अक्टूबर 2025 तक—जो भी पहले हो—इस पद पर बने रहेंगे।

क्या है 16वां वित्त आयोग?

16वें वित्त आयोग का गठन 31 दिसंबर 2023 को किया गया था। इसकी अध्यक्षता नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया कर रहे हैं। यह संवैधानिक निकाय केंद्र और राज्यों के बीच वित्तीय संबंधों पर सिफारिशें करता है।
यह आयोग 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले पांच सालों के लिए सिफारिशें देगा। इससे पहले 15वें वित्त आयोग (अध्यक्ष: एन.के. सिंह) ने केंद्र के विभाज्य करों का 41% राज्यों को देने की सिफारिश की थी, जो 14वें वित्त आयोग के बराबर है।

कौन हैं टी. रबी शंकर?

टी. रबी शंकर एक अनुभवी केंद्रीय बैंकर हैं।

  • उन्हें पहली बार मई 2021 में RBI का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था।

  • अप्रैल 2024 में सरकार ने उनका कार्यकाल एक साल के लिए 3 मई 2024 से बढ़ा दिया।

  • वह वर्तमान में RBI के 13 प्रमुख विभागों की अगुआई कर रहे हैं।

उनकी प्रमुख जिम्मेदारियाँ:

  • मुद्रा प्रबंधन, विदेशी मुद्रा, बाहरी निवेश, CBDC (डिजिटल करेंसी) विकास

  • वित्तीय बाजार विनियम, फिनटेक, जोखिम प्रबंधन, आईटी और भुगतान प्रणाली

टी. रबी शंकर ने 1990 में RBI जॉइन किया था

  • वह आईएमएफ (2005-2011) में सरकारी बॉन्ड और ऋण प्रबंधन के सलाहकार भी रह चुके हैं।

  • उन्होंने IFTAS के चेयरमैन के तौर पर भी सेवाएं दी हैं।

  • शंकर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से अर्थशास्त्र में एम.फिल किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सरकार ने RBI के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर को 16वें वित्त आयोग का बनाया अंशकालिक सदस्य

Business News

यह नियुक्ति पूर्व वित्त सचिव अजय नारायण झा के इस्तीफे के बाद की गई है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, शंकर आयोग को रिपोर्ट सौंपने या 31 अक्टूबर 2025 तक—जो भी पहले हो—इस पद पर बने रहेंगे।

क्या है 16वां वित्त आयोग?

16वें वित्त आयोग का गठन 31 दिसंबर 2023 को किया गया था। इसकी अध्यक्षता नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया कर रहे हैं। यह संवैधानिक निकाय केंद्र और राज्यों के बीच वित्तीय संबंधों पर सिफारिशें करता है।
यह आयोग 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले पांच सालों के लिए सिफारिशें देगा। इससे पहले 15वें वित्त आयोग (अध्यक्ष: एन.के. सिंह) ने केंद्र के विभाज्य करों का 41% राज्यों को देने की सिफारिश की थी, जो 14वें वित्त आयोग के बराबर है।

कौन हैं टी. रबी शंकर?

टी. रबी शंकर एक अनुभवी केंद्रीय बैंकर हैं।

  • उन्हें पहली बार मई 2021 में RBI का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था।

  • अप्रैल 2024 में सरकार ने उनका कार्यकाल एक साल के लिए 3 मई 2024 से बढ़ा दिया।

  • वह वर्तमान में RBI के 13 प्रमुख विभागों की अगुआई कर रहे हैं।

उनकी प्रमुख जिम्मेदारियाँ:

  • मुद्रा प्रबंधन, विदेशी मुद्रा, बाहरी निवेश, CBDC (डिजिटल करेंसी) विकास

  • वित्तीय बाजार विनियम, फिनटेक, जोखिम प्रबंधन, आईटी और भुगतान प्रणाली

टी. रबी शंकर ने 1990 में RBI जॉइन किया था

  • वह आईएमएफ (2005-2011) में सरकारी बॉन्ड और ऋण प्रबंधन के सलाहकार भी रह चुके हैं।

  • उन्होंने IFTAS के चेयरमैन के तौर पर भी सेवाएं दी हैं।

  • शंकर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से अर्थशास्त्र में एम.फिल किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/government-made-rbi-deputy-governor-t-rabi-shankar-as-part/article-23567

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.