दिल्ली में मकान का सपना होगा पूरा, रेलवे बेच रही है जमीन, लेना चाहेंगे?

business Desk

दिल्ली में पंजाबी बाग (पश्चिम) में आपके मकान का सपना पूरा हो सकता है। दरअसल, दिल्ली में शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की करीब पांच हैक्टेयर जमीन बिक रही है। इस जमीन का उपयोग रेसिडेंसियल उद्देश्य के लिए ही किया जा सकता है। जानिए इस बारे में सबकुछ।

हाइलाइट्स

  • दिल्ली के पंजाबी बाग वेस्ट में आशियाना का सपना पूरा हो सकता है
  • इस इलाके में रेलवे 99 साल के लीज पर करीब पांच हैक्टेयर जमीन बेच रही है
  • इसके लिए ई-बोली मंगाई गई है

देश की राजधानी दिल्ली (NCT) में हर कोई अपना मकान बनाना या खरीदना चाहते हैं। लेकिन यहां अब रेसिडेंसयल न्यू प्रोजेक्ट (Residential Project in Delhi) आ ही नहीं रहे हैं। इसकी वजह यह है कि दिल्ली में खाली जमीन बहुत कम बची है। लेकिन आप चाहें तो दिल्ली के पंजाबी बाग में आपके मकान का सपना पूरा हो सकता है। इस इलाके में 46 हजार वर्गमीटर से भी ज्यादा जमीन रेलवे 99 साल की लीज पर बेचने वाली है। इस जमीन का उपयोग रेसिडेंसियल उद्देश्य के लिए होगा।

जमीन किसकी है?

हम जिस जमीन की बात कर रहे हैं, उसका मालिकाना हक रेलवे का है। यह जमीन उत्तर रेलवे में दिल्ली डिवीजन के पंजाबी बाग (पश्चिम) में शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के पास है। इस जमीन का अनुमानित क्षेत्रफल 46,313.39 वर्गमीटर (4.63 हैक्टेयर) है। इसी जमीन के लिए रेल मंत्रालय के संगठन रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) ने बोली मंगाई है। इस जमीन को फिलहाल 99 साल के लीज पर दिया जाएगा।

क्या है जमीन का दाम

आरएलडीए से मिली जानकारी के अनुसार इस जमीन का रिजर्व प्राइस 1,100 करोड़ रुपये रखा गया है। मतलब कि जमीन लेने वालों को कम से कम इतनी की तो बोली लगानी ही होगी। इसके ऊपर तो बोली लगाने वालों पर निर्भर करेगा कि कितना दाम लगाया जाता है। इस जमीन पर अधिकतम स्वीकार्य फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) 200 है।

कैसे लगेगी बोली

रेलवे की इस जमीन को लेने के इच्छुक व्यक्ति या फर्म को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से बिडिंग करनी होगी। रेलवे ने ई-बिड करने की अंतिम तिथि 22.11.2024 तय की है। उस दिन दोपहर बाद 15:00 तक बोली लगाई जा सकेगी।

जमीन की चौहद्दी जान लीजिए

रेलवे की यह महीन एनएच 9 यानी रोहतक रोड से लगती है। इस जमीन के दक्षिण में ओल्ड रोहतक रोड है। जमीन के उत्तर में शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन है। इसके पूर्व में रेलवे की ही खाली जमीन है। जमीन की पश्चिम दिशा में भी रेलवे की ही खाली जमीन है जो पार्किंग क्षेत्र से घिरा हुआ है।

कनेक्टिविटी कैसी है

यह साइट ओल्ड रोहतक रोड (NH 9) से बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करती है। इस प्रमुख राजमार्ग के साथ जमीन का शानदार फ्रंट मिलेगा। इसके अतिरिक्त, यह जमीन दिल्ली के रिंग रोड या महात्मा गांधी रोड के बिल्कुल पास है। इस साइट के आसपास कई मेट्रो स्टेशन हैं। जैसे मादीपुर मेट्रो स्टेशन से जमीन की दूरी महज 350 मीटर है तो शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन से साइट की दूरी 800 मीटर है।delhi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Sep 2024 By दैनिक जागरण

दिल्ली में मकान का सपना होगा पूरा, रेलवे बेच रही है जमीन, लेना चाहेंगे?

business Desk

हाइलाइट्स

  • दिल्ली के पंजाबी बाग वेस्ट में आशियाना का सपना पूरा हो सकता है
  • इस इलाके में रेलवे 99 साल के लीज पर करीब पांच हैक्टेयर जमीन बेच रही है
  • इसके लिए ई-बोली मंगाई गई है

देश की राजधानी दिल्ली (NCT) में हर कोई अपना मकान बनाना या खरीदना चाहते हैं। लेकिन यहां अब रेसिडेंसयल न्यू प्रोजेक्ट (Residential Project in Delhi) आ ही नहीं रहे हैं। इसकी वजह यह है कि दिल्ली में खाली जमीन बहुत कम बची है। लेकिन आप चाहें तो दिल्ली के पंजाबी बाग में आपके मकान का सपना पूरा हो सकता है। इस इलाके में 46 हजार वर्गमीटर से भी ज्यादा जमीन रेलवे 99 साल की लीज पर बेचने वाली है। इस जमीन का उपयोग रेसिडेंसियल उद्देश्य के लिए होगा।

जमीन किसकी है?

हम जिस जमीन की बात कर रहे हैं, उसका मालिकाना हक रेलवे का है। यह जमीन उत्तर रेलवे में दिल्ली डिवीजन के पंजाबी बाग (पश्चिम) में शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के पास है। इस जमीन का अनुमानित क्षेत्रफल 46,313.39 वर्गमीटर (4.63 हैक्टेयर) है। इसी जमीन के लिए रेल मंत्रालय के संगठन रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) ने बोली मंगाई है। इस जमीन को फिलहाल 99 साल के लीज पर दिया जाएगा।

क्या है जमीन का दाम

आरएलडीए से मिली जानकारी के अनुसार इस जमीन का रिजर्व प्राइस 1,100 करोड़ रुपये रखा गया है। मतलब कि जमीन लेने वालों को कम से कम इतनी की तो बोली लगानी ही होगी। इसके ऊपर तो बोली लगाने वालों पर निर्भर करेगा कि कितना दाम लगाया जाता है। इस जमीन पर अधिकतम स्वीकार्य फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) 200 है।

कैसे लगेगी बोली

रेलवे की इस जमीन को लेने के इच्छुक व्यक्ति या फर्म को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से बिडिंग करनी होगी। रेलवे ने ई-बिड करने की अंतिम तिथि 22.11.2024 तय की है। उस दिन दोपहर बाद 15:00 तक बोली लगाई जा सकेगी।

जमीन की चौहद्दी जान लीजिए

रेलवे की यह महीन एनएच 9 यानी रोहतक रोड से लगती है। इस जमीन के दक्षिण में ओल्ड रोहतक रोड है। जमीन के उत्तर में शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन है। इसके पूर्व में रेलवे की ही खाली जमीन है। जमीन की पश्चिम दिशा में भी रेलवे की ही खाली जमीन है जो पार्किंग क्षेत्र से घिरा हुआ है।

कनेक्टिविटी कैसी है

यह साइट ओल्ड रोहतक रोड (NH 9) से बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करती है। इस प्रमुख राजमार्ग के साथ जमीन का शानदार फ्रंट मिलेगा। इसके अतिरिक्त, यह जमीन दिल्ली के रिंग रोड या महात्मा गांधी रोड के बिल्कुल पास है। इस साइट के आसपास कई मेट्रो स्टेशन हैं। जैसे मादीपुर मेट्रो स्टेशन से जमीन की दूरी महज 350 मीटर है तो शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन से साइट की दूरी 800 मीटर है।delhi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/it-would-be-a-dream-to-own-a-house-in/article-289

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.