Delhi-NCR के इस इलाके में 3 साल में 128% बढ़ी प्रॉपर्टी की कीमतें, किराये में भी 66% की बंपर तेजी

Business News

अनुज पुरी ने कहा कि पुणे, कोलकाता और चेन्नई के इलाकों में विपरीत प्रवृत्ति देखी गई। इन शहरों में घरों की कीमतों की तुलना में किराये में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। सोहना रोड पर औसत मूल्य कैलेंडर ईयर 2021 के अंत में 6600 रुपये प्रति वर्ग फुट से 59 प्रतिशत बढ़कर 2024 के अंत में 10,500 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गया।

प्राइम लोकेशन्स पर तेजी से बढ़ रही प्रॉपर्टी की डिमांड के चलते दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ समय से कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस मामले में सिर्फ राजधानी दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश का नोएडा भी तेजी से ग्रो कर रहा है। हालांकि, इसमें नोएडा के कुछ खास इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतों में बेतहाशा उछाल देखा गया है। जी हां, नोएडा के सेक्टर 150 में पिछले 3 साल में घरों की कीमतों में औसतन 128 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि किराये में 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रियल एस्टेट कंसल्टेशन कंपनी एनारॉक की एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। 

सोहना रोड पर 59 प्रतिशत बढ़ी घरों की कीमतें

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम के सोहना रोड पर पिछले 3 सालों में घरों की कीमतों में 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इस दौरान यहां किराये में 47 प्रतिशत का उछाल आया है। एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, “देश के टॉप 7 शहरों में प्रमुख माइक्रो मार्केट के एनालिसिस से पता चलता है कि बेंगलुरु, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में 2021 के अंत और 2024 के अंत के बीच घरों की औसत कीमत किराये की तुलना में ज्यादा बढ़ गई है।” 

नोएडा सेक्टर 150 में ₹26,000 हुआ औसत किराया

अनुज पुरी ने कहा कि पुणे, कोलकाता और चेन्नई के इलाकों में विपरीत प्रवृत्ति देखी गई। इन शहरों में घरों की कीमतों की तुलना में किराये में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। सोहना रोड पर औसत मूल्य कैलेंडर ईयर 2021 के अंत में 6600 रुपये प्रति वर्ग फुट से 59 प्रतिशत बढ़कर 2024 के अंत में 10,500 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गया। किराये का मूल्य 25,000 रुपये प्रति महीने से 47 प्रतिशत बढ़कर 36,700 रुपये हो गया। नोएडा के सेक्टर-150 में घरों का औसत मूल्य 5,700 रुपये प्रति वर्ग फुट से दोगुना से भी ज्यादा होकर 13,000 रुपये हो गया। किराये में 66 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो 16,000 रुपये से बढ़कर 26,600 रुपये प्रति माह हो गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

Delhi-NCR के इस इलाके में 3 साल में 128% बढ़ी प्रॉपर्टी की कीमतें, किराये में भी 66% की बंपर तेजी

Business News

प्राइम लोकेशन्स पर तेजी से बढ़ रही प्रॉपर्टी की डिमांड के चलते दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ समय से कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस मामले में सिर्फ राजधानी दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश का नोएडा भी तेजी से ग्रो कर रहा है। हालांकि, इसमें नोएडा के कुछ खास इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतों में बेतहाशा उछाल देखा गया है। जी हां, नोएडा के सेक्टर 150 में पिछले 3 साल में घरों की कीमतों में औसतन 128 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि किराये में 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रियल एस्टेट कंसल्टेशन कंपनी एनारॉक की एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। 

सोहना रोड पर 59 प्रतिशत बढ़ी घरों की कीमतें

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम के सोहना रोड पर पिछले 3 सालों में घरों की कीमतों में 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इस दौरान यहां किराये में 47 प्रतिशत का उछाल आया है। एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, “देश के टॉप 7 शहरों में प्रमुख माइक्रो मार्केट के एनालिसिस से पता चलता है कि बेंगलुरु, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में 2021 के अंत और 2024 के अंत के बीच घरों की औसत कीमत किराये की तुलना में ज्यादा बढ़ गई है।” 

नोएडा सेक्टर 150 में ₹26,000 हुआ औसत किराया

अनुज पुरी ने कहा कि पुणे, कोलकाता और चेन्नई के इलाकों में विपरीत प्रवृत्ति देखी गई। इन शहरों में घरों की कीमतों की तुलना में किराये में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। सोहना रोड पर औसत मूल्य कैलेंडर ईयर 2021 के अंत में 6600 रुपये प्रति वर्ग फुट से 59 प्रतिशत बढ़कर 2024 के अंत में 10,500 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गया। किराये का मूल्य 25,000 रुपये प्रति महीने से 47 प्रतिशत बढ़कर 36,700 रुपये हो गया। नोएडा के सेक्टर-150 में घरों का औसत मूल्य 5,700 रुपये प्रति वर्ग फुट से दोगुना से भी ज्यादा होकर 13,000 रुपये हो गया। किराये में 66 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो 16,000 रुपये से बढ़कर 26,600 रुपये प्रति माह हो गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/in-this-area-of-%E2%80%8B%E2%80%8Bdelhi-ncr-128-increased-property-prices-in/article-14392

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.