सोना-चांदी के दाम में तेजी, 10 ग्राम सोना 1.56 लाख और चांदी 2.62 लाख प्रति किलो पर पहुंची

बिजनेस न्यूज

On

निवेशकों ने सस्ते स्तर पर खरीदारी शुरू की, विशेषज्ञ ने सावधानी बरतने की सलाह दी

सोना और चांदी के दाम आज तेज बढ़त के साथ उभरे। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹3,515 बढ़कर ₹1,55,593 पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत ₹16,826 बढ़कर ₹2,61,755 प्रति किलो हो गई।

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई थी, जिसमें सोना करीब 15% तक सस्ता हुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार, गिरावट के बाद कीमतें स्थिर होने पर निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी शुरू कर दी। हालांकि जानकार निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश करने के बजाय धीरे-धीरे खरीदारी करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

सोना-चांदी के पिछले उच्च स्तर:
29 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोना ₹1,76,121 और चांदी ₹3,85,933 का हाई रिकॉर्ड कर चुकी थी।

साल 2025 में कीमतों का उतार-चढ़ाव:
2025 में सोना 57 हजार रुपए (75%) महंगा हुआ। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 का था, जो साल के अंत में ₹1,33,195 पर पहुंच गया।
वहीं चांदी 1.44 लाख रुपए (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी ₹86,017 का था, जो साल के अंत में ₹2,30,420 पर पहुंची।

सोना खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की कैरेट और प्रमाणिकता की पुष्टि होती है। उदाहरण के तौर पर, हॉलमार्क नंबर अल्फान्यूमेरिक हो सकता है जैसे AZ4524।

  2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और उस दिन की कीमत कई स्रोतों जैसे IBJA वेबसाइट से क्रॉस चेक करें। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव अलग-अलग होते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव वैश्विक मांग, डॉलर के मूल्य, अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू निवेश प्रवृत्ति से प्रभावित होता है। फिलहाल निवेशकों के लिए यह समय सतर्कता के साथ छोटे स्तर पर खरीदारी करने का अवसर माना जा रहा है।

------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/increase-in-gold-and-silver-prices-10-grams-of-gold/article-45751

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.