अगले महीने से महंगी होने वाली हैं Honda की कारें, ये कंपनियां भी बढ़ाएंगी अपनी गाड़ियों की कीमतें

Business News

हुंदै मोटर इंडिया एक जनवरी, 2025 से अपने मॉडल रेंज की कीमतों में 25,000 रुपये तक की वृद्धि करने पर विचार कर रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा जनवरी से अपने एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।

होंडा कार्स इंडिया ने अगले साल जनवरी से अपने सभी मॉडल की कीमतों में दो फीसदी तक की बढ़ोतरी की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी घरेलू बाजार में अमेज, सिटी और एलिवेट जैसे मॉडल बेचती है। होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग और सेल्स) कुणाल बहल ने कहा कि ऑटो मैन्यूफैक्चरर कंपनी जनवरी 2025 की शुरुआत से अपने मॉडलों की कीमतों में 2 फीसदी तक की वृद्धि करेगी। बहल ने कहा,‘‘कच्चे माल की लागत और लॉजिस्टिक्स में निरंतर वृद्धि के कारण इसका छोटा सा भार नए साल से मूल्य संशोधन के जरिये ग्राहकों पर डाला जाएगा।’’मारुति सुजुकी, हुंदै और टाटा मोटर्स सहित विभिन्न कार मैन्यूफैक्चरर कंपनियां पहले ही जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं.

टाटा की गाड़ियां होंगी महंगी

टाटा मोटर्स ने हाल ही में 1 जनवरी, 2025 से अपने ट्रकों और बसों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। कंपनी ने यह बढ़ोतरी इनपुट लागत में बढ़ते दबाव की वजह से करने की बात कही। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि कीमत में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के मुताबिक अलग-अलग होगी और यह ट्रकों और बसों की पूरी रेंज पर लागू होगी।

ये कंपनियां भी बढ़ा रही हैं दाम

हुंदै मोटर इंडिया एक जनवरी, 2025 से अपने मॉडल रेंज की कीमतों में 25,000 रुपये तक की वृद्धि करने पर विचार कर रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा जनवरी से अपने एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि यह समायोजन महंगाई और वस्तुओं की बढ़ी हुई कीमतों के कारण बढ़ती लागत को देखते हुए किया गया है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि वह अगले महीने से अपने संपूर्ण मॉडल रेंज की कीमतों में तीन फीसदी तक की वृद्धि करेगी। कंपनी ने कहा कि कीमतों में यह बढ़ोतरी लगातार बढ़ती इनपुट लागत और अन्य बाहरी कारकों का नतीजा है। वहीं, ऑल्टो के10 से लेकर इनविक्टो तक के मॉडल बेचने वाली कंपनी ने कहा कि वह बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन व्यय के मद्देनजर कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Dec 2024 By दैनिक जागरण

अगले महीने से महंगी होने वाली हैं Honda की कारें, ये कंपनियां भी बढ़ाएंगी अपनी गाड़ियों की कीमतें

Business News

होंडा कार्स इंडिया ने अगले साल जनवरी से अपने सभी मॉडल की कीमतों में दो फीसदी तक की बढ़ोतरी की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी घरेलू बाजार में अमेज, सिटी और एलिवेट जैसे मॉडल बेचती है। होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग और सेल्स) कुणाल बहल ने कहा कि ऑटो मैन्यूफैक्चरर कंपनी जनवरी 2025 की शुरुआत से अपने मॉडलों की कीमतों में 2 फीसदी तक की वृद्धि करेगी। बहल ने कहा,‘‘कच्चे माल की लागत और लॉजिस्टिक्स में निरंतर वृद्धि के कारण इसका छोटा सा भार नए साल से मूल्य संशोधन के जरिये ग्राहकों पर डाला जाएगा।’’मारुति सुजुकी, हुंदै और टाटा मोटर्स सहित विभिन्न कार मैन्यूफैक्चरर कंपनियां पहले ही जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं.

टाटा की गाड़ियां होंगी महंगी

टाटा मोटर्स ने हाल ही में 1 जनवरी, 2025 से अपने ट्रकों और बसों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। कंपनी ने यह बढ़ोतरी इनपुट लागत में बढ़ते दबाव की वजह से करने की बात कही। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि कीमत में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के मुताबिक अलग-अलग होगी और यह ट्रकों और बसों की पूरी रेंज पर लागू होगी।

ये कंपनियां भी बढ़ा रही हैं दाम

हुंदै मोटर इंडिया एक जनवरी, 2025 से अपने मॉडल रेंज की कीमतों में 25,000 रुपये तक की वृद्धि करने पर विचार कर रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा जनवरी से अपने एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि यह समायोजन महंगाई और वस्तुओं की बढ़ी हुई कीमतों के कारण बढ़ती लागत को देखते हुए किया गया है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि वह अगले महीने से अपने संपूर्ण मॉडल रेंज की कीमतों में तीन फीसदी तक की वृद्धि करेगी। कंपनी ने कहा कि कीमतों में यह बढ़ोतरी लगातार बढ़ती इनपुट लागत और अन्य बाहरी कारकों का नतीजा है। वहीं, ऑल्टो के10 से लेकर इनविक्टो तक के मॉडल बेचने वाली कंपनी ने कहा कि वह बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन व्यय के मद्देनजर कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/honda-cars-are-going-to-become-expensive-from-next-month/article-6097

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.