1 नवंबर 2025 से बदल रहे हैं कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर बैंकिंग और आधार तक, आपकी जेब और जीवन पर पड़ेगा असर

Business News

नवंबर 2025 की शुरुआत शनिवार से हो रही है और हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी कई अहम बदलाव लागू हो रहे हैं। ये बदलाव गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और आधार अपडेट नियमों तक फैले हुए हैं। इनका असर आम लोगों की जेब और दैनिक जीवन पर साफ दिखाई देगा। आइए जानें 1 नवंबर से लागू होने वाले प्रमुख नियमों के बारे में।

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की तरह इस बार भी सरकारी तेल कंपनियां 1 नवंबर को LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी करेंगी। आमतौर पर महीने की शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में संशोधन होता है, जिससे होटल-रेस्टोरेंट उद्योग और घरेलू बजट दोनों प्रभावित होते हैं।
पिछले महीनों में घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर रही हैं, लेकिन इस बार क्या रेट तय होंगे, इस पर बाजार की नजर है।

CNG-PNG और एयर टर्बाइन फ्यूल के नए रेट

LPG के साथ-साथ शुक्रवार/शनिवार से CNG और PNG के दाम भी अपडेट होंगे।
एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में बदलाव का असर हवाई टिकट दरों पर पड़ सकता है। यानी यात्रियों के लिए किराया बढ़-घट सकता है

SBI क्रेडिट कार्ड नियम में बदलाव

देश के सबसे बड़े बैंक SBI के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए भी नए नियम लागू होंगे।
मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:

  • अनसिक्योर्ड कार्ड पर शुल्क करीब 3.75%

  • थर्ड पार्टी ऐप से स्कूल/कॉलेज फीस जमा करने पर 1% अतिरिक्त शुल्क

  • POS मशीन से पेमेंट पर कोई शुल्क नहीं

  • 1,000 रुपये से अधिक वॉलेट लोड करने पर 1% चार्ज

  • चेक से भुगतान पर 200 रुपये शुल्क

ये बदलाव सीधे तौर पर ग्राहकों के खर्च को प्रभावित करेंगे, इसलिए कार्ड उपयोग में सावधानी जरूरी है।

बैंक खाते में अब चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा

1 नवंबर से बैंकिंग नियमों में बड़ा अपडेट लागू हो गया है।
अब ग्राहक अपने सेविंग अकाउंट और लॉकर के लिए अधिकतम चार नॉमिनी नियुक्त कर सकेंगे।
साथ ही, खाताधारक सभी नॉमिनी के हिस्से तय कर सकते हैं। यह सुधार सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए किया गया है।

आधार कार्ड अपडेट प्रक्रिया हुई आसान

UIDAI ने आधार अपडेट प्रक्रिया को और सरल बनाया है।
1 नवंबर से:

  • नाम, पता, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे

  • पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड, मनरेगा डेटा और स्कूल रिकॉर्ड से ऑटो-वेरिफिकेशन संभव

  • दस्तावेज़ अपलोड करने की आवश्यकता नहीं (जहां लागू हो)

यह बदलाव लोगों को आधार अपडेट की परेशानी से राहत देगा और प्रक्रिया तेज होगी।

1 नवंबर से लागू हो रहे ये बदलाव आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे।
घर के बजट से लेकर बैंकिंग और डिजिटल पहचान तक, हर क्षेत्र में लोगों को नए नियमों के अनुसार चलना पड़ेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Nov 2025 By दैनिक जागरण

1 नवंबर 2025 से बदल रहे हैं कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर बैंकिंग और आधार तक, आपकी जेब और जीवन पर पड़ेगा असर

Business News

नवंबर 2025 की शुरुआत शनिवार से हो रही है और हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी कई अहम बदलाव लागू हो रहे हैं। ये बदलाव गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और आधार अपडेट नियमों तक फैले हुए हैं। इनका असर आम लोगों की जेब और दैनिक जीवन पर साफ दिखाई देगा। आइए जानें 1 नवंबर से लागू होने वाले प्रमुख नियमों के बारे में।

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की तरह इस बार भी सरकारी तेल कंपनियां 1 नवंबर को LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी करेंगी। आमतौर पर महीने की शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में संशोधन होता है, जिससे होटल-रेस्टोरेंट उद्योग और घरेलू बजट दोनों प्रभावित होते हैं।
पिछले महीनों में घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर रही हैं, लेकिन इस बार क्या रेट तय होंगे, इस पर बाजार की नजर है।

CNG-PNG और एयर टर्बाइन फ्यूल के नए रेट

LPG के साथ-साथ शुक्रवार/शनिवार से CNG और PNG के दाम भी अपडेट होंगे।
एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में बदलाव का असर हवाई टिकट दरों पर पड़ सकता है। यानी यात्रियों के लिए किराया बढ़-घट सकता है

SBI क्रेडिट कार्ड नियम में बदलाव

देश के सबसे बड़े बैंक SBI के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए भी नए नियम लागू होंगे।
मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:

  • अनसिक्योर्ड कार्ड पर शुल्क करीब 3.75%

  • थर्ड पार्टी ऐप से स्कूल/कॉलेज फीस जमा करने पर 1% अतिरिक्त शुल्क

  • POS मशीन से पेमेंट पर कोई शुल्क नहीं

  • 1,000 रुपये से अधिक वॉलेट लोड करने पर 1% चार्ज

  • चेक से भुगतान पर 200 रुपये शुल्क

ये बदलाव सीधे तौर पर ग्राहकों के खर्च को प्रभावित करेंगे, इसलिए कार्ड उपयोग में सावधानी जरूरी है।

बैंक खाते में अब चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा

1 नवंबर से बैंकिंग नियमों में बड़ा अपडेट लागू हो गया है।
अब ग्राहक अपने सेविंग अकाउंट और लॉकर के लिए अधिकतम चार नॉमिनी नियुक्त कर सकेंगे।
साथ ही, खाताधारक सभी नॉमिनी के हिस्से तय कर सकते हैं। यह सुधार सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए किया गया है।

आधार कार्ड अपडेट प्रक्रिया हुई आसान

UIDAI ने आधार अपडेट प्रक्रिया को और सरल बनाया है।
1 नवंबर से:

  • नाम, पता, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे

  • पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड, मनरेगा डेटा और स्कूल रिकॉर्ड से ऑटो-वेरिफिकेशन संभव

  • दस्तावेज़ अपलोड करने की आवश्यकता नहीं (जहां लागू हो)

यह बदलाव लोगों को आधार अपडेट की परेशानी से राहत देगा और प्रक्रिया तेज होगी।

1 नवंबर से लागू हो रहे ये बदलाव आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे।
घर के बजट से लेकर बैंकिंग और डिजिटल पहचान तक, हर क्षेत्र में लोगों को नए नियमों के अनुसार चलना पड़ेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/many-rules-are-changing-from-november-1-2025-from-gas/article-36773

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.