MSP पर सोयाबीन की सरकारी खरीद आज से हो जाएगी शुरू, जानिए तेलों के लेटेस्ट दाम

Business News

25 अक्टूबर से सरकार लूज में सोयाबीन की नये एमएसपी 4,892 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीद शुरू करेगी, जिससे किसान काफी खुश हैं। इस अनुकूल खबर के बीच बाकी तेल-तिलहन भी अछूते नहीं रहे और उनकी कीमतें भी मजबूत होती दिखीं।

देश में 25 अक्टूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सोयाबीन की सरकारी खरीद शुरू होने की संभावना के बीच थोक तेल-तिलहन बाजार में गुरुवार को अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में मजबूती दिखी। सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल और बिनौला तेल के दाम बढ़त के साथ बंद हुए। ऊंचे दाम पर कम कारोबार के साथ-साथ बाजार में आवक बढ़ने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन कीमतें पूर्वस्तर पर बंद हुईं। शिकागो और मलेशिया एक्सचेंज काफी मजबूत चल रहा है।

4,892 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से होगी सोयाबीन खरीद

बाजार सूत्रों ने कहा कि 25 अक्टूबर से सरकार लूज में सोयाबीन की नये एमएसपी 4,892 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीद शुरू करेगी, जिससे किसान काफी खुश हैं। इस अनुकूल खबर के बीच बाकी तेल-तिलहन भी अछूते नहीं रहे और उनकी कीमतें भी मजबूत होती दिखीं। आवक बढ़ने के बीच ऊंचे भाव पर कम कारोबार से मूंगफली तेल-तिलहन कीमतों में स्थिरता रही। हालांकि, अब भी मूंगफली, सूरजमुखी एमएसपी से कम दाम पर बिकना जारी है। सूत्रों ने कहा कि नेपाल के रास्ते खाद्य तेलों का शुल्कमुक्त आयात शुरू होने से लगभग 10 दिन पहले सोयाबीन तेल पांच रुपये किलो प्रीमियम दाम के साथ बिक रहा था, जो नेपाल से शुल्कमुक्त आयात शुरू होने के बाद अब सात रुपये किलो के नुकसान के साथ बिकने लगा है। इस आयात की मार हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों तक पहुंच रही है। इस ओर ध्यान देना होगा क्योंकि दिसंबर-जनवरी-फरवरी में देश में सूरजमुखी की नई फसल की बिजाई शुरू होनी है, जो सस्ते शुल्कमुक्त आयात के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।

किसानों का सोचे सरकार

सरकार को ऐसे आयातित तेल को बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में राशन दुकानों से बंटवाकर बाकी राज्यों पर होने वाले दुष्प्रभाव को रोकने के बारे में विचार करना होगा। सूत्रों ने कहा कि जिस तरह विदेशों में बायो-डीजल निर्माण के लिए पाम और सोयाबीन तेल का इस्तेमाल बढ़ रहा है उसे देखते हुए आने वाले दिनों में खाद्य तेल की आपूर्ति का संकट बढ़ सकता है और कीमतें आसमान छू सकती हैं। इसे देखते हुए देश को अपना तेल-तिलहन उत्पादन बढ़ाने की ओर ध्यान देने की जरूरत है। जरूरी खाद्य वस्तुओं के लिए आयात पर बढ़ती निर्भरता कहीं से भी उचित नहीं है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

  • सरसों तिलहन - 6,500-6,550 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली - 6,350-6,625 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,100 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,270-2,570 रुपये प्रति टिन।
  • सरसों तेल दादरी- 13,550 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सरसों पक्की घानी- 2,165-2,265 रुपये प्रति टिन।
  • सरसों कच्ची घानी- 2,165-2,290 रुपये प्रति टिन।
  • तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सीपीओ एक्स-कांडला- 12,350 रुपये प्रति क्विंटल।
  • बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,600 रुपये प्रति क्विंटल।
  • पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल।
  • पामोलिन एक्स- कांडला- 12,750 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन दाना - 4,750-4,800 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन लूज- 4,450-4,685 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मक्का खल (सरिस्का)- 4,200 रुपये प्रति क्विंटल।soyabeen-1729784936

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Oct 2024 By दैनिक जागरण

MSP पर सोयाबीन की सरकारी खरीद आज से हो जाएगी शुरू, जानिए तेलों के लेटेस्ट दाम

Business News

देश में 25 अक्टूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सोयाबीन की सरकारी खरीद शुरू होने की संभावना के बीच थोक तेल-तिलहन बाजार में गुरुवार को अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में मजबूती दिखी। सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल और बिनौला तेल के दाम बढ़त के साथ बंद हुए। ऊंचे दाम पर कम कारोबार के साथ-साथ बाजार में आवक बढ़ने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन कीमतें पूर्वस्तर पर बंद हुईं। शिकागो और मलेशिया एक्सचेंज काफी मजबूत चल रहा है।

4,892 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से होगी सोयाबीन खरीद

बाजार सूत्रों ने कहा कि 25 अक्टूबर से सरकार लूज में सोयाबीन की नये एमएसपी 4,892 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीद शुरू करेगी, जिससे किसान काफी खुश हैं। इस अनुकूल खबर के बीच बाकी तेल-तिलहन भी अछूते नहीं रहे और उनकी कीमतें भी मजबूत होती दिखीं। आवक बढ़ने के बीच ऊंचे भाव पर कम कारोबार से मूंगफली तेल-तिलहन कीमतों में स्थिरता रही। हालांकि, अब भी मूंगफली, सूरजमुखी एमएसपी से कम दाम पर बिकना जारी है। सूत्रों ने कहा कि नेपाल के रास्ते खाद्य तेलों का शुल्कमुक्त आयात शुरू होने से लगभग 10 दिन पहले सोयाबीन तेल पांच रुपये किलो प्रीमियम दाम के साथ बिक रहा था, जो नेपाल से शुल्कमुक्त आयात शुरू होने के बाद अब सात रुपये किलो के नुकसान के साथ बिकने लगा है। इस आयात की मार हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों तक पहुंच रही है। इस ओर ध्यान देना होगा क्योंकि दिसंबर-जनवरी-फरवरी में देश में सूरजमुखी की नई फसल की बिजाई शुरू होनी है, जो सस्ते शुल्कमुक्त आयात के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।

किसानों का सोचे सरकार

सरकार को ऐसे आयातित तेल को बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में राशन दुकानों से बंटवाकर बाकी राज्यों पर होने वाले दुष्प्रभाव को रोकने के बारे में विचार करना होगा। सूत्रों ने कहा कि जिस तरह विदेशों में बायो-डीजल निर्माण के लिए पाम और सोयाबीन तेल का इस्तेमाल बढ़ रहा है उसे देखते हुए आने वाले दिनों में खाद्य तेल की आपूर्ति का संकट बढ़ सकता है और कीमतें आसमान छू सकती हैं। इसे देखते हुए देश को अपना तेल-तिलहन उत्पादन बढ़ाने की ओर ध्यान देने की जरूरत है। जरूरी खाद्य वस्तुओं के लिए आयात पर बढ़ती निर्भरता कहीं से भी उचित नहीं है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

  • सरसों तिलहन - 6,500-6,550 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली - 6,350-6,625 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,100 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,270-2,570 रुपये प्रति टिन।
  • सरसों तेल दादरी- 13,550 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सरसों पक्की घानी- 2,165-2,265 रुपये प्रति टिन।
  • सरसों कच्ची घानी- 2,165-2,290 रुपये प्रति टिन।
  • तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सीपीओ एक्स-कांडला- 12,350 रुपये प्रति क्विंटल।
  • बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,600 रुपये प्रति क्विंटल।
  • पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल।
  • पामोलिन एक्स- कांडला- 12,750 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन दाना - 4,750-4,800 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन लूज- 4,450-4,685 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मक्का खल (सरिस्का)- 4,200 रुपये प्रति क्विंटल।soyabeen-1729784936
https://www.dainikjagranmpcg.com/business/government-procurement-of-soybean-at-msp-will-start-from-friday/article-1937

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.