- Hindi News
- बिजनेस
- लगातार 5वें महीने महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए कहां पहुंच गई है कीमत
लगातार 5वें महीने महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए कहां पहुंच गई है कीमत
Business News
इस बार सर्दी कुछ देर से शुरू हुई। पिछले कुछ दिनों से ही सर्दी शुरू हुई है। ऐसे में गरमा-गरम खाना और गर्म पानी का उपयोग बढ़ जाता है। तिस पर एलपीजी सिलेंडर में महंगाई का तड़का लग गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 1818.50 रुपये हो गई है। बढ़ी हुई कीमत आज से लागू हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1802 रुपये थी।
इस साल उत्तर भारत में सर्दी का सितम कुछ देर से शुरू हो रहा है। सर्दी शुरू होते ही एनर्जी की डिमांड बढ़ गई है। इस वजह से एलपीजी सिलेंडर का उपयोग भी बढ़ जाता है। लेकिन, सर्दी की शुरुआत होते ही सरकारी ऑयल पीएसयू ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये। इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी एक दिसंबर 2024 से 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी प्रति सिलेंडर 16.50 रुपये की हुई है। इस सिलेंडर को कंपनी की भाषा में कामर्शियल गैस सिलेंडर और आम भाषा में हलवाई सिलेंडर भी कहते हैं।
क्या हो गया दिल्ली में दाम
19 किलो वाले कामर्शियल गैस सिलेंडर की दिल्ली में अब कीमत 1818.50 रुपये हो गई है। पिछले महीने भी इस सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। एक अक्टूबर को यह सिलेंडर 1740 रुपये का मिल रहा था। यह बढ़ोतरी लगातार 5वें महीने की गई है। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अन्य शहरों में क्या है दाम
19 किलो वाले सिलेंडर को हलवाई सिलेंडर भी कहा जाता है। इसके महंगे होने से बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है। IOCL के मुताबिक कोलकाता में अब इस सिलेंडर की कीमत 1927.00 रुपये, मुबंई में 1771.00 रुपये और चेन्नई में 1980.50 रुपये हो गई है।
लगातार 5वें महीने बढ़ी है कीमत
सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। आज कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपये की बढ़ातरी हुई। इससे पहले एक नवंबर को इसकी कीमत 62 रुपये बढ़ी थी। एक अक्टूबर को इसकी कीमत में 48.50 रुपये, एक सितंबर को इसकी कीमत में 39 रुपये की बढ़ोतरी और एक अगस्त को इसकी कीमत प्रति सिलेंडर 6.50 रुपये बढ़ी थी।
रसोई गैस सिलेंडर की क्या है कीमत
आम घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडरों को ही रसोई गैस सिलेंडर कहते हैं। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत इस समय 803.00 रुपये है। कोलकाता में यह 829.00 रुपये में मिल रहा है जबकि मुंबई में इसकी कीमत 802.50 रुपये है। इसी तरह चेन्नई में यह 818.50 रुपये में मिल रहा है। उज्ज्वला के लाभार्थियों को इस सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। यह सब्सिडी साल में 12 सिलेंडरों पर मिलती है। इसकी कीमतों में पिछले एक अगस्त से कोई बदलाव नहीं किया गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए