शेयर बाजार की इस ‘डुबकी’ में डूबे निवेशक, 46 दिन में बह गए 33 लाख करोड़

Business News

महाकुंभ और शेयर बाजार का रिश्ता कुछ अजीब सा है. साल 2004 से लेकर अब 7 बार कुंभ का आयोजन हो चुका है. इन तमाम आयोजनों के दौरान शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है. डाटा को देखें तो इस बार 2004 से अब तक शेयर बाजार में तीसरी सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

जिस दिन महाकुंभ की शुरुआत हुई थी, उसी दिन सैमको सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट आई थी. इस रिपोर्ट में एक दिलचस्प आंकलन किया गया था. रिपोर्ट में कहा गया था कि बीते 20 बरस में 6 बार कुंभ का आयोजन हुआ और उन तमाम आयोजनों के दौरान शेयर बाजार ने निवेशकों को काफी नुकसान कराया. इस बार भी रिवायत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.

आंकड़ों को देखें तो शेयर बाजार में महाकुंभ के दौरान 3.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. महाकुंभ के आखिरी दिन शेयर बाजार बंद है, लेकिन उससे पहले तक शेयर बाजार निवेशकों को 33 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है. आइए आपको भी आंकड़ों से समझाने कोशिश करते हैं कि आखिर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 13 जनवरी से पहले किस लेवल पर दिखाई दे रहे थे और मौजूदा लेवल समय में किस लेवल पर आ चुके हैं.

सेंसेक्स हुआ क्रैश

महाकुंभ के शुरुआत होने से पहले यानी 10 जनवरी के दिन जब शेयर बाजार बंद हुआ था तब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 77,378.91 अंकों पर था. महाकुंभ के बाद से अब तक यानी आखिरी दिन तक सेंसेक्स 74,602.12 अंकों पर आ चुका है. इसका मतलब है कि सेंसेक्स में 2,776.79 अंकों की गिरावट देखने को मिल चुकी है. यानी सेंसेक्स निवेशकों को 3.59 फीसदी का नुकसान करा चुका है. ये लगातार 7वां ऐसा मौका है जब सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिली है. साल 2021 के दौरान सेंसेक्स में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

शेयर बाजार की इस ‘डुबकी’ में डूबे निवेशक, 46 दिन में बह गए 33 लाख करोड़

Business News

जिस दिन महाकुंभ की शुरुआत हुई थी, उसी दिन सैमको सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट आई थी. इस रिपोर्ट में एक दिलचस्प आंकलन किया गया था. रिपोर्ट में कहा गया था कि बीते 20 बरस में 6 बार कुंभ का आयोजन हुआ और उन तमाम आयोजनों के दौरान शेयर बाजार ने निवेशकों को काफी नुकसान कराया. इस बार भी रिवायत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.

आंकड़ों को देखें तो शेयर बाजार में महाकुंभ के दौरान 3.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. महाकुंभ के आखिरी दिन शेयर बाजार बंद है, लेकिन उससे पहले तक शेयर बाजार निवेशकों को 33 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है. आइए आपको भी आंकड़ों से समझाने कोशिश करते हैं कि आखिर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 13 जनवरी से पहले किस लेवल पर दिखाई दे रहे थे और मौजूदा लेवल समय में किस लेवल पर आ चुके हैं.

सेंसेक्स हुआ क्रैश

महाकुंभ के शुरुआत होने से पहले यानी 10 जनवरी के दिन जब शेयर बाजार बंद हुआ था तब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 77,378.91 अंकों पर था. महाकुंभ के बाद से अब तक यानी आखिरी दिन तक सेंसेक्स 74,602.12 अंकों पर आ चुका है. इसका मतलब है कि सेंसेक्स में 2,776.79 अंकों की गिरावट देखने को मिल चुकी है. यानी सेंसेक्स निवेशकों को 3.59 फीसदी का नुकसान करा चुका है. ये लगातार 7वां ऐसा मौका है जब सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिली है. साल 2021 के दौरान सेंसेक्स में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/investors-drowned-in-this-dip-of-the-stock-market-33/article-11682

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.