अगर बैंक डूब गया तो आपके पैसों का क्या होगा, जानें क्या हैं RBI के नियम

Business News

अगर आपने किसी बैंक में अपनी खून-पसीने से कमाए गए पैसों को जमा कर रखा है और वो बैंक बर्बाद हो जाए ऐसे हालातों में आपके पैसों का क्या होगा? ग्राहकों के पैसों को ऐसी परिस्थितियों से सुरक्षा देने के लिए आरबीआई ने कुछ नियम बना रखे हैं।

अपनी खून-पसीने की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए बैंकों से सुरक्षित स्थान और कोई नहीं है। बैंक में पैसे जमा करने से आपके पैसों को सिर्फ सुरक्षा ही नहीं मिलती, बल्कि आपको जमा किए गए पैसों पर ब्याज भी मिलता है। सेविंग्स अकाउंट में जमा किए गए पैसों पर अलग-अलग बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरें भी अलग-अलग हो सकती हैं। देश में बैंकिंग सेवाएं देने वाले सभी बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक के अधीन काम करते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ही सभी बैंकों के कामकाज पर नजर रखता है, ताकि आम लोगों का पैसा सुरक्षित रहे। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर आपका बैंक डूब जाए तो उसमें जमा पैसों का क्या होगा?

आम लोगों के पैसों की सुरक्षा के लिए RBI ने बनाए हैं नियम

अगर आपने किसी बैंक में अपनी खून-पसीने से कमाए गए पैसों को जमा कर रखा है और वो बैंक बर्बाद हो जाए ऐसे हालातों में आपके पैसों का क्या होगा? ग्राहकों के पैसों को ऐसी परिस्थितियों से सुरक्षा देने के लिए आरबीआई ने कुछ नियम बना रखे हैं। अगर कोई बैंक डूब जाता है या बर्बाद हो जाता है तो उसमें जमा आपके पैसे एक तय लिमिट तक आपको वापस मिल जाते हैं।

बैंक डूबने की स्थिति में कितने रुपये मिलते हैं वापस

डिपोजिट इंश्योरेंस और क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) एक्ट के अनुसार, अगर कोई बैंक बर्बाद हो जाता है, तो उस बैंक के सभी ग्राहकों (जमाकर्ता) को 5 लाख रुपये तक का डिपोजिट इंश्योरेंस कवर मिलता है। इस डिपोजिट इंश्योरेंस कवर में बर्बाद होने वाले बैंक में जमा आपका मूलधन और ब्याज राशि दोनों शामिल होती है। बताते चलें कि डिपोजिट इंश्योरेंस सभी तरह के डिपोजिट जैसे- सेविंग्स अकाउंट, करेंट अकाउंट, आरडी, एफडी पर भी लागू होती है। बताते चलें कि अगर किसी बैंक में आपने 10 लाख रुपये जमा कर रखे हैं और वो बैंक बर्बाद हो जाता है तो आपको आरबीआई के नियमों के मुताबिक अधिकतम 5 लाख रुपये ही मिल पाएंगे।

पैसे वापस आने में कितने दिनों का लगता है समय

बताते चलें कि डूबे हुए बैंक में जमा पैसे वापस प्राप्त होने में अधिकतम 90 दिनों का समय लगता है। जबकि एक समय ऐसा भी था, जब इस प्रक्रिया में काफी लंबा समय लग जाता था। दरअसल, केंद्र सरकार ने साल 2021 में DICGC एक्ट के तहत कुछ नियमों में बदलाव किया था। बदलाव के बाद से डूबे हुए बैंकों के ग्राहक जो मोरेटोरियम के तहत रखे गए हैं, उन्हें मोरेटोरियम की शुरुआत के 90 दिनों के अंदर 5 लाख रुपये तक की जमा राशि वापस मिल जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Mar 2025 By दैनिक जागरण

अगर बैंक डूब गया तो आपके पैसों का क्या होगा, जानें क्या हैं RBI के नियम

Business News

अपनी खून-पसीने की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए बैंकों से सुरक्षित स्थान और कोई नहीं है। बैंक में पैसे जमा करने से आपके पैसों को सिर्फ सुरक्षा ही नहीं मिलती, बल्कि आपको जमा किए गए पैसों पर ब्याज भी मिलता है। सेविंग्स अकाउंट में जमा किए गए पैसों पर अलग-अलग बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरें भी अलग-अलग हो सकती हैं। देश में बैंकिंग सेवाएं देने वाले सभी बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक के अधीन काम करते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ही सभी बैंकों के कामकाज पर नजर रखता है, ताकि आम लोगों का पैसा सुरक्षित रहे। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर आपका बैंक डूब जाए तो उसमें जमा पैसों का क्या होगा?

आम लोगों के पैसों की सुरक्षा के लिए RBI ने बनाए हैं नियम

अगर आपने किसी बैंक में अपनी खून-पसीने से कमाए गए पैसों को जमा कर रखा है और वो बैंक बर्बाद हो जाए ऐसे हालातों में आपके पैसों का क्या होगा? ग्राहकों के पैसों को ऐसी परिस्थितियों से सुरक्षा देने के लिए आरबीआई ने कुछ नियम बना रखे हैं। अगर कोई बैंक डूब जाता है या बर्बाद हो जाता है तो उसमें जमा आपके पैसे एक तय लिमिट तक आपको वापस मिल जाते हैं।

बैंक डूबने की स्थिति में कितने रुपये मिलते हैं वापस

डिपोजिट इंश्योरेंस और क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) एक्ट के अनुसार, अगर कोई बैंक बर्बाद हो जाता है, तो उस बैंक के सभी ग्राहकों (जमाकर्ता) को 5 लाख रुपये तक का डिपोजिट इंश्योरेंस कवर मिलता है। इस डिपोजिट इंश्योरेंस कवर में बर्बाद होने वाले बैंक में जमा आपका मूलधन और ब्याज राशि दोनों शामिल होती है। बताते चलें कि डिपोजिट इंश्योरेंस सभी तरह के डिपोजिट जैसे- सेविंग्स अकाउंट, करेंट अकाउंट, आरडी, एफडी पर भी लागू होती है। बताते चलें कि अगर किसी बैंक में आपने 10 लाख रुपये जमा कर रखे हैं और वो बैंक बर्बाद हो जाता है तो आपको आरबीआई के नियमों के मुताबिक अधिकतम 5 लाख रुपये ही मिल पाएंगे।

पैसे वापस आने में कितने दिनों का लगता है समय

बताते चलें कि डूबे हुए बैंक में जमा पैसे वापस प्राप्त होने में अधिकतम 90 दिनों का समय लगता है। जबकि एक समय ऐसा भी था, जब इस प्रक्रिया में काफी लंबा समय लग जाता था। दरअसल, केंद्र सरकार ने साल 2021 में DICGC एक्ट के तहत कुछ नियमों में बदलाव किया था। बदलाव के बाद से डूबे हुए बैंकों के ग्राहक जो मोरेटोरियम के तहत रखे गए हैं, उन्हें मोरेटोरियम की शुरुआत के 90 दिनों के अंदर 5 लाख रुपये तक की जमा राशि वापस मिल जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/if-the-bank-sinks-then-know-what-will-happen-to/article-15467

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.