दिसंबर 2024 में 4 महीने के टॉप रहा भारत का सर्विस सेक्टर, खूब मिलीं नौकरियां

Business News

दिसंबर 2024 में भारत के सेवा क्षेत्र ने चार महीने का रिकॉर्ड तोड़ा है. यह न केवल अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है, बल्कि रोजगार और व्यापार के लिए सकारात्मक संकेत है. कुल मिलाकर, यह क्षेत्र आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करने को तैयार है. आइए जानते हैं कि सर्विस सेक्टर ने किस तरह देश की इकोनॉमी को मजबूती दी.

दिसंबर 2024 का महीना भारत के सर्विस सेक्टर के लिए बेहतरीन रहा. सर्विस सेक्टर में पिछले साल यानी दिसंबर 2024 में लोगों को धड़ल्ले से नौकरियां मिली. इसकी वजह मांग में बढ़ोतरी और नए ऑर्डर हैं. एसएंडपी ग्लोबल ने यह जानकारी साझा की है. दिसंबर में सर्विस सेक्टर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. सर्वे रिजल्ट को परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के रूप में जाना जाता है.

एचएसबीसी इंडिया सेवा कारोबारी गतिविधि सूचकांक (PMI) ने दिसंबर में 59.3 का आंकड़ा छुआ, जो नवंबर के 58.4 से ज्यादा है. यह पिछले चार महीनों में सबसे तेज बढ़त है. PMI में 50 से ऊपर का स्कोर बताता है कि गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं, जबकि 50 से नीचे का मतलब रफ्तार धीमी हो रही है.

एचएसबीसी की अर्थशास्त्री इनेस लैम का कहना है कि इंडियन सर्विस कंपनियों का प्रदर्शन दिसंबर में शानदार रहा. नए ऑर्डर और भविष्य की योजनाएं बताती हैं कि आने वाले समय में भी यह तेजी बनी रहेगी और सेवा क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ता रहेगा.

नए ऑर्डर और रोजगार में तेजी

पिछले साल सर्विस सेक्टर पर अगर नजर डाले तो पता चलता है कि मांग बढ़ने से कंपनियों को नए ऑर्डर मिले, जिससे उनका उत्पादन भी बढ़ा. यही नहीं, कंपनियों ने ज्यादा लोगों को नौकरी पर रखा, जिससे रोजगार के मौके भी बढ़े. बहुत से युवाओं को इस साल में नौकरी मिली.

लागत थोड़ी बढ़ी, पर ज्यादा फर्क नहीं

सर्वे में शामिल कंपनियों ने बताया कि खाद्य सामग्री, श्रम और कच्चे माल पर खर्च थोड़ा बढ़ा है. हालांकि, यह बढ़ोतरी इतनी ज्यादा नहीं थी कि इससे सेवा क्षेत्र की रफ्तार पर असर पड़े.

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती

जहां सर्विस सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी. दिसंबर में इस सेक्टर की वृद्धि 12 महीने के निचले स्तर पर रही, लेकिन सेवा क्षेत्र की तेजी ने इस कमी को काफी हद तक संतुलित कर दिया. सेवा क्षेत्र की यह ग्रोथ बताती है कि भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती बनी हुई है. नए ऑर्डर और बेहतर उत्पादन से यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में भी यह रफ्तार बरकरार रहेगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jan 2025 By दैनिक जागरण

दिसंबर 2024 में 4 महीने के टॉप रहा भारत का सर्विस सेक्टर, खूब मिलीं नौकरियां

Business News

दिसंबर 2024 का महीना भारत के सर्विस सेक्टर के लिए बेहतरीन रहा. सर्विस सेक्टर में पिछले साल यानी दिसंबर 2024 में लोगों को धड़ल्ले से नौकरियां मिली. इसकी वजह मांग में बढ़ोतरी और नए ऑर्डर हैं. एसएंडपी ग्लोबल ने यह जानकारी साझा की है. दिसंबर में सर्विस सेक्टर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. सर्वे रिजल्ट को परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के रूप में जाना जाता है.

एचएसबीसी इंडिया सेवा कारोबारी गतिविधि सूचकांक (PMI) ने दिसंबर में 59.3 का आंकड़ा छुआ, जो नवंबर के 58.4 से ज्यादा है. यह पिछले चार महीनों में सबसे तेज बढ़त है. PMI में 50 से ऊपर का स्कोर बताता है कि गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं, जबकि 50 से नीचे का मतलब रफ्तार धीमी हो रही है.

एचएसबीसी की अर्थशास्त्री इनेस लैम का कहना है कि इंडियन सर्विस कंपनियों का प्रदर्शन दिसंबर में शानदार रहा. नए ऑर्डर और भविष्य की योजनाएं बताती हैं कि आने वाले समय में भी यह तेजी बनी रहेगी और सेवा क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ता रहेगा.

नए ऑर्डर और रोजगार में तेजी

पिछले साल सर्विस सेक्टर पर अगर नजर डाले तो पता चलता है कि मांग बढ़ने से कंपनियों को नए ऑर्डर मिले, जिससे उनका उत्पादन भी बढ़ा. यही नहीं, कंपनियों ने ज्यादा लोगों को नौकरी पर रखा, जिससे रोजगार के मौके भी बढ़े. बहुत से युवाओं को इस साल में नौकरी मिली.

लागत थोड़ी बढ़ी, पर ज्यादा फर्क नहीं

सर्वे में शामिल कंपनियों ने बताया कि खाद्य सामग्री, श्रम और कच्चे माल पर खर्च थोड़ा बढ़ा है. हालांकि, यह बढ़ोतरी इतनी ज्यादा नहीं थी कि इससे सेवा क्षेत्र की रफ्तार पर असर पड़े.

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती

जहां सर्विस सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी. दिसंबर में इस सेक्टर की वृद्धि 12 महीने के निचले स्तर पर रही, लेकिन सेवा क्षेत्र की तेजी ने इस कमी को काफी हद तक संतुलित कर दिया. सेवा क्षेत्र की यह ग्रोथ बताती है कि भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती बनी हुई है. नए ऑर्डर और बेहतर उत्पादन से यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में भी यह रफ्तार बरकरार रहेगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/indias-service-sector-remained-at-the-top-for-4-months/article-7156

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.