अगर की ये गलतियां, तो नहीं भर पाएंगे उड़ान; 255 लोगों पर गिरी गाज

Business News

केंद्र सरकार ने पिछले 3 साल में नो फ्लाई लिस्ट में डाले गए लोगों की लिस्ट शेयर की है. आइए जानते हैं कि No Fly List क्या है और इसमें किन लोगों को डाला जा सकता है.

बजट सेशन चल रहा है. सरकार ने बजट पेश कर दिया और न्यू इनकम टैक्स बिल को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सदन में एक डाटा शेयर किया जिसमें बताया गया कि पिछले 3 साल के भीतर 255 यात्रियों को एयरलाइन्स ने No Fly List में डाला है. आइए आपको बताते हैं कि इसमें सरकार किन लोगों को शामिल करती है. किन गलतियों की वजह से आम आदमी को इस लिस्ट में डाला जाता है.

नो फ्लाई लिस्ट क्या है

नो फ्लाई लिस्ट के नाम से ही समझ आ रहा है कि कोई ऐसी लिस्ट जिसमें कोई उड़ान न भर पाए. आसान भाषा में समझें तो नो फ्लाई लिस्ट ऐसी लिस्ट होती है, जिसमें एयरलाइन ऐसे लोगों को डालती है, जो यात्रा के समय कोई गलती हैं, स्टाफ से सही तरीके से पेश नहीं आते हैं. आपको याद होगा कि कुछ दिनों पहले एक शख्स ने शराब के नशे में धुत होकर एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया है. ऐसे ही लोगों को एयरलाइंस नो फ्लाई लिस्ट में डालती हैं. जब किसी शख्स का नाम नो फ्लाई लिस्ट में डाला जाता है, तो वह तय समय तक किसी भी प्लेन से यात्रा नहीं कर सकता है.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में कुल 82 लोगों को इस सूची में रखा गया था, जबकि वर्ष 2023 में यह संख्या 110 और वर्ष 2022 में यह संख्या 63 थी. देश के नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा में कहा कि यात्रियों को अन्य कारणों के अलावा दुर्व्यवहार, झगड़े और क्रू के साथ मारपीट की घटनाओं के कारण में रखा गया था.

अपील का समय

एयरलाइन्स जिस भी शख्स को नो फ्लाई लिस्ट में डालती है, उसके पास आदेश जारी होने की तिथि से 60 दिनों के भीतर मंत्रालय की ओर से गठित कमेटी के पास अपील करने का मौका होता है, जिसमें वह अपना पक्ष रख सकता है उस पर बैन क्यों न लगाया जाए इसका जवाब भी दे सकता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Feb 2025 By दैनिक जागरण

अगर की ये गलतियां, तो नहीं भर पाएंगे उड़ान; 255 लोगों पर गिरी गाज

Business News

बजट सेशन चल रहा है. सरकार ने बजट पेश कर दिया और न्यू इनकम टैक्स बिल को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सदन में एक डाटा शेयर किया जिसमें बताया गया कि पिछले 3 साल के भीतर 255 यात्रियों को एयरलाइन्स ने No Fly List में डाला है. आइए आपको बताते हैं कि इसमें सरकार किन लोगों को शामिल करती है. किन गलतियों की वजह से आम आदमी को इस लिस्ट में डाला जाता है.

नो फ्लाई लिस्ट क्या है

नो फ्लाई लिस्ट के नाम से ही समझ आ रहा है कि कोई ऐसी लिस्ट जिसमें कोई उड़ान न भर पाए. आसान भाषा में समझें तो नो फ्लाई लिस्ट ऐसी लिस्ट होती है, जिसमें एयरलाइन ऐसे लोगों को डालती है, जो यात्रा के समय कोई गलती हैं, स्टाफ से सही तरीके से पेश नहीं आते हैं. आपको याद होगा कि कुछ दिनों पहले एक शख्स ने शराब के नशे में धुत होकर एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया है. ऐसे ही लोगों को एयरलाइंस नो फ्लाई लिस्ट में डालती हैं. जब किसी शख्स का नाम नो फ्लाई लिस्ट में डाला जाता है, तो वह तय समय तक किसी भी प्लेन से यात्रा नहीं कर सकता है.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में कुल 82 लोगों को इस सूची में रखा गया था, जबकि वर्ष 2023 में यह संख्या 110 और वर्ष 2022 में यह संख्या 63 थी. देश के नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा में कहा कि यात्रियों को अन्य कारणों के अलावा दुर्व्यवहार, झगड़े और क्रू के साथ मारपीट की घटनाओं के कारण में रखा गया था.

अपील का समय

एयरलाइन्स जिस भी शख्स को नो फ्लाई लिस्ट में डालती है, उसके पास आदेश जारी होने की तिथि से 60 दिनों के भीतर मंत्रालय की ओर से गठित कमेटी के पास अपील करने का मौका होता है, जिसमें वह अपना पक्ष रख सकता है उस पर बैन क्यों न लगाया जाए इसका जवाब भी दे सकता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/if-these-mistakes-will-not-be-able-to-fill-the/article-9973

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.