1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी इन कंपनियों का कार, खरीदने का प्लान हो तो देखें लिस्ट

Business News

1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत होते ही कई बदलाव हो जाएंगे. ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं. ज्यादातर प्रमुख कंपनियों ने ऐलान कर दिया है. अगर आप भी कार खरीदने प्लान बना रहे हैं तो लिस्ट देख लीजिए.

देश की प्रमुख कार कंपनियां, जिनमें मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा, टाटा मोटर्स और अन्य शामिल हैं, 1 अप्रैल, 2025 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं. इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ने वाला है. अब ग्राहकों को अपनी पसंदीदा कार खरीदने के लिए ज्यादा खर्च करना होगा.

कीमतें बढ़ाने की मुख्य वजह रूप से कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी और उत्पादन लागत के बढ़ने को बताया जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में स्टील, सिलिकॉन चिप्स और अन्य आवश्यक घटकों की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिससे कार निर्माता कंपनियों के लिए उत्पादन की लागत बढ़ गई है. इन बढ़ती लागतों को एडजस्ट करने के लिए लिए कंपनियां कीमत बढ़ाने की योजना बना रही हैं. यहां देखतें हैं कौन सी कंपनी कितनी कीमते बढ़ाने जा रही है.

Maruti Suzuki Cars price

मारुति सुज़ुकी ने अपनी पूरी लाइनअप में एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि वह कितनी कीमत बढ़ाएगी. कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत को कारण बताया. मारुति इससे पहले जनवरी और फरवरी में भी कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है. अब यह तीसरी बार है.

Hyundai Cars price

हुंडई अपनी ग्रैंड i10 से लेकर आयोनिक 5 तक पूरी लाइनअप में 3 प्रतिशत तक की कीमत बढ़ाएगी. कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत, कमोडिटी की बढ़ी हुई कीमतों और ऑपरेशनल खर्च को इस बढ़ोतरी के कारणों के रूप में बताया.

Tata Cars price

टाटा मोटर्स भी नेक्सन, पंच, कर्व, हैरियर, सफारी, टिगोर, टियागो, अल्ट्रोज और टाटा की ईवी लाइनअप सहित सभी आईसीई, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने कहा कि बढ़ती इनपुट लागतों की भरपाई के लिए यह बढ़ोतरी जरूरी है.

Mahindra Cars

महिंद्रा एंड महिंद्रा भी अप्रैल 2025 से अपनी एसयूवी और कमर्शियल व्हीकल रेंज की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी. टाटा मोटर्स नेक्सन, पंच, कर्व, हैरियर, सफारी, टिगोर, टियागो, अल्ट्रोज और टाटा के इलेक्ट्रिक लाइनअप सहित सभी आईसीई, सीएनजी और इलेक्ट्रिक मॉडल महंगे हो जाएंगे.

Honda Cars price

होंडा ने अमेज, सिटी, सिटी e:HEV और एलिवेट सहित अपनी पूरी रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. हालांकि होंडा ने यह नहीं बताया कि वह कितने प्रतिशत कीमत बढ़ाएगी. यहां भी बढ़ोतरी का कारण इनपुट लागत और ऑपरेशनल खर्च में बढ़ोतरी है.

BMW Cars price

BMW 2 सीरीज, BMW XM, मिनी कूपर एस और कंट्रीमैन सहित सभी मॉडलों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी. हालांकि ऑटोमेकर ने कोई खास कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती इनपुट लागत इसकी एक वजह है.

Renault Car Price

रेनो ने काइगर, क्विड और ट्राइबर की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है. निर्माता ने इस बढ़ोतरी के लिए बढ़ती इनपुट लागत को जिम्मेदार ठहराया है.

Kia Car Price

किआ कमोडिटी की कीमतों और सप्लाय लागत में बढ़ोतरी के कारण अपनी पूरी लाइनअप में 3 प्रतिशत तक की कीमत बढ़ोतरी लागू करेगी. किआ इंडिया में सेल्टोस, सोनेट, कैरेंस, EV6, कर्निवल, EV5 जैसे कई पॉपुलर मॉडल बेचती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Mar 2025 By दैनिक जागरण

1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी इन कंपनियों का कार, खरीदने का प्लान हो तो देखें लिस्ट

Business News

देश की प्रमुख कार कंपनियां, जिनमें मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा, टाटा मोटर्स और अन्य शामिल हैं, 1 अप्रैल, 2025 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं. इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ने वाला है. अब ग्राहकों को अपनी पसंदीदा कार खरीदने के लिए ज्यादा खर्च करना होगा.

कीमतें बढ़ाने की मुख्य वजह रूप से कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी और उत्पादन लागत के बढ़ने को बताया जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में स्टील, सिलिकॉन चिप्स और अन्य आवश्यक घटकों की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिससे कार निर्माता कंपनियों के लिए उत्पादन की लागत बढ़ गई है. इन बढ़ती लागतों को एडजस्ट करने के लिए लिए कंपनियां कीमत बढ़ाने की योजना बना रही हैं. यहां देखतें हैं कौन सी कंपनी कितनी कीमते बढ़ाने जा रही है.

Maruti Suzuki Cars price

मारुति सुज़ुकी ने अपनी पूरी लाइनअप में एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि वह कितनी कीमत बढ़ाएगी. कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत को कारण बताया. मारुति इससे पहले जनवरी और फरवरी में भी कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है. अब यह तीसरी बार है.

Hyundai Cars price

हुंडई अपनी ग्रैंड i10 से लेकर आयोनिक 5 तक पूरी लाइनअप में 3 प्रतिशत तक की कीमत बढ़ाएगी. कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत, कमोडिटी की बढ़ी हुई कीमतों और ऑपरेशनल खर्च को इस बढ़ोतरी के कारणों के रूप में बताया.

Tata Cars price

टाटा मोटर्स भी नेक्सन, पंच, कर्व, हैरियर, सफारी, टिगोर, टियागो, अल्ट्रोज और टाटा की ईवी लाइनअप सहित सभी आईसीई, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने कहा कि बढ़ती इनपुट लागतों की भरपाई के लिए यह बढ़ोतरी जरूरी है.

Mahindra Cars

महिंद्रा एंड महिंद्रा भी अप्रैल 2025 से अपनी एसयूवी और कमर्शियल व्हीकल रेंज की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी. टाटा मोटर्स नेक्सन, पंच, कर्व, हैरियर, सफारी, टिगोर, टियागो, अल्ट्रोज और टाटा के इलेक्ट्रिक लाइनअप सहित सभी आईसीई, सीएनजी और इलेक्ट्रिक मॉडल महंगे हो जाएंगे.

Honda Cars price

होंडा ने अमेज, सिटी, सिटी e:HEV और एलिवेट सहित अपनी पूरी रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. हालांकि होंडा ने यह नहीं बताया कि वह कितने प्रतिशत कीमत बढ़ाएगी. यहां भी बढ़ोतरी का कारण इनपुट लागत और ऑपरेशनल खर्च में बढ़ोतरी है.

BMW Cars price

BMW 2 सीरीज, BMW XM, मिनी कूपर एस और कंट्रीमैन सहित सभी मॉडलों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी. हालांकि ऑटोमेकर ने कोई खास कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती इनपुट लागत इसकी एक वजह है.

Renault Car Price

रेनो ने काइगर, क्विड और ट्राइबर की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है. निर्माता ने इस बढ़ोतरी के लिए बढ़ती इनपुट लागत को जिम्मेदार ठहराया है.

Kia Car Price

किआ कमोडिटी की कीमतों और सप्लाय लागत में बढ़ोतरी के कारण अपनी पूरी लाइनअप में 3 प्रतिशत तक की कीमत बढ़ोतरी लागू करेगी. किआ इंडिया में सेल्टोस, सोनेट, कैरेंस, EV6, कर्निवल, EV5 जैसे कई पॉपुलर मॉडल बेचती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/if-you-plan-to-buy-a-car-of-these-companies/article-15034

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.