इजरायल-ईरान युद्ध का असर: हवाई यात्राएं प्रभावित, रूट बदलने से बढ़ा सफर का वक्त, कई फ्लाइट्स रद्द

Business News

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और एयर स्पेस में भीड़भाड़ का सीधा असर अब वैश्विक हवाई यात्रा पर पड़ने लगा है।

इजरायल-ईरान युद्ध के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत कई एयरलाइन्स अपनी उड़ानों के रूट बदलने या रद्द करने को मजबूर हो गई हैं।

क्या है मामला?
एयर इंडिया ग्रुप वर्तमान में ईरान, इराक और इजरायल के एयर स्पेस से होकर अपनी उड़ानों का संचालन नहीं कर रहा है। एयर इंडिया ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इसके अलावा, आने वाले दिनों में फारस की खाड़ी के ऊपर से भी उड़ानों को कम किया जाएगा। इसके स्थान पर एयर इंडिया अब यूएई, कतर, ओमान और कुवैत जैसे देशों से होकर उड़ानों का रूट तय करेगा।

लंबा होगा सफर का वक्त
एयर इंडिया के मुताबिक, रूट में बदलाव के चलते यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाली कुछ फ्लाइट्स का सफर पहले से लंबा होगा। साथ ही, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पश्चिम एशिया में कम लोड फैक्टर (कम बुकिंग) और एयर स्पेस में बढ़ते दबाव के चलते कुछ उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है।

यात्रियों को दी जा रही है सूचना
सूत्रों का कहना है कि यात्रियों को रद्द होने वाली उड़ानों के बारे में पहले से ही सूचना दी जा रही है, ताकि वे अपनी यात्रा में जरूरी बदलाव कर सके। हालांकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से रद्द होने वाली उड़ानों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कम्पनी ले रही है विशेष कदम
एयर इंडिया का कहना है कि वह अपनी उड़ानों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाहरी सुरक्षा सलाहकारों के साथ लगातार संवाद में है। साथ ही, वह बदलते हालातों और तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच सुरक्षा को सर्वोपरि रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब पूरी दुनिया की विमान सेवाओं में दिखाई देने लगा है। एयरलाइन्स के रूट बदलने और उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही यूरोप और अमेरिका की यात्राओं में वक्त और खर्च दोनों में वृद्धि हो सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

इजरायल-ईरान युद्ध का असर: हवाई यात्राएं प्रभावित, रूट बदलने से बढ़ा सफर का वक्त, कई फ्लाइट्स रद्द

Business News

इजरायल-ईरान युद्ध के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत कई एयरलाइन्स अपनी उड़ानों के रूट बदलने या रद्द करने को मजबूर हो गई हैं।

क्या है मामला?
एयर इंडिया ग्रुप वर्तमान में ईरान, इराक और इजरायल के एयर स्पेस से होकर अपनी उड़ानों का संचालन नहीं कर रहा है। एयर इंडिया ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इसके अलावा, आने वाले दिनों में फारस की खाड़ी के ऊपर से भी उड़ानों को कम किया जाएगा। इसके स्थान पर एयर इंडिया अब यूएई, कतर, ओमान और कुवैत जैसे देशों से होकर उड़ानों का रूट तय करेगा।

लंबा होगा सफर का वक्त
एयर इंडिया के मुताबिक, रूट में बदलाव के चलते यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाली कुछ फ्लाइट्स का सफर पहले से लंबा होगा। साथ ही, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पश्चिम एशिया में कम लोड फैक्टर (कम बुकिंग) और एयर स्पेस में बढ़ते दबाव के चलते कुछ उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है।

यात्रियों को दी जा रही है सूचना
सूत्रों का कहना है कि यात्रियों को रद्द होने वाली उड़ानों के बारे में पहले से ही सूचना दी जा रही है, ताकि वे अपनी यात्रा में जरूरी बदलाव कर सके। हालांकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से रद्द होने वाली उड़ानों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कम्पनी ले रही है विशेष कदम
एयर इंडिया का कहना है कि वह अपनी उड़ानों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाहरी सुरक्षा सलाहकारों के साथ लगातार संवाद में है। साथ ही, वह बदलते हालातों और तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच सुरक्षा को सर्वोपरि रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब पूरी दुनिया की विमान सेवाओं में दिखाई देने लगा है। एयरलाइन्स के रूट बदलने और उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही यूरोप और अमेरिका की यात्राओं में वक्त और खर्च दोनों में वृद्धि हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/israeli-iran-war-has-an-impact-of-air-travel-affected-routes/article-25214

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.