नए संवत में शेयर मार्केट की शानदार शुरुआत, मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेशकों की हुई बंपर कमाई

Business News

मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन बंद होने पर सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 42 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

भारतीय शेयर बाजार के लिए नए संवत की शानदार शुरुआत रही और बाजार अच्छी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। आज की इस बढ़त के बीच निवेशकों ने बंपर कमाई की, क्योंकि ज्यादातर कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। हालांकि, मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में कारोबार के दौरान शुरुआत में मिली बड़ी बढ़त को बरकरार रखने में बाजार कामयाब नहीं रहा। सेंसेक्स 634.69 अंकों की शुरुआती बढ़त के मुकाबले 335.06 अंकों की बढ़त के साथ 79,724.12 अंकों पर बंद हुआ तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी 97.40 अंकों की शुरुआती बढ़त के मुकाबले 94.20 अंकों की बढ़त के साथ 24,299.55 अंकों पर बंद हुआ।

बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने गंवाई शुरुआती बढ़त

आज सेंसेक्स 80,023.75 अंकों पर खुला था, जो इसका इंट्राडे हाई रहा, क्योंकि कारोबार शुरू होने के बाद इसमें लगातार गिरावट देखने को मिली। इसी तरह, निफ्टी 50 आज 24,302.75 अंकों पर खुला था और 24,368.25 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद निफ्टी में भी गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया और ये 24,299.55 अंकों पर बंद हुआ।

हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर

बंपर तेजी के साथ बंद हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर

मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 3.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स 1.29 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.13 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.98 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.92 प्रतिशत, टाइटन 0.88 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.87 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.77 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.66 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में भी रही तेजी

इनके साथ ही बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, सनफार्मा, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्लू स्टील, इंफोसिस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

नुकसान के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, एचसीएल टेक के शेयर 0.57 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.33 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.04 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Nov 2024 By दैनिक जागरण

नए संवत में शेयर मार्केट की शानदार शुरुआत, मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेशकों की हुई बंपर कमाई

Business News

भारतीय शेयर बाजार के लिए नए संवत की शानदार शुरुआत रही और बाजार अच्छी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। आज की इस बढ़त के बीच निवेशकों ने बंपर कमाई की, क्योंकि ज्यादातर कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। हालांकि, मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में कारोबार के दौरान शुरुआत में मिली बड़ी बढ़त को बरकरार रखने में बाजार कामयाब नहीं रहा। सेंसेक्स 634.69 अंकों की शुरुआती बढ़त के मुकाबले 335.06 अंकों की बढ़त के साथ 79,724.12 अंकों पर बंद हुआ तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी 97.40 अंकों की शुरुआती बढ़त के मुकाबले 94.20 अंकों की बढ़त के साथ 24,299.55 अंकों पर बंद हुआ।

बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने गंवाई शुरुआती बढ़त

आज सेंसेक्स 80,023.75 अंकों पर खुला था, जो इसका इंट्राडे हाई रहा, क्योंकि कारोबार शुरू होने के बाद इसमें लगातार गिरावट देखने को मिली। इसी तरह, निफ्टी 50 आज 24,302.75 अंकों पर खुला था और 24,368.25 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद निफ्टी में भी गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया और ये 24,299.55 अंकों पर बंद हुआ।

हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर

मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन बंद होने पर सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 42 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

बंपर तेजी के साथ बंद हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर

मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 3.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स 1.29 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.13 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.98 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.92 प्रतिशत, टाइटन 0.88 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.87 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.77 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.66 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में भी रही तेजी

इनके साथ ही बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, सनफार्मा, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्लू स्टील, इंफोसिस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

नुकसान के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, एचसीएल टेक के शेयर 0.57 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.33 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.04 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/great-start-to-the-stock-market-in-the-new-samvat/article-2525

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.