शेयर बाजार में कमाल की तेजी, 4 दिन में निवेशकों को मिला 12 लाख करोड़ का फायदा

Business

देश की अर्थव्यवस्था जहां 4 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी की ओर अग्रसर है, वहीं शेयर बाजार भी लगातार नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। बीते चार कारोबारी दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जिससे निवेशकों की जेब में कुल मिलाकर लगभग 12 लाख करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई हुई है।

सेंसेक्स ने दिखाई रफ्तार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 3 जून को 80,737.51 अंकों पर बंद हुआ था। इसके बाद से अब तक इसमें करीब 2.1 फीसदी यानी 1707.7 अंकों की उछाल देखी गई। सोमवार को सेंसेक्स 256.22 अंक चढ़कर 82,445.21 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 82,669 अंकों के उच्चतम स्तर को भी छू गया।

निफ्टी ने बनाया 11 महीने का उच्चतम स्तर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी पीछे नहीं रहा। यह 11 महीनों के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है। बीते चार सत्रों में इसमें 2.28 फीसदी की तेजी आई है। 3 जून को निफ्टी 24,542.50 पर बंद हुआ था, जो अब 25,103.20 तक पहुंच गया है। दिन में निफ्टी ने 25,160.10 का उच्च स्तर भी छुआ।

निवेशकों की जेब में आया बंपर मुनाफा

शेयर बाजार में आई तेजी का सीधा असर BSE के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर पड़ा है। जहां 3 जून को बीएसई का मार्केट कैप 4,43,16,679.96 करोड़ रुपये था, वहीं 9 जून को यह बढ़कर 4,55,06,501.75 करोड़ रुपये हो गया। यानी निवेशकों की संपत्ति में 11,89,821.79 करोड़ रुपये का सीधा फायदा हुआ।

आरबीआई की दरों में संभावित कटौती बनी तेजी की वजह

बाजार में तेजी की एक अहम वजह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से संभावित ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद रही। जानकारों के अनुसार, यह कदम बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के लिए सकारात्मक साबित हुआ, जिससे बैंकिंग स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। नतीजतन, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी।

विशेषज्ञों की राय

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर के अनुसार, वित्तीय शेयरों में यह तेजी आरबीआई की नीति और नकदी प्रबंधन में बदलाव के कारण आई है। वहीं लेमन मार्केट्स के विश्लेषक सतीश चंद्र अलूरी ने कहा कि निफ्टी-50 ने सप्ताह की शुरुआत मजबूती से की और ज्यादातर सेक्टरों ने बढ़त के साथ कारोबार खत्म किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शेयर बाजार में कमाल की तेजी, 4 दिन में निवेशकों को मिला 12 लाख करोड़ का फायदा

Business

सेंसेक्स ने दिखाई रफ्तार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 3 जून को 80,737.51 अंकों पर बंद हुआ था। इसके बाद से अब तक इसमें करीब 2.1 फीसदी यानी 1707.7 अंकों की उछाल देखी गई। सोमवार को सेंसेक्स 256.22 अंक चढ़कर 82,445.21 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 82,669 अंकों के उच्चतम स्तर को भी छू गया।

निफ्टी ने बनाया 11 महीने का उच्चतम स्तर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी पीछे नहीं रहा। यह 11 महीनों के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है। बीते चार सत्रों में इसमें 2.28 फीसदी की तेजी आई है। 3 जून को निफ्टी 24,542.50 पर बंद हुआ था, जो अब 25,103.20 तक पहुंच गया है। दिन में निफ्टी ने 25,160.10 का उच्च स्तर भी छुआ।

निवेशकों की जेब में आया बंपर मुनाफा

शेयर बाजार में आई तेजी का सीधा असर BSE के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर पड़ा है। जहां 3 जून को बीएसई का मार्केट कैप 4,43,16,679.96 करोड़ रुपये था, वहीं 9 जून को यह बढ़कर 4,55,06,501.75 करोड़ रुपये हो गया। यानी निवेशकों की संपत्ति में 11,89,821.79 करोड़ रुपये का सीधा फायदा हुआ।

आरबीआई की दरों में संभावित कटौती बनी तेजी की वजह

बाजार में तेजी की एक अहम वजह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से संभावित ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद रही। जानकारों के अनुसार, यह कदम बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के लिए सकारात्मक साबित हुआ, जिससे बैंकिंग स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। नतीजतन, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी।

विशेषज्ञों की राय

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर के अनुसार, वित्तीय शेयरों में यह तेजी आरबीआई की नीति और नकदी प्रबंधन में बदलाव के कारण आई है। वहीं लेमन मार्केट्स के विश्लेषक सतीश चंद्र अलूरी ने कहा कि निफ्टी-50 ने सप्ताह की शुरुआत मजबूती से की और ज्यादातर सेक्टरों ने बढ़त के साथ कारोबार खत्म किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/in-the-stock-market-tremendous-boom-in-4-days-investors/article-23788

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.