कंपनियों ने की वादाखिलाफी या प्रॉडक्ट निकला खोटा तो ‘जागृति’ का ऐसे चलेगा डंडा

Business News

खरा कहकर खोटा देने वाली कंपनियों पर अब जागृति का डंडा चलेगा. कंपनियों के धोखे से आपके न्याय मिलने की उम्मीद अब वर्चुअल असिस्टेंट कायम रखेगा.

क्या किसी कंपनी ने पैसे के बदले किसी काम में आपको धोखा दिया है?  किसी प्रॉडक्ट के लिए किया गया दावा पूरा नहीं किया है? हो सकता है कि भुगतान के बदले किसी सर्विस का वादा भी खऱा नहीं उतरा हो. आप न्याय चाहते हैं. परंतु, लंबी सरकारी प्रक्रिया के झंझट से बचना चाहते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. खरा कहकर खोटा देने वाली कंपनियों पर अब जागृति का डंडा चलेगा. कंपनियों के धोखे से आपके न्याय मिलने की उम्मीद अब वर्चुअल असिस्टेंट कायम रखेगा. जागृति भारत सरकार के उपभोक्ता मामले के मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया जेनरेटिव एआई आधारित वर्चुअल असिस्टेंट है. यह घर बैठे आपकी शिकायत का आसानी से समाधान कराएगा. 

आपकी आवाज पहचानकर बता देगा शिकायत का स्टेटस

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म गपशप की मदद ली है. जागृति की सेवा पाने के लिए आपको अपने मोबाइल नंबर से खुद को ऑथेंटिकेट करना होगा. उसके बाद आप जागृति से बात कर सकेंगे. जागृति एक मिनट से कम समय में भी आपकी शिकायत दर्ज कर लेगा. वह आपकी आवाज को पहचान भी लेगा. अगली बार जागृति से बात करने पर वह आपको शिकायत का स्टेटस भी बता देगा. 

कंज्यूमर प्रोटेक्शन की दिशा में बड़ी पहल

कंज्यूमर प्रोटेक्शन की दिशा में यह भारत सरकार की बड़ी पहल है. इसे नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन 2.0 का नाम दिया गया है. इसके तहत अलग-अलग भाषाओं में चैटबॉट का उपाय भी शामिल है. जागृति आपकी शिकायत संख्या बताने पर समाधान का स्टेटस भी ट्रैक करेगा. इसका मकसद लोगों को बिना किसी परेशानी के भारत सरकार से कनेक्ट होने की सुविधा प्रदान करना है. साथ ही बातचीत के जरिए समस्याओं का आसान समाधान तलाशना है. गपशप के फाउंडर और सीईओ बीरूद सेठ ने बताया कि यह एक ऐसी पहल है, जिसके जरिए हम सिस्टम में लोगों की उम्मीद को मजबूत कर सकते हैं. नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन 2.0 के जरिए जेनरेटिव एआई आधारित सेवाओं का विस्तार उपभोक्ताओं के शिकायत के समाधान के लिए किया जा रहा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Dec 2024 By दैनिक जागरण

कंपनियों ने की वादाखिलाफी या प्रॉडक्ट निकला खोटा तो ‘जागृति’ का ऐसे चलेगा डंडा

Business News

क्या किसी कंपनी ने पैसे के बदले किसी काम में आपको धोखा दिया है?  किसी प्रॉडक्ट के लिए किया गया दावा पूरा नहीं किया है? हो सकता है कि भुगतान के बदले किसी सर्विस का वादा भी खऱा नहीं उतरा हो. आप न्याय चाहते हैं. परंतु, लंबी सरकारी प्रक्रिया के झंझट से बचना चाहते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. खरा कहकर खोटा देने वाली कंपनियों पर अब जागृति का डंडा चलेगा. कंपनियों के धोखे से आपके न्याय मिलने की उम्मीद अब वर्चुअल असिस्टेंट कायम रखेगा. जागृति भारत सरकार के उपभोक्ता मामले के मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया जेनरेटिव एआई आधारित वर्चुअल असिस्टेंट है. यह घर बैठे आपकी शिकायत का आसानी से समाधान कराएगा. 

आपकी आवाज पहचानकर बता देगा शिकायत का स्टेटस

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म गपशप की मदद ली है. जागृति की सेवा पाने के लिए आपको अपने मोबाइल नंबर से खुद को ऑथेंटिकेट करना होगा. उसके बाद आप जागृति से बात कर सकेंगे. जागृति एक मिनट से कम समय में भी आपकी शिकायत दर्ज कर लेगा. वह आपकी आवाज को पहचान भी लेगा. अगली बार जागृति से बात करने पर वह आपको शिकायत का स्टेटस भी बता देगा. 

कंज्यूमर प्रोटेक्शन की दिशा में बड़ी पहल

कंज्यूमर प्रोटेक्शन की दिशा में यह भारत सरकार की बड़ी पहल है. इसे नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन 2.0 का नाम दिया गया है. इसके तहत अलग-अलग भाषाओं में चैटबॉट का उपाय भी शामिल है. जागृति आपकी शिकायत संख्या बताने पर समाधान का स्टेटस भी ट्रैक करेगा. इसका मकसद लोगों को बिना किसी परेशानी के भारत सरकार से कनेक्ट होने की सुविधा प्रदान करना है. साथ ही बातचीत के जरिए समस्याओं का आसान समाधान तलाशना है. गपशप के फाउंडर और सीईओ बीरूद सेठ ने बताया कि यह एक ऐसी पहल है, जिसके जरिए हम सिस्टम में लोगों की उम्मीद को मजबूत कर सकते हैं. नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन 2.0 के जरिए जेनरेटिव एआई आधारित सेवाओं का विस्तार उपभोक्ताओं के शिकायत के समाधान के लिए किया जा रहा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/if-the-companies-violate-their-promises-or-the-product-turns/article-6299

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.