निवेशक रहें टेंशन फ्री, गिरते मार्केट में फंड मैनेजर ने बदली रणनीति, फिर मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Business News

घरेलू म्यूचुअल फंड की कुल नकदी होल्डिंग दिसंबर 2024 में 4.52 प्रतिशत के मुकाबले जनवरी 2025 में बढ़कर 5.62 प्रतिशत हो गई। महीने-दर-महीने आधार पर शुद्ध नकदी होल्डिंग 3.02 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 3.75 लाख करोड़ रुपये हो गई।

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला रुक नहीं रहा है। हर नए दिन के साथ निवेशक उम्मीद में हैं कि बाजार में रिकवरी आएगी लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। जितना इंडेक्स टूट रहा है, उससे कई गुना स्टॉक्स नीचे जा रहे हैं। इसका असर म्यूचुअल फंड निवेशकों पर तेजी से हो रहा है। उनके पोर्टफोलियो का वैल्यूएशन तेजी से घट रहा है। इससे लाखों निवेशक टेंशन में हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वो क्या करें? बहुत सारे निवेशकों ने अपने SIP अकाउंट को बंद भी कर दिए हैं। जनवरी में 60 लाख से अधिक सिप अकाउंट बंद किए गए हैं। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। हालांकि, यह पहली बार नहीं जब मार्केट टूटा है। इससे पहले भी बाजार में ऐसी गिरावट आई है। इसलिए घबराकर स्टॉक्स या म्यूचुअल फंड बेचना घाटे का सौदा है। इस बीच म्यूचुअल फंड्स मैनेजर ने भी अपनी स्ट्रैटजी बदल दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या किया है और इसका फायदा आपको कैसे होगा। 

किस म्यूचुअल फंड हाउस के पास कितना कैश 

सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) - एसबीआई म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड - के पास क्रमशः 24,008 करोड़ रुपये, 18,496 करोड़ रुपये और 15,488 करोड़ रुपये की कैश होल्डिंग बनी हुई है। एएमसी के इक्विटी एयूएम के प्रतिशत के रूप में नकदी होल्डिंग के मामले में, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड के पास जनवरी 2025 में सबसे अधिक 16.55 प्रतिशत होल्डिंग थी, जो दिसंबर 2024 में 7.39 प्रतिशत से दोगुनी से अधिक थी। घरेलू म्यूचुअल फंड की कुल नकदी होल्डिंग दिसंबर 2024 में 4.52 प्रतिशत के मुकाबले जनवरी 2025 में बढ़कर 5.62 प्रतिशत हो गई। महीने-दर-महीने आधार पर शुद्ध नकदी होल्डिंग 3.02 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 3.75 लाख करोड़ रुपये हो गई। इस डेटा में डेट, हाइब्रिड, इक्विटी, कमोडिटी, ओवरसीज और पैसिव फंड कैटेगरी सहित सभी म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

कैश लेकर बैठे हैं फंड मैनेजर 

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी 2025 तक एक्टिव इक्विटी फंडों की नकदी होल्डिंग 1.42 लाख करोड़ रुपये है, जबकि अगस्त 2024 के अंत में यह 1.46 लाख करोड़ रुपये थी। म्यूचुअल फंड उद्योग की इक्विटी एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) के प्रतिशत के रूप में यह नकदी होल्डिंग पिछले छह महीनों में 4.8 प्रतिशत से 4.85 प्रतिशत के बीच रही है। यानी म्यूचुअल फंड मैनेजर कैश लेकर बैठे हैं। वो बाजार में पैसा नहीं डाल रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि जब तक फंड मैनेजर मूल्यांकन के साथ अधिक सहज महसूस नहीं करते, तब तक कैश होल्डिंग जारी रह सकती है। वे स्पष्टता की प्रतीक्षा कर रहे हैं क्योंकि हर दिन नई खबरें आती हैं और इसका असर विभिन्न क्षेत्रों और शेयरों पर पड़ रहा है। 

बाजार में स्टेबिलिटी आने पर करेंगे निवेश 

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि म्यूचुअल फंड मैनेजर बाजार में स्टेबिलिटी का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए वो कैश लेकर बैठे हैं। जैसे ही बाजार में स्टेबिलिटी आएगी, फिर से निवेश शुरू करेंगे। यह रणनीति निवेशकों को शानदार रिटर्न दिलाने में मददगार होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2025 By दैनिक जागरण

निवेशक रहें टेंशन फ्री, गिरते मार्केट में फंड मैनेजर ने बदली रणनीति, फिर मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Business News

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला रुक नहीं रहा है। हर नए दिन के साथ निवेशक उम्मीद में हैं कि बाजार में रिकवरी आएगी लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। जितना इंडेक्स टूट रहा है, उससे कई गुना स्टॉक्स नीचे जा रहे हैं। इसका असर म्यूचुअल फंड निवेशकों पर तेजी से हो रहा है। उनके पोर्टफोलियो का वैल्यूएशन तेजी से घट रहा है। इससे लाखों निवेशक टेंशन में हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वो क्या करें? बहुत सारे निवेशकों ने अपने SIP अकाउंट को बंद भी कर दिए हैं। जनवरी में 60 लाख से अधिक सिप अकाउंट बंद किए गए हैं। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। हालांकि, यह पहली बार नहीं जब मार्केट टूटा है। इससे पहले भी बाजार में ऐसी गिरावट आई है। इसलिए घबराकर स्टॉक्स या म्यूचुअल फंड बेचना घाटे का सौदा है। इस बीच म्यूचुअल फंड्स मैनेजर ने भी अपनी स्ट्रैटजी बदल दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या किया है और इसका फायदा आपको कैसे होगा। 

किस म्यूचुअल फंड हाउस के पास कितना कैश 

सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) - एसबीआई म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड - के पास क्रमशः 24,008 करोड़ रुपये, 18,496 करोड़ रुपये और 15,488 करोड़ रुपये की कैश होल्डिंग बनी हुई है। एएमसी के इक्विटी एयूएम के प्रतिशत के रूप में नकदी होल्डिंग के मामले में, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड के पास जनवरी 2025 में सबसे अधिक 16.55 प्रतिशत होल्डिंग थी, जो दिसंबर 2024 में 7.39 प्रतिशत से दोगुनी से अधिक थी। घरेलू म्यूचुअल फंड की कुल नकदी होल्डिंग दिसंबर 2024 में 4.52 प्रतिशत के मुकाबले जनवरी 2025 में बढ़कर 5.62 प्रतिशत हो गई। महीने-दर-महीने आधार पर शुद्ध नकदी होल्डिंग 3.02 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 3.75 लाख करोड़ रुपये हो गई। इस डेटा में डेट, हाइब्रिड, इक्विटी, कमोडिटी, ओवरसीज और पैसिव फंड कैटेगरी सहित सभी म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

कैश लेकर बैठे हैं फंड मैनेजर 

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी 2025 तक एक्टिव इक्विटी फंडों की नकदी होल्डिंग 1.42 लाख करोड़ रुपये है, जबकि अगस्त 2024 के अंत में यह 1.46 लाख करोड़ रुपये थी। म्यूचुअल फंड उद्योग की इक्विटी एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) के प्रतिशत के रूप में यह नकदी होल्डिंग पिछले छह महीनों में 4.8 प्रतिशत से 4.85 प्रतिशत के बीच रही है। यानी म्यूचुअल फंड मैनेजर कैश लेकर बैठे हैं। वो बाजार में पैसा नहीं डाल रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि जब तक फंड मैनेजर मूल्यांकन के साथ अधिक सहज महसूस नहीं करते, तब तक कैश होल्डिंग जारी रह सकती है। वे स्पष्टता की प्रतीक्षा कर रहे हैं क्योंकि हर दिन नई खबरें आती हैं और इसका असर विभिन्न क्षेत्रों और शेयरों पर पड़ रहा है। 

बाजार में स्टेबिलिटी आने पर करेंगे निवेश 

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि म्यूचुअल फंड मैनेजर बाजार में स्टेबिलिटी का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए वो कैश लेकर बैठे हैं। जैसे ही बाजार में स्टेबिलिटी आएगी, फिर से निवेश शुरू करेंगे। यह रणनीति निवेशकों को शानदार रिटर्न दिलाने में मददगार होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/investors-should-remain-tension-free-falling-market-fund-manager-will/article-10716

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.