गिरते बाजार में इन म्यूचुअल फंडों ने किया कमाल, 3 साल में निवेशकों को किया मालामाल

Business News

शेयर बाजार में बिकवाली के बीच कुछ म्यूचुअल फंड ऐसे हैं, जिन्होंने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले तीन सालों 12 फीसदी से ज्यादा का वार्षिक रिटर्न दिया है. आइए जानते हैं कि शानदार रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंड कौन से हैं.

शेयर बाजार में पिछले कई महीनों से बिकवाली देखने को मिल रही है. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ की वजह से भी मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है. लेकिन क्या आपको पता है कि बिकवाली और दलाल स्ट्रीट में उठा-पटक के बीच कुछ म्यूचुअल फंडों ने कमाल किया है. पिछले 3 साल में उन्होंने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है. आइए उन म्यूचुअल फंडों के बारे में डिटेल से बताते हैं.

शेयर मार्केट में पैसा लगाने से रिटर्न तो बढ़िया मिलता है, लेकिन उसमें रिस्क भी उतना ही ज्यादा होता है. वहीं, म्यूचुअल फंड में निवेश करना मार्केट की तुलना में कम रिस्की माना जाता है. मार्केट की उठा-पटक का असर म्यूचुअल फंड पर कम पड़ता है. आइए हम आपको कुछ ऐसे म्यूचुअल फंडों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है.

निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड

3 साल की भीतर शानदार रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंडों की लिस्ट में पहला नाम निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड है. इस म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को पिछले तीन साल में 17.03 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है. वहीं,आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड ने निवेशकों को 15.30 फीसदी का रिटर्न दिया है. बड़ौदा बीएनपी परिबास लार्ज कैप फंड ने भी निवेशकों को मालामाल किया इस फंड ने इंवेस्टर्स को 3 सालों में 13.47 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है. ये डाटा 1 अप्रैल 2025 तक के रिटर्न के हैं.

केनरा और जीएम लार्ज कैप फंड का कमाल

इसके साथ पिछले 3 साल में केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड ने भी निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है. इस फंड ने 3 साल में निवेशकों को 12.19 प्रतिशत का वार्षिक रिटर्न दिया है और जेएम लार्ज कैप फंड ने पिछले 3 साल में 12.46 फीसदी का रिटर्न दिया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

गिरते बाजार में इन म्यूचुअल फंडों ने किया कमाल, 3 साल में निवेशकों को किया मालामाल

Business News

शेयर बाजार में पिछले कई महीनों से बिकवाली देखने को मिल रही है. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ की वजह से भी मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है. लेकिन क्या आपको पता है कि बिकवाली और दलाल स्ट्रीट में उठा-पटक के बीच कुछ म्यूचुअल फंडों ने कमाल किया है. पिछले 3 साल में उन्होंने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है. आइए उन म्यूचुअल फंडों के बारे में डिटेल से बताते हैं.

शेयर मार्केट में पैसा लगाने से रिटर्न तो बढ़िया मिलता है, लेकिन उसमें रिस्क भी उतना ही ज्यादा होता है. वहीं, म्यूचुअल फंड में निवेश करना मार्केट की तुलना में कम रिस्की माना जाता है. मार्केट की उठा-पटक का असर म्यूचुअल फंड पर कम पड़ता है. आइए हम आपको कुछ ऐसे म्यूचुअल फंडों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है.

निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड

3 साल की भीतर शानदार रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंडों की लिस्ट में पहला नाम निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड है. इस म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को पिछले तीन साल में 17.03 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है. वहीं,आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड ने निवेशकों को 15.30 फीसदी का रिटर्न दिया है. बड़ौदा बीएनपी परिबास लार्ज कैप फंड ने भी निवेशकों को मालामाल किया इस फंड ने इंवेस्टर्स को 3 सालों में 13.47 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है. ये डाटा 1 अप्रैल 2025 तक के रिटर्न के हैं.

केनरा और जीएम लार्ज कैप फंड का कमाल

इसके साथ पिछले 3 साल में केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड ने भी निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है. इस फंड ने 3 साल में निवेशकों को 12.19 प्रतिशत का वार्षिक रिटर्न दिया है और जेएम लार्ज कैप फंड ने पिछले 3 साल में 12.46 फीसदी का रिटर्न दिया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/in-the-falling-market-these-mutual-funds-made-investors-rich/article-17007

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.