- Hindi News
- बिजनेस
- घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए बहुत जरूरी है ट्रैवल इंश्योरेंस, मिलते हैं कई फायदे
घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए बहुत जरूरी है ट्रैवल इंश्योरेंस, मिलते हैं कई फायदे
Business News
ट्रैवल इंश्योरेंस काफी काम का है. ये आपको कई तरह के जोखिमों से भी बचाता है. अगर इस अगर आपके साथ कोई भी दुर्घटना होती है तो आप ट्रैवल इंश्योरेंस लेकर आराम से घूमने निकल सकते हैं.
अगर आपको घूमना-फिरना पसंद है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. कोविड महामारी के बाद से देश में ट्रैवल काफी तेजी से बढ़ गया है. लोग देश ही नहीं विदेश में भी घूमना पसंद करते हैं. आपने लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस और होम इंश्योरेंस के बारे में तो सुना ही होगा.
लेकिन क्या आपने कभी ट्रैवल इंश्योरेंस के बारे में कभी सुना है.क्या आपने कभी इस इंश्योरेंस को लिया है. बता दें, कि ये इंश्योरेंस काफी काम का है. ये आपको कई तरह के जोखिमों से भी बचाता है. अगर आपके साथ कोई भी दुर्घटना होती है तो आप ट्रैवल इंश्योरेंस लेकर आराम से घूमने निकल सकते हैं. इस इंश्योरेंस के कई सारे फायदे हैं.. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.
मेडिकल का खर्चा
अगर ट्रैवल के समय आप किसी हादसे का शिकार हो जाते हैं तो ऐसे में ट्रैवल इंश्योरेंस आपकी काफी मदद कर सकता है. इसमें से आपको एक्सिडेंट, इवैक्यूएशन, मेडिकल एक्सपेंस के लिए कवर भी मिल जाता है.
सामान का कवरेज
ट्रैवल के समय चेक -इन किए गए सामान को भी कवर मिलता है. अगर यात्रा के दौरान आपका कोई समान खो भी जाता है तो आप इस मामले में क्लेम कर सकते हैं.
ट्रिप में बदलाव
कई बार ऐसा होता है कि अलग-अलग परिस्थितियों के कारण आपको अपने प्लान में बदलाव करना पड़ता है. खराब तबीयत के कारण या फिर फ्लाइट कैंसिल होने के कारण या फिर होटल की बुकिंग कैंसिल होने के कारण भी आपके प्लान में बदलाव हो सकता है तो इंश्योरेंस कंपनी इसकी भरपाई करती है.
पर्सनल लायबिलिटी
घूमते समय अगर इंश्योर्ड व्यक्ति से थर्ड पार्टी को कोई वित्तीय नुकसान पहुंचता है तो ऐसी स्थिति में ट्रैवल इंश्योरेंस आपकी बहुत मदद कर सकता है. ऐसे समय में इंश्योरेंस कंपनी आपके द्वारा हुए नुकसान की भरपाई करती है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए