SBI की 444 दिन FD स्कीम: 2.5 लाख रुपये पर कितना मिलेगा फिक्स्ड रिटर्न, पूरा कैलकुलेशन समझें

बिजनेस डेस्क

By Rohit.P
On

SBI FD 444 दिन की स्कीम में ₹2,50,000 निवेश पर कितना ब्याज मिलेगा? जानें सामान्य, वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों का पूरा कैलकुलेशन।

भारतीय स्टेट बैंक की 444 दिन की FD स्कीम एक बार फिर निवेशकों के बीच चर्चा में है, खासकर उन लोगों के लिए जो बिना किसी जोखिम के तय रिटर्न चाहते हैं। शेयर बाजार की उठापटक और म्यूचुअल फंड के उतार-चढ़ाव के बीच अभी भी एक बड़ा वर्ग है जो सुरक्षित निवेश के तौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD को ही प्राथमिकता देता है। ऐसे में सवाल यह है कि अगर कोई निवेशक SBI FD 444 दिन की स्कीम में 2,50,000 रुपये जमा करता है तो मैच्योरिटी पर उसे कितना पैसा मिलेगा और कितना ब्याज जुड़ेगा।

SBI की इस खास 444 दिन की अवधि वाली FD स्कीम में सामान्य नागरिकों को फिलहाल करीब 6.45 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। बैंक अलग-अलग अवधि के हिसाब से 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर करता है, लेकिन 444 दिनों की अमृत वृष्टिस्कीम खास तौर पर चर्चा में रहती है। अगर इसी दर के आधार पर कैलकुलेशन किया जाए तो 1 लाख रुपये पर सामान्य निवेशक को करीब 8094 रुपये का फिक्स ब्याज मिलता है और मैच्योरिटी पर कुल रकम 1,08,094 रुपये हो जाती है। अब इसी अनुपात में अगर 2,50,000 रुपये लगाए जाएं तो ब्याज लगभग 20,235 रुपये के आसपास बैठेगा और मैच्योरिटी पर कुल रकम करीब 2,70,235 रुपये हो जाएगी। यह आंकड़ा देखकर साफ समझ आता है कि छोटी अवधि में भी FD स्थिर रिटर्न देने का काम करती है।

इसी स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ा ज्यादा ब्याज मिलता है। 60 साल से ऊपर के निवेशकों को SBI FD 444 दिन की स्कीम में करीब 7.05 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया जाता है। इसके हिसाब से 1 लाख रुपये पर लगभग 8743 रुपये का ब्याज बनता है और कुल रकम 1,08,743 रुपये हो जाती है। अगर 2,50,000 रुपये निवेश किए जाएं तो ब्याज करीब 21,857 रुपये के आसपास रहेगा और मैच्योरिटी पर कुल रकम लगभग 2,71,857 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर और भी ज्यादा यानी करीब 7.15 प्रतिशत तक जाती है, जिसमें 1 लाख रुपये पर 8873 रुपये का ब्याज मिलता है। उसी आधार पर 2,50,000 रुपये पर ब्याज लगभग 22,182 रुपये के करीब होगा और कुल राशि करीब 2,72,182 रुपये तक पहुंच सकती है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि FD अभी भी उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो बाजार का जोखिम नहीं लेना चाहते और एक तय समय में निश्चित रिटर्न चाहते हैं। हालांकि यह भी माना जाता है कि लंबी अवधि में म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश विकल्प ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं, लेकिन सुरक्षा के मामले में FD आज भी सबसे भरोसेमंद मानी जाती है। खासकर SBI जैसी सरकारी बैंक की FD में लोगों का भरोसा और भी मजबूत रहता है क्योंकि इसमें पैसा डूबने का जोखिम लगभग नहीं के बराबर होता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2026 By Rohit.P

SBI की 444 दिन FD स्कीम: 2.5 लाख रुपये पर कितना मिलेगा फिक्स्ड रिटर्न, पूरा कैलकुलेशन समझें

बिजनेस डेस्क

भारतीय स्टेट बैंक की 444 दिन की FD स्कीम एक बार फिर निवेशकों के बीच चर्चा में है, खासकर उन लोगों के लिए जो बिना किसी जोखिम के तय रिटर्न चाहते हैं। शेयर बाजार की उठापटक और म्यूचुअल फंड के उतार-चढ़ाव के बीच अभी भी एक बड़ा वर्ग है जो सुरक्षित निवेश के तौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD को ही प्राथमिकता देता है। ऐसे में सवाल यह है कि अगर कोई निवेशक SBI FD 444 दिन की स्कीम में 2,50,000 रुपये जमा करता है तो मैच्योरिटी पर उसे कितना पैसा मिलेगा और कितना ब्याज जुड़ेगा।

SBI की इस खास 444 दिन की अवधि वाली FD स्कीम में सामान्य नागरिकों को फिलहाल करीब 6.45 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। बैंक अलग-अलग अवधि के हिसाब से 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर करता है, लेकिन 444 दिनों की अमृत वृष्टिस्कीम खास तौर पर चर्चा में रहती है। अगर इसी दर के आधार पर कैलकुलेशन किया जाए तो 1 लाख रुपये पर सामान्य निवेशक को करीब 8094 रुपये का फिक्स ब्याज मिलता है और मैच्योरिटी पर कुल रकम 1,08,094 रुपये हो जाती है। अब इसी अनुपात में अगर 2,50,000 रुपये लगाए जाएं तो ब्याज लगभग 20,235 रुपये के आसपास बैठेगा और मैच्योरिटी पर कुल रकम करीब 2,70,235 रुपये हो जाएगी। यह आंकड़ा देखकर साफ समझ आता है कि छोटी अवधि में भी FD स्थिर रिटर्न देने का काम करती है।

इसी स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ा ज्यादा ब्याज मिलता है। 60 साल से ऊपर के निवेशकों को SBI FD 444 दिन की स्कीम में करीब 7.05 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया जाता है। इसके हिसाब से 1 लाख रुपये पर लगभग 8743 रुपये का ब्याज बनता है और कुल रकम 1,08,743 रुपये हो जाती है। अगर 2,50,000 रुपये निवेश किए जाएं तो ब्याज करीब 21,857 रुपये के आसपास रहेगा और मैच्योरिटी पर कुल रकम लगभग 2,71,857 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर और भी ज्यादा यानी करीब 7.15 प्रतिशत तक जाती है, जिसमें 1 लाख रुपये पर 8873 रुपये का ब्याज मिलता है। उसी आधार पर 2,50,000 रुपये पर ब्याज लगभग 22,182 रुपये के करीब होगा और कुल राशि करीब 2,72,182 रुपये तक पहुंच सकती है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि FD अभी भी उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो बाजार का जोखिम नहीं लेना चाहते और एक तय समय में निश्चित रिटर्न चाहते हैं। हालांकि यह भी माना जाता है कि लंबी अवधि में म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश विकल्प ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं, लेकिन सुरक्षा के मामले में FD आज भी सबसे भरोसेमंद मानी जाती है। खासकर SBI जैसी सरकारी बैंक की FD में लोगों का भरोसा और भी मजबूत रहता है क्योंकि इसमें पैसा डूबने का जोखिम लगभग नहीं के बराबर होता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/if-you-deposit-rs-250000-in-sbis-444-day-fd/article-52755

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.