इंडिगो पर IT डिपार्टमेंट ने लगाया 944 करोड़ का जुर्माना, एयरलाइंस ने कही ये बात

Business News

इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी है. इंडिगो डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेट करती है. इंडिगो एक लो-कॉस्ट कैरियर (LCC) है, जिसका मतलब है कि यह किफायती दरों पर टिकट उपलब्ध कराती है.

आयकर विभाग ने एयरलाइन कंपनी इंडिगो पर 944.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इंडिगो ने जुर्माना लगाने के आदेश को त्रुटिपूर्ण बताते हुए कहा है कि वह इसे चुनौती देगी. यह आदेश देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को शनिवार को मिला.

इंडिगो ने रविवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि आयकर विभाग की आकलन इकाई ने आकलन वर्ष 2021-22 के लिए 944.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश पारित किया है.

इंडिगो ने अपने पक्ष में कही ये बात

एयरलाइन ने कहा कि यह आदेश इस दोषपूर्ण समझ के आधार पर पारित किया गया है कि कंपनी द्वारा आयकर आयुक्त (अपील) (सीआईटी (ए)) के समक्ष धारा 143 (3) के तहत आकलन आदेश के खिलाफ दायर अपील खारिज कर दी गई है, जबकि अभी यह मामला लंबित है और इस पर निर्णय आना बाकी है.

इंडिगो ने कहा कि इस आदेश का उसकी वित्तीय स्थिति, परिचालन और अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इंडिगो ने अलग से जारी एक बयान में कहा कि उसका दृढ़ विश्वास है कि आयकर प्राधिकरण द्वारा पारित आदेश कानून के मुताबिक नहीं है और गलत है. एयरलाइन ने बयान में कहा, ‘कंपनी इसका विरोध करेगी और आदेश के खिलाफ उचित कानूनी उपाय करेगी.’

इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी

इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी है. इंडिगो डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेट करती है. इंडिगो एक लो-कॉस्ट कैरियर (LCC) है, जिसका मतलब है कि यह किफायती दरों पर टिकट उपलब्ध कराती है और अतिरिक्त सुविधाओं के लिए अलग से शुल्क लेती है. भारत के लगभग सभी प्रमुख शहरों और कई अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक उड़ानें उपलब्ध हैं. इंडिगो को उसकी सरल बुकिंग, साफ-सुथरे विमानों और बेहतरीन ग्राहक सेवा के लिए सराहा जाता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2025 By दैनिक जागरण

इंडिगो पर IT डिपार्टमेंट ने लगाया 944 करोड़ का जुर्माना, एयरलाइंस ने कही ये बात

Business News

आयकर विभाग ने एयरलाइन कंपनी इंडिगो पर 944.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इंडिगो ने जुर्माना लगाने के आदेश को त्रुटिपूर्ण बताते हुए कहा है कि वह इसे चुनौती देगी. यह आदेश देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को शनिवार को मिला.

इंडिगो ने रविवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि आयकर विभाग की आकलन इकाई ने आकलन वर्ष 2021-22 के लिए 944.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश पारित किया है.

इंडिगो ने अपने पक्ष में कही ये बात

एयरलाइन ने कहा कि यह आदेश इस दोषपूर्ण समझ के आधार पर पारित किया गया है कि कंपनी द्वारा आयकर आयुक्त (अपील) (सीआईटी (ए)) के समक्ष धारा 143 (3) के तहत आकलन आदेश के खिलाफ दायर अपील खारिज कर दी गई है, जबकि अभी यह मामला लंबित है और इस पर निर्णय आना बाकी है.

इंडिगो ने कहा कि इस आदेश का उसकी वित्तीय स्थिति, परिचालन और अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इंडिगो ने अलग से जारी एक बयान में कहा कि उसका दृढ़ विश्वास है कि आयकर प्राधिकरण द्वारा पारित आदेश कानून के मुताबिक नहीं है और गलत है. एयरलाइन ने बयान में कहा, ‘कंपनी इसका विरोध करेगी और आदेश के खिलाफ उचित कानूनी उपाय करेगी.’

इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी

इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी है. इंडिगो डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेट करती है. इंडिगो एक लो-कॉस्ट कैरियर (LCC) है, जिसका मतलब है कि यह किफायती दरों पर टिकट उपलब्ध कराती है और अतिरिक्त सुविधाओं के लिए अलग से शुल्क लेती है. भारत के लगभग सभी प्रमुख शहरों और कई अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक उड़ानें उपलब्ध हैं. इंडिगो को उसकी सरल बुकिंग, साफ-सुथरे विमानों और बेहतरीन ग्राहक सेवा के लिए सराहा जाता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/it-department-imposed-a-fine-of-944-crore-on-indigo/article-16056

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.