PAYTM UPI में जुड़ा नया फीचर, खर्च का हिसाब लगाना हुआ आसान, टैक्स भरने में आएगा काम

Business News

Paytm UPI Statement Download: पेटीएम ने यूजर की सुविधा के लिए नया UPI फीचर पेश किया है. इसका नाम यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड है.

भारत में आजकल अधिकांश लोग यूपीआई के जरिये पेमेंट कर रहे हैं और धीरे-धीरे इसका चलन बढ़ता ही जा रही है. लोग 5 या 10 रुपये का पेमेंट भी यूपीआई से करते हैं. डिजिटल पेमेंट आसान होने के कारण कभी-कभी लोग सीमा से ज्यादा खर्च कर देते हैं. क्योंकि लोग दिन भर में कई बार पेमेंट करते हैं, लेकिन उसका हिसाब नहीं लगा पाते है.

यूजर की सुविधा के लिए पेटीएम (Paytm) ने नया यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) फीचर पेश किया. इसका नाम यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड है. इस फीचर से यूजर किसी भी अवधि में किए गए पेमेंट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. पेटीएम का यह फीचर सभी यूजर्स के लिए है.

कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर्स को अपने खर्च पर नजर रखने के साथ-साथ टैक्स दाखिल करने में भी सहायता करेगा.

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पेटीएम को नए यूपीआई यूजर्स को शामिल करने की अनुमति दी है.

पेटीएम की मूल कंपनी One97 Communications ने एक प्रेस रिलीज में UPI स्टेटमेंट डाउनलोड फीचर के बारे में विस्तार से बताया. इस फीचर की मदद से, यूजर्स आसानी से अपने लेन-देन इतिहास के रिकॉर्ड वाला विस्तृत दस्तावेज बना सकते हैं. यूजर्स किसी भी तिथि सीमा के साथ-साथ पूरे वित्तीय वर्ष के पेमेंट का विवरण डाउनलोड कर सकते हैं.

एक्सेल फाइल फॉर्मेट का विकल्प जल्द
यह स्टेटमेंट PDF फॉर्मेट में होगा. कंपनी ने बताया कि एक्सेल फाइल फॉर्मेट के लिए एक विकल्प जल्द ही जोड़ा जाएगा. पेटीएम का यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड फीचर लेन-देन की राशि, प्राप्तकर्ता का विवरण, उपयोग किए गए बैंक खाते और टाइमस्टैम्प जैसी जानकारी दिखाता है.

पेटीएम ने कहा कि अगर यूजर यूपीआई के जरिये व्यावसायिक लेन-देन करते हैं या अपने टैक्स को भरने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट का उपयोग करते हैं, तो यह सुविधा उनके लिए उपयोगी हो सकती है.

यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड करने के स्टेप
यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड फीचर 'बैलेंस और हिस्ट्री' सेक्शन में मिलेगा, जहां यूजर्स अपनी मनचाही तिथि सीमा चुन सकते हैं और कुछ ही क्लिक के साथ स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं.

  • पेटीएम ऐप के 'बैलेंस एंड हिस्ट्री' सेक्शन में जाएं
  • स्टेटमेंट की तिथि सीमा चुनें
  • डाउनलोड आइकन पर टैप करें
  • कंपनी ने कहा कि इन स्टेटमेंट को सेव करना, शेयर करना और टैक्स फाइलिंग और खर्च ट्रैकिंग जैसे कार्यों के लिए उपयोग करना आसान है.

मोबाइल पेमेंट को आगे बढ़ाने पर प्रतिबद्ध
पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, "मोबाइल पेमेंट को आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता हमें ऐसी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है, जो वित्तीय प्रबंधन को सरल बनाती हैं और हमारे यूजर्स के लिए सुविधा प्रदान करती हैं. यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड के साथ, हम लेन-देन इतिहास (Transaction History)तक आसान पहुंच प्रदान करने के लिए नवाचार करते हैं, जिससे यूजर्स को वित्तीय निर्णय लेने में मदद मिलती हैं."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2024 By दैनिक जागरण

PAYTM UPI में जुड़ा नया फीचर, खर्च का हिसाब लगाना हुआ आसान, टैक्स भरने में आएगा काम

Business News

भारत में आजकल अधिकांश लोग यूपीआई के जरिये पेमेंट कर रहे हैं और धीरे-धीरे इसका चलन बढ़ता ही जा रही है. लोग 5 या 10 रुपये का पेमेंट भी यूपीआई से करते हैं. डिजिटल पेमेंट आसान होने के कारण कभी-कभी लोग सीमा से ज्यादा खर्च कर देते हैं. क्योंकि लोग दिन भर में कई बार पेमेंट करते हैं, लेकिन उसका हिसाब नहीं लगा पाते है.

यूजर की सुविधा के लिए पेटीएम (Paytm) ने नया यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) फीचर पेश किया. इसका नाम यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड है. इस फीचर से यूजर किसी भी अवधि में किए गए पेमेंट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. पेटीएम का यह फीचर सभी यूजर्स के लिए है.

कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर्स को अपने खर्च पर नजर रखने के साथ-साथ टैक्स दाखिल करने में भी सहायता करेगा.

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पेटीएम को नए यूपीआई यूजर्स को शामिल करने की अनुमति दी है.

पेटीएम की मूल कंपनी One97 Communications ने एक प्रेस रिलीज में UPI स्टेटमेंट डाउनलोड फीचर के बारे में विस्तार से बताया. इस फीचर की मदद से, यूजर्स आसानी से अपने लेन-देन इतिहास के रिकॉर्ड वाला विस्तृत दस्तावेज बना सकते हैं. यूजर्स किसी भी तिथि सीमा के साथ-साथ पूरे वित्तीय वर्ष के पेमेंट का विवरण डाउनलोड कर सकते हैं.

एक्सेल फाइल फॉर्मेट का विकल्प जल्द
यह स्टेटमेंट PDF फॉर्मेट में होगा. कंपनी ने बताया कि एक्सेल फाइल फॉर्मेट के लिए एक विकल्प जल्द ही जोड़ा जाएगा. पेटीएम का यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड फीचर लेन-देन की राशि, प्राप्तकर्ता का विवरण, उपयोग किए गए बैंक खाते और टाइमस्टैम्प जैसी जानकारी दिखाता है.

पेटीएम ने कहा कि अगर यूजर यूपीआई के जरिये व्यावसायिक लेन-देन करते हैं या अपने टैक्स को भरने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट का उपयोग करते हैं, तो यह सुविधा उनके लिए उपयोगी हो सकती है.

यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड करने के स्टेप
यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड फीचर 'बैलेंस और हिस्ट्री' सेक्शन में मिलेगा, जहां यूजर्स अपनी मनचाही तिथि सीमा चुन सकते हैं और कुछ ही क्लिक के साथ स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं.

  • पेटीएम ऐप के 'बैलेंस एंड हिस्ट्री' सेक्शन में जाएं
  • स्टेटमेंट की तिथि सीमा चुनें
  • डाउनलोड आइकन पर टैप करें
  • कंपनी ने कहा कि इन स्टेटमेंट को सेव करना, शेयर करना और टैक्स फाइलिंग और खर्च ट्रैकिंग जैसे कार्यों के लिए उपयोग करना आसान है.

मोबाइल पेमेंट को आगे बढ़ाने पर प्रतिबद्ध
पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, "मोबाइल पेमेंट को आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता हमें ऐसी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है, जो वित्तीय प्रबंधन को सरल बनाती हैं और हमारे यूजर्स के लिए सुविधा प्रदान करती हैं. यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड के साथ, हम लेन-देन इतिहास (Transaction History)तक आसान पहुंच प्रदान करने के लिए नवाचार करते हैं, जिससे यूजर्स को वित्तीय निर्णय लेने में मदद मिलती हैं."

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/new-feature-added-in-paytm-upi-calculating-expenses-becomes-easier/article-3017

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.