अप्रैल 2026 में GST कलेक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 2.43 लाख करोड़ रुपये हुआ पार

बिजनेस डेस्क

By Rohit.P
On

अप्रैल 2026 में GST कलेक्शन ₹2.43 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। आयात से टैक्स वसूली में 25.8% उछाल, सरकार की कमाई को बड़ा सहारा मिला।

भारत की अर्थव्यवस्था ने अप्रैल 2026 में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। दरअसल GST कलेक्शन ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। अप्रैल 2026 में सरकार के पास करीब 2.43 लाख करोड़ की रकम आई। यह अभीतक सबसे बड़ा GST कलेक्शन है और साथ ही पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा इजाफा भी हुआ है। हालांकि इसमें घरेलू मांग के साथ आयात से होने वाली कमाई भी शामिल है।

सरकारी आंकड़ों की मानें तो, अप्रैल 2026 में कुल 2.43 लाख करोड़ रुपये का GST कलेक्शन हुआ, जो कि मार्च महीने से 2 लाख करोड़ रुपये से बहुत ज्यादा है। देखा जाए तो पिछले साल अप्रैल 2025 कलेक्शन करीब 2.23 लाख करोड़ रुपये हुआ था। इस हिसाब से सालाना आधार पर 8.7 फीसदी का इजाफा देखा गया है। वहीं नेट GST रेवेन्यू 2.11 लाख रुपये , जो कि पिछले साल के मुताबिक 7.3 फीसदी ज्यादा है।

बता दें कि इस बार GST कलेक्शन में आयात का सबसे बड़ा योगदान रहा। आयात से संबंधित रेवेन्यू में 25.8 फीसदी का इजाफा देखा गया। यह करीब 57,580 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। घरेलू बिजनेस का 1.85 लाख करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले साल की तुलना में 4.3 फीसदी ज्यादा है। इससे पता चल रहा है कि इस इजाफे में आयात का काफी अहम रोल रहा है।

एक तरह जाए तो मिडिल-ईस्ट जंग और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का भी असर  GST पर देखने को मिला है। अप्रैल में ब्रेंट क्रूड की कीमत $126 प्रति बैरल के ऊपर हो गई थी। इसकी वजह से इंपोर्ट महंगा हुआ टैक्स कलेक्शन में भी इजाफा हुआ।

अप्रैल 2026 में GST रिफंड भी बढ़े हैं। कुल रिफंड 31,793 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें 19.3 फीसदी का इजाफा हुआ। खासतौर पर घरेलू रिफंड में 54.6 फीसदी का बड़ा इजाफा देखने को मिला। वहीं एक्सपोर्ट से जुड़े रिफंड में कुछ कमी आई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2026 By Rohit.P

अप्रैल 2026 में GST कलेक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 2.43 लाख करोड़ रुपये हुआ पार

बिजनेस डेस्क

भारत की अर्थव्यवस्था ने अप्रैल 2026 में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। दरअसल GST कलेक्शन ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। अप्रैल 2026 में सरकार के पास करीब 2.43 लाख करोड़ की रकम आई। यह अभीतक सबसे बड़ा GST कलेक्शन है और साथ ही पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा इजाफा भी हुआ है। हालांकि इसमें घरेलू मांग के साथ आयात से होने वाली कमाई भी शामिल है।

सरकारी आंकड़ों की मानें तो, अप्रैल 2026 में कुल 2.43 लाख करोड़ रुपये का GST कलेक्शन हुआ, जो कि मार्च महीने से 2 लाख करोड़ रुपये से बहुत ज्यादा है। देखा जाए तो पिछले साल अप्रैल 2025 कलेक्शन करीब 2.23 लाख करोड़ रुपये हुआ था। इस हिसाब से सालाना आधार पर 8.7 फीसदी का इजाफा देखा गया है। वहीं नेट GST रेवेन्यू 2.11 लाख रुपये , जो कि पिछले साल के मुताबिक 7.3 फीसदी ज्यादा है।

बता दें कि इस बार GST कलेक्शन में आयात का सबसे बड़ा योगदान रहा। आयात से संबंधित रेवेन्यू में 25.8 फीसदी का इजाफा देखा गया। यह करीब 57,580 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। घरेलू बिजनेस का 1.85 लाख करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले साल की तुलना में 4.3 फीसदी ज्यादा है। इससे पता चल रहा है कि इस इजाफे में आयात का काफी अहम रोल रहा है।

एक तरह जाए तो मिडिल-ईस्ट जंग और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का भी असर  GST पर देखने को मिला है। अप्रैल में ब्रेंट क्रूड की कीमत $126 प्रति बैरल के ऊपर हो गई थी। इसकी वजह से इंपोर्ट महंगा हुआ टैक्स कलेक्शन में भी इजाफा हुआ।

अप्रैल 2026 में GST रिफंड भी बढ़े हैं। कुल रिफंड 31,793 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें 19.3 फीसदी का इजाफा हुआ। खासतौर पर घरेलू रिफंड में 54.6 फीसदी का बड़ा इजाफा देखने को मिला। वहीं एक्सपोर्ट से जुड़े रिफंड में कुछ कमी आई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gst-collection-made-a-new-record-in-april-2026-crossed/article-52466

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.