सोना खरीदने जाइएगा तो लगेगा कीमत का करेंट, अबतक के सबसे महंगे भाव पर पहुंचा, जानें चांदी का हाल

Business News

जानकार का कहना है कि निवेशकों का ध्यान अमेरिकी मैक्रोइकॉनोमिक डेटा पर रहेगा। डेटा रिलीज अमेरिकी डॉलर और सोने की कीमत को कुछ बढ़ावा दे सकता है।

सोना लगातार नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। सोने का भाव मंगलवार को अबतक की फ्रेश नई ऊंचाई पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार पांचवें सत्र में तेजी जारी रही और यह 500 रुपये बढ़कर 85,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। पीटीआई की खबर के मुताबिक, पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 85,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला यह कीमती धातु 85,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत में नरमी

खबर के मुताबिक, चांदी की कीमतों में पांच दिन की तेजी का सिलसिला टूट गया और सोमवार के बंद स्तर 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 500 रुपये की गिरावट के साथ 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोना इस साल 1 जनवरी को 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से 6,410 रुपये या 8.07 प्रतिशत बढ़कर 85,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी लगातार पांचवें सत्र में चढ़ा और मंगलवार को 500 रुपये बढ़कर 85,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया।

सोने का वायदा भाव

वायदा कारोबार में, एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी के लिए मंगलवार को सोने का भाव 208 रुपये या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,075 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।  एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने की पॉजिटिव तेजी में थोड़ी गिरावट आई और यह 83,000 रुपये के करीब पहुंच गया। यह कमजोरी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के बीच टैरिफ चर्चाओं के जोर पकड़ने के कारण आई।

चांदी का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भी 35 रुपये गिरकर 94,222 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0. 71 प्रतिशत घटकर 32. 20 डॉलर प्रति औंस हो गया। अप्रैल डिलीवरी के लिए कॉमेक्स गोल्ड वायदा 17 डॉलर प्रति औंस या 0. 60 प्रतिशत गिरकर 2,840 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सोमवार को पीली धातु वायदा 2,872 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अबान्स होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच सोमवार को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को उच्च प्रीमियम पर सुरक्षित-हेवन धातु की ओर आकर्षित किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Feb 2025 By दैनिक जागरण

सोना खरीदने जाइएगा तो लगेगा कीमत का करेंट, अबतक के सबसे महंगे भाव पर पहुंचा, जानें चांदी का हाल

Business News

सोना लगातार नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। सोने का भाव मंगलवार को अबतक की फ्रेश नई ऊंचाई पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार पांचवें सत्र में तेजी जारी रही और यह 500 रुपये बढ़कर 85,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। पीटीआई की खबर के मुताबिक, पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 85,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला यह कीमती धातु 85,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत में नरमी

खबर के मुताबिक, चांदी की कीमतों में पांच दिन की तेजी का सिलसिला टूट गया और सोमवार के बंद स्तर 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 500 रुपये की गिरावट के साथ 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोना इस साल 1 जनवरी को 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से 6,410 रुपये या 8.07 प्रतिशत बढ़कर 85,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी लगातार पांचवें सत्र में चढ़ा और मंगलवार को 500 रुपये बढ़कर 85,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया।

सोने का वायदा भाव

वायदा कारोबार में, एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी के लिए मंगलवार को सोने का भाव 208 रुपये या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,075 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।  एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने की पॉजिटिव तेजी में थोड़ी गिरावट आई और यह 83,000 रुपये के करीब पहुंच गया। यह कमजोरी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के बीच टैरिफ चर्चाओं के जोर पकड़ने के कारण आई।

चांदी का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भी 35 रुपये गिरकर 94,222 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0. 71 प्रतिशत घटकर 32. 20 डॉलर प्रति औंस हो गया। अप्रैल डिलीवरी के लिए कॉमेक्स गोल्ड वायदा 17 डॉलर प्रति औंस या 0. 60 प्रतिशत गिरकर 2,840 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सोमवार को पीली धातु वायदा 2,872 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अबान्स होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच सोमवार को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को उच्च प्रीमियम पर सुरक्षित-हेवन धातु की ओर आकर्षित किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/if-you-go-to-buy-gold-then-the-price-of/article-9480

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.