कर्ज में डूबते जा रहे हैं भारत के नौकरीपेशा लोग, हर साल तेजी से बढ़ता जा रहा आंकड़ा

Business News

सर्वे के अनुसार, नौकरी करने वाले ज्यादातर लोग होम लोन ले चुके हैं. इसके अलावा वह कार लोन और इंटरनेशनल ट्रेवल पर भी खर्च कर रहे हैं.

भारत का नौकरीपेशा वर्ग पहले के मुकाबले और ज्यादा कर्ज में डूबता जा रहा है. पिछले दो साल में कर्ज लेने वालों का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ गया है. एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, नौकरी करने वाले ज्यादातर लोगों के ऊपर 25 लाख रुपये तक का कर्ज है. यह आंकड़ा भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ा है. मेट्रो शहरों में बिना कर्ज के जी रहे लोगों का आंकड़ा बहुत ही कम रह गया है. नौकरी करने वाली महिलाओं पर ज्यादातर कर्ज होम लोन का है. 

सिर्फ 13.4 फीसदी लोग ही बिना कर्ज के जी रहे

बैंक बाजार (BankBazaar) के सर्वे के अनुसार, नौकरी करने वाले सिर्फ 13.4 फीसदी लोग ही बिना कर्ज के जी रहे हैं. साल 2022 में यह आंकड़ा 19 फीसदी था. सर्वे से पता चला है कि पिछले दो सालों में कई नौकरी करने वाले लोगों ने किसी न किसी तरह का कर्ज लिया है. नौकरी करने वालों ने 25 लाख रुपये तक के लोन सबसे ज्यादा लिए हैं. ऐसे लोन लेने वालों का आंकड़ा अब 91.2 फीसदी हो चुका है. पिछले साल तक यह आंकड़ा 88 फीसदी था. इस सर्वे में 22 से 45 वर्ष के 1,529 लोगों से सवाल किए गए थे. इस सर्वे में 6 मेट्रो शहर और 18 टियर 2 शहरों के लोग शामिल किए गए थे. इनमें से 40 फीसदी महिलाएं थीं. इनमें से सभी की सैलरी कम से कम 30 हजार रुपये थी. 

घर-कार के अलावा इंटरनेशनल ट्रेवल पर भी कर रहे खर्च 

सर्वे के अनुसार, लोन और क्रेडिट कार्ड जैसे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल सबसे ज्यादा नौकरी कर रहे लोग ही करते हैं. इनको डिजिटल ट्रांजेक्शन की अच्छी जानकारी होती है. साथ ही ये ऑनलाइन खरीदारी भी करते हैं. सर्वे के मुताबिक, वर्कफोर्स में मौजूद 22 से 27 साल के युवा टेक्नोलॉजी की अच्छी जानकारी रखते हैं. साथ ही वो नए फाइनेंशियल टूल्स के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं. इसके बाद 28 से 34 साल के लोग आते हैं, जो कुछ साल नौकरी कर चुके हैं. ये घर और कार खरीदने के अलावा इंटरनेशनल ट्रेवल भी कर रहे हैं. तीसरा वर्ग 35 से 45 साल का है, जो कि आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत है. 

अलग-अलग कोने में ले रहे अलग तरह के लोन 

सर्वे के अनुसार, भारतीय वर्कफोर्स में घर खरीदना सबसे पहली प्राथमिकता है. इसके बाद वह अपने स्वास्थ्य, रिश्तों, प्रसिद्धि और तरक्की पर पैसा खर्च करना चाहते हैं. ट्रेवल और रिटायरमेंट के बारे में अभी नौकरीपेशा लोग उतनी जल्दी नहीं सोचते. युवाओं में अपना रोजगार करने की चाहत भी बढ़ी है. वो अपना स्टार्टअप करना चाहते हैं. इस मामले में महिलाएं आगे हैं. पूर्वी भारत में नौकरी करने वाले एजुकेशन लोन, दक्षिण भारत में कार लोन और उत्तर एवं पश्चिम भारत में होम लोन ज्यादा लेना चाहते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Oct 2024 By दैनिक जागरण

कर्ज में डूबते जा रहे हैं भारत के नौकरीपेशा लोग, हर साल तेजी से बढ़ता जा रहा आंकड़ा

Business News

भारत का नौकरीपेशा वर्ग पहले के मुकाबले और ज्यादा कर्ज में डूबता जा रहा है. पिछले दो साल में कर्ज लेने वालों का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ गया है. एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, नौकरी करने वाले ज्यादातर लोगों के ऊपर 25 लाख रुपये तक का कर्ज है. यह आंकड़ा भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ा है. मेट्रो शहरों में बिना कर्ज के जी रहे लोगों का आंकड़ा बहुत ही कम रह गया है. नौकरी करने वाली महिलाओं पर ज्यादातर कर्ज होम लोन का है. 

सिर्फ 13.4 फीसदी लोग ही बिना कर्ज के जी रहे

बैंक बाजार (BankBazaar) के सर्वे के अनुसार, नौकरी करने वाले सिर्फ 13.4 फीसदी लोग ही बिना कर्ज के जी रहे हैं. साल 2022 में यह आंकड़ा 19 फीसदी था. सर्वे से पता चला है कि पिछले दो सालों में कई नौकरी करने वाले लोगों ने किसी न किसी तरह का कर्ज लिया है. नौकरी करने वालों ने 25 लाख रुपये तक के लोन सबसे ज्यादा लिए हैं. ऐसे लोन लेने वालों का आंकड़ा अब 91.2 फीसदी हो चुका है. पिछले साल तक यह आंकड़ा 88 फीसदी था. इस सर्वे में 22 से 45 वर्ष के 1,529 लोगों से सवाल किए गए थे. इस सर्वे में 6 मेट्रो शहर और 18 टियर 2 शहरों के लोग शामिल किए गए थे. इनमें से 40 फीसदी महिलाएं थीं. इनमें से सभी की सैलरी कम से कम 30 हजार रुपये थी. 

घर-कार के अलावा इंटरनेशनल ट्रेवल पर भी कर रहे खर्च 

सर्वे के अनुसार, लोन और क्रेडिट कार्ड जैसे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल सबसे ज्यादा नौकरी कर रहे लोग ही करते हैं. इनको डिजिटल ट्रांजेक्शन की अच्छी जानकारी होती है. साथ ही ये ऑनलाइन खरीदारी भी करते हैं. सर्वे के मुताबिक, वर्कफोर्स में मौजूद 22 से 27 साल के युवा टेक्नोलॉजी की अच्छी जानकारी रखते हैं. साथ ही वो नए फाइनेंशियल टूल्स के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं. इसके बाद 28 से 34 साल के लोग आते हैं, जो कुछ साल नौकरी कर चुके हैं. ये घर और कार खरीदने के अलावा इंटरनेशनल ट्रेवल भी कर रहे हैं. तीसरा वर्ग 35 से 45 साल का है, जो कि आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत है. 

अलग-अलग कोने में ले रहे अलग तरह के लोन 

सर्वे के अनुसार, भारतीय वर्कफोर्स में घर खरीदना सबसे पहली प्राथमिकता है. इसके बाद वह अपने स्वास्थ्य, रिश्तों, प्रसिद्धि और तरक्की पर पैसा खर्च करना चाहते हैं. ट्रेवल और रिटायरमेंट के बारे में अभी नौकरीपेशा लोग उतनी जल्दी नहीं सोचते. युवाओं में अपना रोजगार करने की चाहत भी बढ़ी है. वो अपना स्टार्टअप करना चाहते हैं. इस मामले में महिलाएं आगे हैं. पूर्वी भारत में नौकरी करने वाले एजुकेशन लोन, दक्षिण भारत में कार लोन और उत्तर एवं पश्चिम भारत में होम लोन ज्यादा लेना चाहते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/indian-employed-people-are-drowning-in-debt-the-figure-is/article-2365

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.