IRCTC ने किया डिविडेंड का ऐलान, जानें 1 शेयर पर कितने रुपये देगी कंपनी

Business News

नेट प्रॉफिट के साथ-साथ कंपनी की इनकम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 1281.20 करोड़ रुपये का इनकम जनरेट किया। बताते चलें कि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का कुल इनकम 1161.04 करोड़ रुपये था।

भारतीय रेल की टूरिज्म और कैटरिंग कंपनी आईआरसीटीसी ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी ने शेयर मार्केट एक्सचेंजों को बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में उनका नेट प्रॉफिट 13 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में उन्हें 341.08 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 299.99 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि आमदनी में इजाफा होने से मुनाफा भी बढ़ा है। 

तीसरी तिमाही में बढ़कर 1281.20 करोड़ रुपये हुई कंपनी की इनकम

सरकारी कंपनी ने निवेशकों के लिए किया डिविडेंड का ऐलान

वित्तीय नतीजे जारी करने के साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। आईआरसीटीसी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 3 रुपये के डिविडेंड को मंजूरी दी है। बताते चलें कि चालू वित्त वर्ष के लिए ये कंपनी द्वारा घोषित किया गया दूसरा अंतरिम डिविडेंड है। सरकारी कंपनी ने इस डिविडेंड की पेमेंट के लिए 20 फरवरी, 2025 को रिकॉर्ड डेट फिक्स की है।

मंगलवार को आईआरसीटीसी के शेयरों में करीब 3% की गिरावट

मंगलवार को ज्यादातर शेयरों की तरह आईआरसीटीसी के शेयरों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के शेयर कल बीएसई पर 22.25 रुपये (2.88%) प्रतिशत की गिरावट के साथ 751.25 रुपये के भाव पर बंद हुए। बताते चलें कि कंपनी के शेयर अपने 52 वीक हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। आईआरसीटीसी के शेयरों का 52 वीक हाई 1148.30 रुपये है जबकि इसका 52 वीक लो 736.25 रुपये है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 60,100.00 करोड़ रुपये है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Feb 2025 By दैनिक जागरण

IRCTC ने किया डिविडेंड का ऐलान, जानें 1 शेयर पर कितने रुपये देगी कंपनी

Business News

भारतीय रेल की टूरिज्म और कैटरिंग कंपनी आईआरसीटीसी ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी ने शेयर मार्केट एक्सचेंजों को बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में उनका नेट प्रॉफिट 13 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में उन्हें 341.08 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 299.99 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि आमदनी में इजाफा होने से मुनाफा भी बढ़ा है। 

तीसरी तिमाही में बढ़कर 1281.20 करोड़ रुपये हुई कंपनी की इनकम

नेट प्रॉफिट के साथ-साथ कंपनी की इनकम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 1281.20 करोड़ रुपये का इनकम जनरेट किया। बताते चलें कि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का कुल इनकम 1161.04 करोड़ रुपये था। 

सरकारी कंपनी ने निवेशकों के लिए किया डिविडेंड का ऐलान

वित्तीय नतीजे जारी करने के साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। आईआरसीटीसी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 3 रुपये के डिविडेंड को मंजूरी दी है। बताते चलें कि चालू वित्त वर्ष के लिए ये कंपनी द्वारा घोषित किया गया दूसरा अंतरिम डिविडेंड है। सरकारी कंपनी ने इस डिविडेंड की पेमेंट के लिए 20 फरवरी, 2025 को रिकॉर्ड डेट फिक्स की है।

मंगलवार को आईआरसीटीसी के शेयरों में करीब 3% की गिरावट

मंगलवार को ज्यादातर शेयरों की तरह आईआरसीटीसी के शेयरों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के शेयर कल बीएसई पर 22.25 रुपये (2.88%) प्रतिशत की गिरावट के साथ 751.25 रुपये के भाव पर बंद हुए। बताते चलें कि कंपनी के शेयर अपने 52 वीक हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। आईआरसीटीसी के शेयरों का 52 वीक हाई 1148.30 रुपये है जबकि इसका 52 वीक लो 736.25 रुपये है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 60,100.00 करोड़ रुपये है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/irctc-announces-the-declaration-of-dividend-how-many-rupees-the/article-10020

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.