- Hindi News
- बिजनेस
- आईपीओ मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार HDFC, 12500 करोड़ रुपये का होगा एचडीबी का आईपीओ
आईपीओ मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार HDFC, 12500 करोड़ रुपये का होगा एचडीबी का आईपीओ
Business News
एचडीएफसी बैंक की एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में 94.6 फीसदी हिस्सेदारी है. इस आईपीओ के जरिए वह अपनी हिस्सेदारी भी कम करेगा.
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी की ओर से बड़ा आईपीओ मार्केट में एंट्री लेने वाला है. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने शनिवार को बताया कि एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Financial Services) का आईपीओ 12,500 करोड़ रुपये (1.5 अरब डॉलर) का होगा. एचडीएफसी बैंक इसमें अपनी 10 हजार करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेचेगा. एचडीएफसी बैंक की एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में फिलहाल 94.6 फीसदी हिस्सेदारी है.
एचडीएफसी ग्रुप की तरफ से 6 साल बाद आ रहा आईपीओ
एचडीएफसी बैंक ने कहा कि आईपीओ से जुड़ी जानकारियां कुछ दिनों बाद दी जाएंगी. पिछले महीने ही एचडीएफसी बैंक ने एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ को मंजूरी दी थी. इस आईपीओ में 2,500 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 10 हजार करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल भी होगा. यह एचडीएफसी ग्रुप की तरफ से 6 साल बाद कोई आईपीओ आ रहा है. एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की स्थापना 2007 में हुई थी. यह कंपनी सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन उपलब्ध कराती है. इसकी देशभर में करीब 1,680 ब्रांच हैं.
आरबीआई के नए नियमों की वजह से करनी पड़ रही लिस्टिंग
एचडीएफसी बैंक को एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग आरबीआई (RBI) के नए नियमों की वजह से करनी पड़ रही है. आरबीआई ने साल 2022 में आदेश दिया था कि देश की सभी अपर लेयर एनबीएफसी (NBFC) को सितंबर, 2025 तक स्टॉक मार्केट पर लिस्ट करना ही होगा. इसके चलते कई बड़ी एनबीएफसी को आईपीओ की तैयारी करनी पड़ रही है. इनमें टाटा संस (Tata Sons) जैसी दिग्गज कंपनी भी शामिल थी. मगर, उन्होंने अपना एनबीएफसी लाइसेंस सरेंडर कर दिया है.
इस साल 269 कंपनियों ने मार्केट से 12.57 अरब डॉलर जुटाए
इस साल आईपीओ की बहार आई हुई है. अब तक करीब 269 कंपनियां अपने आईपीओ ला चुकी हैं. इन्होंने मार्केट से 12.57 अरब डॉलर जुटाए हैं. पिछले साल कंपनियों ने आईपीओ के जरिए मार्केट से 7.42 अरब डॉलर जुटाए थे. बड़ी कंपनियों में बजाज ग्रुप की बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) की लिस्टिंग हो चुकी है. साथ ही अभी हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) का 3.3 अरब डॉलर का आईपीओ खुला हुआ है.1.jpeg)
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए