जश्न में छलके जाम: नए साल की एक रात में नोएडा में 17 करोड़ की शराब बिक गई

Business News

नए साल 2026 के स्वागत में नोएडा के लोगों ने जश्न मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 31 दिसंबर की रात जैसे-जैसे घड़ी आगे बढ़ती गई, शहर में जश्न का रंग और गहरा होता चला गया। इसका असर सीधे शराब की बिक्री पर दिखा। आबकारी विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, महज एक रात में नोएडा में करीब 17 करोड़ रुपये की शराब और बीयर की बिक्री दर्ज की गई, जिसने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

तीन साल का रिकॉर्ड टूटा, सरकार को बंपर कमाई

आबकारी विभाग के लिए यह आंकड़ा किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

  • वर्ष 2023 में 31 दिसंबर को लगभग 11 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी।

  • 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 14 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

  • लेकिन 2025 की विदाई वाली रात में 17 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री ने सभी पुराने आंकड़े पीछे छोड़ दिए।

बताया जा रहा है कि बीते साल की तुलना में इस बार राजस्व में करीब 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मात्रा के हिसाब से देखें तो एक ही रात में शहर में करीब 4 लाख लीटर शराब की खपत हुई।

देशी शराब रही पहली पसंद, बीयर ने भी तोड़ा भ्रम

बिक्री के आंकड़ों से यह भी साफ हुआ कि नोएडा में सबसे ज्यादा मांग देशी शराब की रही।

  • लगभग 1.75 लाख लीटर देशी शराब की बिक्री दर्ज की गई।

  • इसके बाद बीयर और IMFL (अंग्रेजी शराब) का नंबर आया।

दिलचस्प बात यह रही कि सर्द मौसम के बावजूद बीयर की खपत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

  • 31 दिसंबर की रात करीब 1.2 लाख लीटर बीयर बिकी,

  • जबकि पिछले साल यह आंकड़ा करीब 82 हजार लीटर ही था।

IMFL की बिक्री भी करीब 1.2 लाख लीटर के आसपास रही।

बढ़े हुए समय का मिला फायदा

इतनी भारी बिक्री के पीछे लोगों का उत्साह ही नहीं, बल्कि प्रशासन की ओर से दी गई छूट भी एक बड़ी वजह बनी। नए साल के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब की दुकानों को एक घंटा अतिरिक्त खोलने की अनुमति दी थी। इस फैसले का सीधा असर बिक्री पर पड़ा।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के अनुसार, बिक्री में तेजी केवल 31 दिसंबर तक सीमित नहीं रही। इससे पहले 25 दिसंबर (क्रिसमस) को भी नोएडा में लगभग 14 करोड़ रुपये की शराब बिक चुकी थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2026 By दैनिक जागरण

जश्न में छलके जाम: नए साल की एक रात में नोएडा में 17 करोड़ की शराब बिक गई

Business News

नए साल 2026 के स्वागत में नोएडा के लोगों ने जश्न मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 31 दिसंबर की रात जैसे-जैसे घड़ी आगे बढ़ती गई, शहर में जश्न का रंग और गहरा होता चला गया। इसका असर सीधे शराब की बिक्री पर दिखा। आबकारी विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, महज एक रात में नोएडा में करीब 17 करोड़ रुपये की शराब और बीयर की बिक्री दर्ज की गई, जिसने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

तीन साल का रिकॉर्ड टूटा, सरकार को बंपर कमाई

आबकारी विभाग के लिए यह आंकड़ा किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

  • वर्ष 2023 में 31 दिसंबर को लगभग 11 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी।

  • 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 14 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

  • लेकिन 2025 की विदाई वाली रात में 17 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री ने सभी पुराने आंकड़े पीछे छोड़ दिए।

बताया जा रहा है कि बीते साल की तुलना में इस बार राजस्व में करीब 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मात्रा के हिसाब से देखें तो एक ही रात में शहर में करीब 4 लाख लीटर शराब की खपत हुई।

देशी शराब रही पहली पसंद, बीयर ने भी तोड़ा भ्रम

बिक्री के आंकड़ों से यह भी साफ हुआ कि नोएडा में सबसे ज्यादा मांग देशी शराब की रही।

  • लगभग 1.75 लाख लीटर देशी शराब की बिक्री दर्ज की गई।

  • इसके बाद बीयर और IMFL (अंग्रेजी शराब) का नंबर आया।

दिलचस्प बात यह रही कि सर्द मौसम के बावजूद बीयर की खपत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

  • 31 दिसंबर की रात करीब 1.2 लाख लीटर बीयर बिकी,

  • जबकि पिछले साल यह आंकड़ा करीब 82 हजार लीटर ही था।

IMFL की बिक्री भी करीब 1.2 लाख लीटर के आसपास रही।

बढ़े हुए समय का मिला फायदा

इतनी भारी बिक्री के पीछे लोगों का उत्साह ही नहीं, बल्कि प्रशासन की ओर से दी गई छूट भी एक बड़ी वजह बनी। नए साल के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब की दुकानों को एक घंटा अतिरिक्त खोलने की अनुमति दी थी। इस फैसले का सीधा असर बिक्री पर पड़ा।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के अनुसार, बिक्री में तेजी केवल 31 दिसंबर तक सीमित नहीं रही। इससे पहले 25 दिसंबर (क्रिसमस) को भी नोएडा में लगभग 14 करोड़ रुपये की शराब बिक चुकी थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/liquor-worth-rs-17-crores-was-sold-in-noida-in/article-41898

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.