हार्ले बाइक के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर, खरीदने के लिए चुकानी होगी कम कीमत

Business News

हार्ले-डेविडसन बाइक पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया था। बॉर्बन व्हिस्की पर आयात शुल्क को पिछले दिनों 150 फीसदी से घटाकर 100 फीसदी कर दिया गया था।

हार्ले-डेविडसन बाइक के चाहने वालों की देश में कोई कमी नहीं है। हालांकि, बहुत सारे लोग इसकी अधिक कीमत के कारण अभी तक खरीद नहीं पा रहे थे। हालांकि, अब उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच आज से ट्रेड डील के लिए  तीन-दिवसीय वार्ता शुरू हुई है। इसमें भारत अमेरिका के कई सामानों आयात शुल्क कम कर सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत हार्ले-डेविडसन बाइक समेत अमेरिकी बॉर्बन व्हिस्की पर भी टैरिफ घटाने का ऐलान कर सकता है। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद दुनिया में ट्रेड वॉर छिड़ा हुआ है। ट्रंप भारत पर भी टैरिफ बढ़ाने की धमकी दे चुके हैं। इसको देखते हुए भारत और अमेरिका में वर्ता चल रही है। इसमें भारत अमेरिका को राहत देने के लिए कई सामानों पर आयात शुल्क में कटौती कर सकता है। इसके चलते हार्ले-डेविडसन बाइक और बॉर्बन व्हिस्की की कीमत में बड़ी कमी आ सकती है। 

पहले भी घटाया गया है टैक्स 

भारत ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद हार्ले-डेविडसन बाइक पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया था। बॉर्बन व्हिस्की पर आयात शुल्क को पिछले दिनों 150 फीसदी से घटाकर 100 फीसदी कर दिया गया था। अब दोनों पर लगने वाले टैक्स में और कटौती की तैयारी है। इससे व्हिस्की और बाइक और सस्ती हो जाएगी। इसके साथ भारत इलेक्ट्रिक कार भी टैक्स घटाने का फैसला ले सकता है। इसका फायदा एलन मस्क और उनकी कंपनी टेस्ला को होगा। टेस्ला लंबे समय से भारत में एंट्री मारने की तैयारी में है। हालांकि, टैक्स के चलते वह अब तक फैसला टालती रही है। अब ट्रंप के आने के बाद से स्थिति बदली है। 

कई देशों के साथ हुए समझौते 

भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ इस तरह के समझौते किए हुए हैं। जहां अमेरिका ने कुछ औद्योगिक वस्तुओं, वाहन, शराब और कृषि जैसे क्षेत्रों में अधिक बाजार पहुंच की मांग की है वहीं भारत कपड़ा जैसे श्रम-बहुल क्षेत्रों के लिए शुल्क में कटौती पर विचार कर सकता है। लिंच की यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर जवाबी सीमा शुल्क लगाने की घोषणा के बीच हो रही है। ट्रंप ने दो अप्रैल से यह शुल्क लगाने की घोषणा की है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रंप की घोषणा के बीच मार्च की शुरुआत में वाशिंगटन की यात्रा की थी। उन्होंने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के साथ बातचीत की थी। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2025 By दैनिक जागरण

हार्ले बाइक के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर, खरीदने के लिए चुकानी होगी कम कीमत

Business News

हार्ले-डेविडसन बाइक के चाहने वालों की देश में कोई कमी नहीं है। हालांकि, बहुत सारे लोग इसकी अधिक कीमत के कारण अभी तक खरीद नहीं पा रहे थे। हालांकि, अब उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच आज से ट्रेड डील के लिए  तीन-दिवसीय वार्ता शुरू हुई है। इसमें भारत अमेरिका के कई सामानों आयात शुल्क कम कर सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत हार्ले-डेविडसन बाइक समेत अमेरिकी बॉर्बन व्हिस्की पर भी टैरिफ घटाने का ऐलान कर सकता है। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद दुनिया में ट्रेड वॉर छिड़ा हुआ है। ट्रंप भारत पर भी टैरिफ बढ़ाने की धमकी दे चुके हैं। इसको देखते हुए भारत और अमेरिका में वर्ता चल रही है। इसमें भारत अमेरिका को राहत देने के लिए कई सामानों पर आयात शुल्क में कटौती कर सकता है। इसके चलते हार्ले-डेविडसन बाइक और बॉर्बन व्हिस्की की कीमत में बड़ी कमी आ सकती है। 

पहले भी घटाया गया है टैक्स 

भारत ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद हार्ले-डेविडसन बाइक पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया था। बॉर्बन व्हिस्की पर आयात शुल्क को पिछले दिनों 150 फीसदी से घटाकर 100 फीसदी कर दिया गया था। अब दोनों पर लगने वाले टैक्स में और कटौती की तैयारी है। इससे व्हिस्की और बाइक और सस्ती हो जाएगी। इसके साथ भारत इलेक्ट्रिक कार भी टैक्स घटाने का फैसला ले सकता है। इसका फायदा एलन मस्क और उनकी कंपनी टेस्ला को होगा। टेस्ला लंबे समय से भारत में एंट्री मारने की तैयारी में है। हालांकि, टैक्स के चलते वह अब तक फैसला टालती रही है। अब ट्रंप के आने के बाद से स्थिति बदली है। 

कई देशों के साथ हुए समझौते 

भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ इस तरह के समझौते किए हुए हैं। जहां अमेरिका ने कुछ औद्योगिक वस्तुओं, वाहन, शराब और कृषि जैसे क्षेत्रों में अधिक बाजार पहुंच की मांग की है वहीं भारत कपड़ा जैसे श्रम-बहुल क्षेत्रों के लिए शुल्क में कटौती पर विचार कर सकता है। लिंच की यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर जवाबी सीमा शुल्क लगाने की घोषणा के बीच हो रही है। ट्रंप ने दो अप्रैल से यह शुल्क लगाने की घोषणा की है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रंप की घोषणा के बीच मार्च की शुरुआत में वाशिंगटन की यात्रा की थी। उन्होंने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के साथ बातचीत की थी। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/harley-bike-fans-will-have-to-pay-low-price-to/article-15580

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.