किन देशों में भारत से सस्ता मिलता है सोना, ऐसे ला सकते हैं अपने साथ

Business News

अगर आप विदेश से सोना खरीदकर भारत लाना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार द्वारा बनाए गए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है. अगर कोई पुरुष अपने साथ सोना विदेश से लाना चाहता है तो वो अपने साथ 20 ग्राम सोना बिना इंपोर्ट टैक्स के ला सकता है.

सोना है सदा के लिए… ये टैग लाइन केवल एक विज्ञापन की नहीं है, बल्कि ये सोच लगभग हर भारतीय की है. यहीं वजह भारत को दुनिया में सबसे बड़ा सोना इंपोर्ट करने वाला देश बना देती है. भारत में सोने का क्रेज ही है, जिस वजह से आपराधिक संगठन विदेशों से इसकी भारत में तस्करी करते हैं और उन्हें फिर पकड़े जाने पर जेल जाना पड़ता है.

इसी वजह से आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां भारत से सस्ता सोना मिलता है और आप इसे कानूनी तरीके से अपने साथ ला सकते हैं. तो आइए जानते हैं किन देशों में भारत से सस्ता सोना मिलता है और आप कैसे यहां से कानूनी तरीके से अपने साथ लेकर आ सकते हैं.

किन देशों में मिलता है सोना सस्ता?

दुबई को “सिटी ऑफ गोल्ड” कहा जाता है, क्योंकि यहां सोने पर कोई वैट (VAT) या आयात शुल्क नहीं लगता. इसलिए दुबई के गोल्ड मार्केट में सोने की कीमतें भारत की तुलना में कम होती हैं. इसके बाद सिंगापुर का नाम आता है, जो प्रमुख गोल्ड ट्रेडिंग हब है. जहाँ कम टैक्स और उच्च गुणवत्ता वाला सोना उपलब्ध होता है.

भारत से बहुत से लोग बैंकॉक घूमने जाते हैं. बैंकॉक का गोल्ड मार्केट सोने के अच्छे दामों के लिए प्रसिद्ध है. यहां सोने की कीमतें भारत की तुलना में कम होती हैं और इसकी शुद्धता भी अच्छी होती है. वहीं स्विजरलैंड सोने की रिफाइनिंग और स्टोरेज के लिए जाना जाता है. यहां सोने की शुद्धता बेहतर होती है और कीमतें भी अपेक्षाकृत कम रहती हैं. इसके अलावा हांगकांग में टैक्स छूट की वजह से सोने की कीमत काफी कम रहती है.

भारत में सोना कैसे ला सकते हैं?

अगर आप विदेश से सोना खरीदकर भारत लाना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार द्वारा बनाए गए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है. अगर कोई पुरुष अपने साथ सोना विदेश से लाना चाहता है तो वो अपने साथ 20 ग्राम सोना बिना इंपोर्ट टैक्स के ला सकता है. वहीं महिला यात्री अपने साथ 40 ग्राम सोना बिना टैक्स के ला सकती है. आपको बता दें भारत में सोना केवल ज्वेलरी के रूप में लाया जा सकता है, बार और सिक्कों पर पाबंदी है. साथ ही सोना खरीदने का बिल आपके पास होना जरूरी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Mar 2025 By दैनिक जागरण

किन देशों में भारत से सस्ता मिलता है सोना, ऐसे ला सकते हैं अपने साथ

Business News

सोना है सदा के लिए… ये टैग लाइन केवल एक विज्ञापन की नहीं है, बल्कि ये सोच लगभग हर भारतीय की है. यहीं वजह भारत को दुनिया में सबसे बड़ा सोना इंपोर्ट करने वाला देश बना देती है. भारत में सोने का क्रेज ही है, जिस वजह से आपराधिक संगठन विदेशों से इसकी भारत में तस्करी करते हैं और उन्हें फिर पकड़े जाने पर जेल जाना पड़ता है.

इसी वजह से आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां भारत से सस्ता सोना मिलता है और आप इसे कानूनी तरीके से अपने साथ ला सकते हैं. तो आइए जानते हैं किन देशों में भारत से सस्ता सोना मिलता है और आप कैसे यहां से कानूनी तरीके से अपने साथ लेकर आ सकते हैं.

किन देशों में मिलता है सोना सस्ता?

दुबई को “सिटी ऑफ गोल्ड” कहा जाता है, क्योंकि यहां सोने पर कोई वैट (VAT) या आयात शुल्क नहीं लगता. इसलिए दुबई के गोल्ड मार्केट में सोने की कीमतें भारत की तुलना में कम होती हैं. इसके बाद सिंगापुर का नाम आता है, जो प्रमुख गोल्ड ट्रेडिंग हब है. जहाँ कम टैक्स और उच्च गुणवत्ता वाला सोना उपलब्ध होता है.

भारत से बहुत से लोग बैंकॉक घूमने जाते हैं. बैंकॉक का गोल्ड मार्केट सोने के अच्छे दामों के लिए प्रसिद्ध है. यहां सोने की कीमतें भारत की तुलना में कम होती हैं और इसकी शुद्धता भी अच्छी होती है. वहीं स्विजरलैंड सोने की रिफाइनिंग और स्टोरेज के लिए जाना जाता है. यहां सोने की शुद्धता बेहतर होती है और कीमतें भी अपेक्षाकृत कम रहती हैं. इसके अलावा हांगकांग में टैक्स छूट की वजह से सोने की कीमत काफी कम रहती है.

भारत में सोना कैसे ला सकते हैं?

अगर आप विदेश से सोना खरीदकर भारत लाना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार द्वारा बनाए गए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है. अगर कोई पुरुष अपने साथ सोना विदेश से लाना चाहता है तो वो अपने साथ 20 ग्राम सोना बिना इंपोर्ट टैक्स के ला सकता है. वहीं महिला यात्री अपने साथ 40 ग्राम सोना बिना टैक्स के ला सकती है. आपको बता दें भारत में सोना केवल ज्वेलरी के रूप में लाया जा सकता है, बार और सिक्कों पर पाबंदी है. साथ ही सोना खरीदने का बिल आपके पास होना जरूरी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/in-which-countries-can-get-gold-cheaper-than-india/article-15916

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.