Home Loan, Car Loan होंगे सस्ते, RBI आज करेगा रेपो रेट में कटौती का ऐलान- जानें डिटेल्स

Business News

आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाने जाने से देश में सेवाएं देने वाले सभी बैंक भी लोन की ब्याज दरें घटा देंगे। जिससे आपका लोन सस्ता हो जाएगा और आपको हर महीने कम ईएमआई चुकानी होगी।

देश के करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए आज का दिन काफी अहम है। सोमवार, 7 अप्रैल को शुरू हुई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक का आज आखिरी दिन है। बैठक खत्म होने के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा सुबह 10.00 बजे MPC की मीटिंग में हुए फैसलों का ऐलान करेंगे। संभव है कि आज आरबीआई रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत से लेकर 0.50 प्रतिशत तक की कटौती कर सकता है। अगर आरबीआई आज रेपो रेट में कटौती करता है तो होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन समेत तमाम लोन सस्ते हो जाएंगे।

सस्तो होगा लोन तो घट जाएंगी ईएमआई

आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाने जाने से देश में सेवाएं देने वाले सभी बैंक भी लोन की ब्याज दरें घटा देंगे। जिससे आपका लोन सस्ता हो जाएगा और आपको हर महीने कम ईएमआई चुकानी होगी। ईएमआई कम होने से आपको हर महीने ज्यादा बचत होगी और आप बचत के उन पैसों से अपनी दूसरी जरूरतें पूरी कर सकेंगे।

क्या होता है रेपो रेट

रेपो रेट वो दर होती है, जिस पर आरबीआई दूसरे बैंकों को धन देता है। आसान भाषा में कहें तो आरबीआई जिस ब्याज दर पर बैंकों को लोन देता है, उसे रेपो रेट कहते हैं। अब जब आरबीआई बैंकों को सस्ती ब्याज दरों पर लोन देगा तो बैंक भी अपने ग्राहकों को दिए जाने वाले लोन की ब्याज दरें घटा देंगे।

लगातार दूसरी बार सस्ता होगा लोन

अगर भारतीय रिजर्व बैंक आज एक बार फिर रेपो रेट में कटौती का ऐलान करता है तो ये लगातार दूसरी बार होगा, जब आरबीआई ब्याज दरों में कटौती करेगा। इससे पहले, आरबीआई ने फरवरी में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत (25 बेसिस पॉइंट्स) की कटौती की थी। इस कटौती के बाद रेपो रेट 6.50 प्रतिशत से घटकर 6.25 प्रतिशत हो गया था। बताते चलें कि इससे पहले रेपो रेट में 5 साल पहले बदलाव किया गया था। केंद्रीय बैंक ने जून 2023 में रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था। जून 2023 के बाद सीधे फरवरी 2025 में रेपो रेट में बदलाव हुआ और इसे घटाया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Apr 2025 By दैनिक जागरण

Home Loan, Car Loan होंगे सस्ते, RBI आज करेगा रेपो रेट में कटौती का ऐलान- जानें डिटेल्स

Business News

देश के करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए आज का दिन काफी अहम है। सोमवार, 7 अप्रैल को शुरू हुई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक का आज आखिरी दिन है। बैठक खत्म होने के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा सुबह 10.00 बजे MPC की मीटिंग में हुए फैसलों का ऐलान करेंगे। संभव है कि आज आरबीआई रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत से लेकर 0.50 प्रतिशत तक की कटौती कर सकता है। अगर आरबीआई आज रेपो रेट में कटौती करता है तो होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन समेत तमाम लोन सस्ते हो जाएंगे।

सस्तो होगा लोन तो घट जाएंगी ईएमआई

आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाने जाने से देश में सेवाएं देने वाले सभी बैंक भी लोन की ब्याज दरें घटा देंगे। जिससे आपका लोन सस्ता हो जाएगा और आपको हर महीने कम ईएमआई चुकानी होगी। ईएमआई कम होने से आपको हर महीने ज्यादा बचत होगी और आप बचत के उन पैसों से अपनी दूसरी जरूरतें पूरी कर सकेंगे।

क्या होता है रेपो रेट

रेपो रेट वो दर होती है, जिस पर आरबीआई दूसरे बैंकों को धन देता है। आसान भाषा में कहें तो आरबीआई जिस ब्याज दर पर बैंकों को लोन देता है, उसे रेपो रेट कहते हैं। अब जब आरबीआई बैंकों को सस्ती ब्याज दरों पर लोन देगा तो बैंक भी अपने ग्राहकों को दिए जाने वाले लोन की ब्याज दरें घटा देंगे।

लगातार दूसरी बार सस्ता होगा लोन

अगर भारतीय रिजर्व बैंक आज एक बार फिर रेपो रेट में कटौती का ऐलान करता है तो ये लगातार दूसरी बार होगा, जब आरबीआई ब्याज दरों में कटौती करेगा। इससे पहले, आरबीआई ने फरवरी में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत (25 बेसिस पॉइंट्स) की कटौती की थी। इस कटौती के बाद रेपो रेट 6.50 प्रतिशत से घटकर 6.25 प्रतिशत हो गया था। बताते चलें कि इससे पहले रेपो रेट में 5 साल पहले बदलाव किया गया था। केंद्रीय बैंक ने जून 2023 में रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था। जून 2023 के बाद सीधे फरवरी 2025 में रेपो रेट में बदलाव हुआ और इसे घटाया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/home-loan-car-loan-will-be-cheap-rbi-today-announced/article-17277

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.