गलत ITR से बचना है तो इन ज़रूरी दस्तावेज़ों को न भूलें

Business

आयकर रिटर्न (ITR) फाइलिंग का सीजन चल रहा है और इस बार अंतिम तारीख 15 सितंबर तय की गई है। अगर आपने अब तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है, तो अब देर करने की गुंजाइश नहीं बची है। लेकिन रिटर्न फाइल करने से पहले कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ों का तैयार होना बेहद जरूरी है।

ये दस्तावेज़ न सिर्फ आपकी आय और निवेश की सही तस्वीर पेश करते हैं, बल्कि रिटर्न भरते समय गलती की संभावना भी कम करते हैं। खासकर पहली बार ITR भरने वालों के लिए यह जानकारी बेहद उपयोगी है।

1. नौकरीपेशा हैं तो सबसे पहले रखें Form 16

Form 16 किसी भी सैलरीड व्यक्ति के लिए सबसे अहम दस्तावेज़ होता है। यह आपके नियोक्ता द्वारा जारी किया जाता है और इसमें पूरे वित्त वर्ष की सैलरी, टीडीएस (TDS) और अन्य कर से जुड़ी जानकारी होती है। इससे ITR फॉर्म भरना आसान हो जाता है और आंकड़े मेल बैठते हैं।

2. Form 26AS और AIS से करें आय की पुष्टि

Form 26AS एक टैक्स क्रेडिट स्टेटमेंट होता है जिसमें यह दर्ज होता है कि आपके नाम पर कितनी टैक्स कटौती हुई और सरकार के पास कितनी जमा है। वहीं, AIS यानी Annual Information Statement में बैंक जमा, शेयरों की खरीद-बिक्री, ब्याज आय जैसी जानकारी शामिल होती है। ये दस्तावेज़ यह सुनिश्चित करते हैं कि आपने जो आय घोषित की है, वह सही है।

3. बैंक स्टेटमेंट और ब्याज प्रमाण पत्र भी ज़रूरी

यदि आपकी आय में बैंक अकाउंट, एफडी या अन्य बचत योजनाओं से ब्याज भी शामिल है, तो उसका ब्यौरा देना ज़रूरी होता है। इसके लिए बैंक स्टेटमेंट और इंटरेस्ट सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।

4. सैलरी स्लिप से मिलती है इनकम की सटीक तस्वीर

आपकी मासिक सैलरी स्लिप यह दिखाती है कि आपकी तनख्वाह किन-किन घटकों से बनी है — जैसे कि बेसिक, एचआरए, बोनस और अन्य भत्ते। इससे आपकी टैक्सेबल इनकम सही तरीके से समझी जा सकती है।

5. टैक्स बचाने वाले निवेशों की रसीदें रखें संभालकर

यदि आपने धारा 80C, 80D आदि के तहत PPF, LIC, ELSS, मेडिक्लेम या अन्य निवेश किए हैं, तो उनकी रसीदें आपको टैक्स छूट का लाभ दिलाएंगी। सही दस्तावेज़ों से आप टैक्स लायबिलिटी को कम कर सकते हैं।

6. किराए पर रहते हैं तो रेंट एग्रीमेंट ज़रूरी

अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और HRA क्लेम करना चाहते हैं, तो रेंट एग्रीमेंट और किराया रसीदें संभालकर रखें। इससे HRA की छूट वैध रूप से मिल सकेगी।

सही दस्तावेज़ होंगे तो रिटर्न भी होगा सही

ITR फाइल करते समय दस्तावेज़ों की सटीकता बेहद अहम होती है। गलत जानकारी देने पर आयकर विभाग नोटिस भेज सकता है या पेनल्टी लग सकती है। इसलिए, फॉर्म भरने से पहले उपरोक्त सभी दस्तावेज़ एक जगह जुटा लें। इससे न सिर्फ प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि रिटर्न भरना तनावमुक्त और गलती रहित भी रहेगा।

अगर आप पहली बार ITR फाइल कर रहे हैं और कोई ऑनलाइन पोर्टल या सीए की मदद ले रहे हैं, तब भी ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज़ आपके पास होना अनिवार्य है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Aug 2025 By दैनिक जागरण

गलत ITR से बचना है तो इन ज़रूरी दस्तावेज़ों को न भूलें

Business

ये दस्तावेज़ न सिर्फ आपकी आय और निवेश की सही तस्वीर पेश करते हैं, बल्कि रिटर्न भरते समय गलती की संभावना भी कम करते हैं। खासकर पहली बार ITR भरने वालों के लिए यह जानकारी बेहद उपयोगी है।

1. नौकरीपेशा हैं तो सबसे पहले रखें Form 16

Form 16 किसी भी सैलरीड व्यक्ति के लिए सबसे अहम दस्तावेज़ होता है। यह आपके नियोक्ता द्वारा जारी किया जाता है और इसमें पूरे वित्त वर्ष की सैलरी, टीडीएस (TDS) और अन्य कर से जुड़ी जानकारी होती है। इससे ITR फॉर्म भरना आसान हो जाता है और आंकड़े मेल बैठते हैं।

2. Form 26AS और AIS से करें आय की पुष्टि

Form 26AS एक टैक्स क्रेडिट स्टेटमेंट होता है जिसमें यह दर्ज होता है कि आपके नाम पर कितनी टैक्स कटौती हुई और सरकार के पास कितनी जमा है। वहीं, AIS यानी Annual Information Statement में बैंक जमा, शेयरों की खरीद-बिक्री, ब्याज आय जैसी जानकारी शामिल होती है। ये दस्तावेज़ यह सुनिश्चित करते हैं कि आपने जो आय घोषित की है, वह सही है।

3. बैंक स्टेटमेंट और ब्याज प्रमाण पत्र भी ज़रूरी

यदि आपकी आय में बैंक अकाउंट, एफडी या अन्य बचत योजनाओं से ब्याज भी शामिल है, तो उसका ब्यौरा देना ज़रूरी होता है। इसके लिए बैंक स्टेटमेंट और इंटरेस्ट सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।

4. सैलरी स्लिप से मिलती है इनकम की सटीक तस्वीर

आपकी मासिक सैलरी स्लिप यह दिखाती है कि आपकी तनख्वाह किन-किन घटकों से बनी है — जैसे कि बेसिक, एचआरए, बोनस और अन्य भत्ते। इससे आपकी टैक्सेबल इनकम सही तरीके से समझी जा सकती है।

5. टैक्स बचाने वाले निवेशों की रसीदें रखें संभालकर

यदि आपने धारा 80C, 80D आदि के तहत PPF, LIC, ELSS, मेडिक्लेम या अन्य निवेश किए हैं, तो उनकी रसीदें आपको टैक्स छूट का लाभ दिलाएंगी। सही दस्तावेज़ों से आप टैक्स लायबिलिटी को कम कर सकते हैं।

6. किराए पर रहते हैं तो रेंट एग्रीमेंट ज़रूरी

अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और HRA क्लेम करना चाहते हैं, तो रेंट एग्रीमेंट और किराया रसीदें संभालकर रखें। इससे HRA की छूट वैध रूप से मिल सकेगी।

सही दस्तावेज़ होंगे तो रिटर्न भी होगा सही

ITR फाइल करते समय दस्तावेज़ों की सटीकता बेहद अहम होती है। गलत जानकारी देने पर आयकर विभाग नोटिस भेज सकता है या पेनल्टी लग सकती है। इसलिए, फॉर्म भरने से पहले उपरोक्त सभी दस्तावेज़ एक जगह जुटा लें। इससे न सिर्फ प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि रिटर्न भरना तनावमुक्त और गलती रहित भी रहेगा।

अगर आप पहली बार ITR फाइल कर रहे हैं और कोई ऑनलाइन पोर्टल या सीए की मदद ले रहे हैं, तब भी ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज़ आपके पास होना अनिवार्य है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/if-you-want-to-avoid-wrong-itr-do-not-forget/article-29742

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.