6700 कर्मचारियों को नौकरी से हटाएगी माइक्रोसॉफ्ट, जानें पूरी डिटेल्स

Business News

अमेरिकी टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट अपने ऑपरेशन्स को अधिक कुशल बनाने के लिए एक बार फिर से हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।

कंपनी ने इस साल जनवरी में 2000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था, जिनमें मुख्य रूप से गेमिंग और सेल्स डिविजन के कर्मचारी थे। अब, कंपनी द्वारा की जाने वाली छंटनी 3% कर्मचारियों को प्रभावित करेगी, जो कुल मिलाकर 6780 कर्मचारियों तक पहुंच सकती है।

माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों की संख्या:

पिछले साल जून तक माइक्रोसॉफ्ट के पास कुल 2,28,000 कर्मचारी थे। जनवरी में छंटनी के बाद यह संख्या 2,26,000 तक गई थी। अब, 2,26,000 कर्मचारियों का 3% (6780 कर्मचारी) इस छंटनी में प्रभावित हो सकते हैं।

छंटनी के कारण:

माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने कहा कि यह छंटनी प्रदर्शन आधारित नहीं होगी, बल्कि कंपनी के मैनेजमेंट लेवल को घटाने के उद्देश्य से की जाएगी। प्रवक्ता के अनुसार, कंपनी डायनेमिक मार्केट में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक संगठनात्मक बदलाव कर रही है।

पहले भी की थी छंटनी:

माइक्रोसॉफ्ट ने 2023 में पहले भी 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। यह छंटनी उसके बाद की दूसरी सबसे बड़ी छंटनी होगी। इस बार, छंटनी के प्रभावित कर्मचारियों को कम से कम 2 साल के बाद ही कंपनी में वापस काम करने का मौका मिलेगा।

माइक्रोसॉफ्ट का प्रदर्शन:

माइक्रोसॉफ्ट ने इस छंटनी की घोषणा उस समय की है जब मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की तिमाही की तुलना में 18% बढ़कर 25.8 बिलियन डॉलर हो गया। यह आंकड़ा एक्सपर्ट्स की उम्मीदों से भी बेहतर रहा है, और कंपनी की क्लाउड कंप्यूटिंग और AI बिजनेस के विस्तार को दर्शाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By दैनिक जागरण

6700 कर्मचारियों को नौकरी से हटाएगी माइक्रोसॉफ्ट, जानें पूरी डिटेल्स

Business News

कंपनी ने इस साल जनवरी में 2000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था, जिनमें मुख्य रूप से गेमिंग और सेल्स डिविजन के कर्मचारी थे। अब, कंपनी द्वारा की जाने वाली छंटनी 3% कर्मचारियों को प्रभावित करेगी, जो कुल मिलाकर 6780 कर्मचारियों तक पहुंच सकती है।

माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों की संख्या:

पिछले साल जून तक माइक्रोसॉफ्ट के पास कुल 2,28,000 कर्मचारी थे। जनवरी में छंटनी के बाद यह संख्या 2,26,000 तक गई थी। अब, 2,26,000 कर्मचारियों का 3% (6780 कर्मचारी) इस छंटनी में प्रभावित हो सकते हैं।

छंटनी के कारण:

माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने कहा कि यह छंटनी प्रदर्शन आधारित नहीं होगी, बल्कि कंपनी के मैनेजमेंट लेवल को घटाने के उद्देश्य से की जाएगी। प्रवक्ता के अनुसार, कंपनी डायनेमिक मार्केट में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक संगठनात्मक बदलाव कर रही है।

पहले भी की थी छंटनी:

माइक्रोसॉफ्ट ने 2023 में पहले भी 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। यह छंटनी उसके बाद की दूसरी सबसे बड़ी छंटनी होगी। इस बार, छंटनी के प्रभावित कर्मचारियों को कम से कम 2 साल के बाद ही कंपनी में वापस काम करने का मौका मिलेगा।

माइक्रोसॉफ्ट का प्रदर्शन:

माइक्रोसॉफ्ट ने इस छंटनी की घोषणा उस समय की है जब मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की तिमाही की तुलना में 18% बढ़कर 25.8 बिलियन डॉलर हो गया। यह आंकड़ा एक्सपर्ट्स की उम्मीदों से भी बेहतर रहा है, और कंपनी की क्लाउड कंप्यूटिंग और AI बिजनेस के विस्तार को दर्शाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/microsoft-will-remove-6700-employees-from-jobs/article-20798

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.