स्विगी के आईपीओ का जायका निवेशकों को नहीं भाया, आखिरी दिन 3.59 गुना सब्सक्राइब होकर बंद

Business News

स्विगी के पब्लिक इश्यू के आखिरी दिन इसका रिटेल और क्यूआईबी कोटा तो पूरा भर गया है लेकिन इसका गैर संस्थागत निवेशकों का कोटा पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो पाया है.

फूड डिलीवरी एग्रीगेटर और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी के आईपीओ का आज तीसरा और आखिरी दिन था. ये सब्सक्रिप्शन के आधार पर तो प्राइमरी मार्केट में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है और इसका आईपीओ आज 3.59 गुना सब्सक्राइब होकर ही बंद हो पाया है. इस आईपीओ के दूसरे दिन तक इसको लेकर रिस्पॉन्स ठंडा था लेकिन आज आखिरी दिन ये रिटेल और क्यूआईबी कोटा पूरा भरने के बाद 3.59 फीसदी तक सब्सक्राइब होकर बंद हो पाया है.

स्विगी का आईपीओ 11,300 करोड़ रुपये (11,327.43 करोड़ रुपये) की बुक बिल्ट वैल्यू का पब्लिक इश्यू था. ये आईपीओ 4499 करोड़ रुपये के 11.54 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू और 6,828.43 करोड़ रुपये के 17.51 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल का कॉम्बिनेशन है. 

स्विगी के आईपीओ का प्राइस बैंड 

स्विगी के आईपीओ का प्राइस बैंड 371 रुपये से लेकर 390 रुपये तक का था. इसके पब्लिक इश्यू के आखिरी दिन इसका रिटेल और क्यूआईबी कोटा तो पूरा भर गया है लेकिन इसका गैर संस्थागत निवेशकों का कोटा पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो पाया है.

स्विगी के आईपीओ के अपर प्राइस बैंड पर स्विगी के वैल्यूएशन 95,000 करोड़ रुपये का है. इसकी तुलना जाहिर तौर पर इसके सबसे बड़े कॉम्पीटीटिर जोमैटो के साथ होती है. ये कंपनी जुलाई 2021 में आईपीओ को लाकर पब्लिक कंपनी बनी थी और इसका करेंट मार्केट वैल्यूएशन कुल 2.25 लाख करोड़ रुपये का है. 

स्विगी के GMP का क्या है हाल

स्विगी का ग्रे मार्केट प्रीमियम देखें तो ये 1-2 रुपये के GMP पर चल रहा है और इसके आधार पर एक्सचेंजों पर इसकी लिस्टिंग 0.2-0.5 फीसदी पर हो सकती है.

फूड डिलीवरी एंड ग्रोसरी के मार्केट में स्विगी के पास बाजार हिस्सेदारी के तौर पर कुल 34 फीसदी हिस्सा है और ये जोमैटो के 58 फीसदी मार्केट शेयर के पीछे है. वहीं क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में जोमैटो ब्लिंकिट के पास 40-45 फीसदी हिस्सेदारी है और स्विगी इंस्टामार्ट के पास 20-25 फीसदी हिस्सेदारी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Nov 2024 By दैनिक जागरण

स्विगी के आईपीओ का जायका निवेशकों को नहीं भाया, आखिरी दिन 3.59 गुना सब्सक्राइब होकर बंद

Business News

फूड डिलीवरी एग्रीगेटर और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी के आईपीओ का आज तीसरा और आखिरी दिन था. ये सब्सक्रिप्शन के आधार पर तो प्राइमरी मार्केट में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है और इसका आईपीओ आज 3.59 गुना सब्सक्राइब होकर ही बंद हो पाया है. इस आईपीओ के दूसरे दिन तक इसको लेकर रिस्पॉन्स ठंडा था लेकिन आज आखिरी दिन ये रिटेल और क्यूआईबी कोटा पूरा भरने के बाद 3.59 फीसदी तक सब्सक्राइब होकर बंद हो पाया है.

स्विगी का आईपीओ 11,300 करोड़ रुपये (11,327.43 करोड़ रुपये) की बुक बिल्ट वैल्यू का पब्लिक इश्यू था. ये आईपीओ 4499 करोड़ रुपये के 11.54 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू और 6,828.43 करोड़ रुपये के 17.51 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल का कॉम्बिनेशन है. 

स्विगी के आईपीओ का प्राइस बैंड 

स्विगी के आईपीओ का प्राइस बैंड 371 रुपये से लेकर 390 रुपये तक का था. इसके पब्लिक इश्यू के आखिरी दिन इसका रिटेल और क्यूआईबी कोटा तो पूरा भर गया है लेकिन इसका गैर संस्थागत निवेशकों का कोटा पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो पाया है.

स्विगी के आईपीओ के अपर प्राइस बैंड पर स्विगी के वैल्यूएशन 95,000 करोड़ रुपये का है. इसकी तुलना जाहिर तौर पर इसके सबसे बड़े कॉम्पीटीटिर जोमैटो के साथ होती है. ये कंपनी जुलाई 2021 में आईपीओ को लाकर पब्लिक कंपनी बनी थी और इसका करेंट मार्केट वैल्यूएशन कुल 2.25 लाख करोड़ रुपये का है. 

स्विगी के GMP का क्या है हाल

स्विगी का ग्रे मार्केट प्रीमियम देखें तो ये 1-2 रुपये के GMP पर चल रहा है और इसके आधार पर एक्सचेंजों पर इसकी लिस्टिंग 0.2-0.5 फीसदी पर हो सकती है.

फूड डिलीवरी एंड ग्रोसरी के मार्केट में स्विगी के पास बाजार हिस्सेदारी के तौर पर कुल 34 फीसदी हिस्सा है और ये जोमैटो के 58 फीसदी मार्केट शेयर के पीछे है. वहीं क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में जोमैटो ब्लिंकिट के पास 40-45 फीसदी हिस्सेदारी है और स्विगी इंस्टामार्ट के पास 20-25 फीसदी हिस्सेदारी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/investors-did-not-like-the-taste-of-swiggys-ipo-it/article-3125

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.