- Hindi News
- बिजनेस
- रेलवे का नया नियम: अब टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी, 8 से 10 बजे तक बिना वेरिफिकेशन टिकट
रेलवे का नया नियम: अब टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी, 8 से 10 बजे तक बिना वेरिफिकेशन टिकट नहीं
Business News
भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है।
अब सुबह 8 बजे से 10 बजे तक केवल वही यात्री IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक कर सकेंगे, जिनका अकाउंट आधार से वेरीफाइड होगा।
यह नया नियम 28 अक्टूबर 2025 से लागू किया जा चुका है।
रेल मंत्रालय के मुताबिक, यह कदम टिकट बुकिंग प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दलालों द्वारा की जा रही बल्क बुकिंग को रोकने के लिए उठाया गया है।
सुबह 8 से 10 बजे तक सख्ती
नए प्रावधानों के अनुसार —
-
केवल आधार ऑथेंटिकेटेड यूजर्स ही सुबह 8 से 10 बजे के बीच रिजर्वेशन टिकट बुक कर पाएंगे।
-
पीआरएस काउंटरों पर बुकिंग समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
-
अधिकृत एजेंट्स को टिकट बुकिंग की अनुमति पहले की तरह शुरुआती 10 मिनट बाद ही मिलेगी।
रेलवे का मानना है कि यह कदम टिकट वितरण प्रणाली को निष्पक्ष बनाएगा और असली यात्रियों को प्राथमिकता देगा।
पहले भी लागू हो चुके हैं आधार नियम
यह पहला मौका नहीं है जब रेलवे ने आधार को टिकट बुकिंग से जोड़ा है।
इससे पहले तत्काल टिकट बुकिंग के शुरुआती 30 मिनट के लिए भी आधार वेरिफिकेशन जरूरी किया गया था।
अब इसे रेगुलर टिकट बुकिंग समय में भी लागू किया गया है ताकि सिस्टम पूरी तरह स्वच्छ और ट्रांसपेरेंट हो सके।
IRCTC पर आधार वेरिफिकेशन ऐसे करें
यात्रियों को अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे —
-
www.irctc.co.in पर जाएं और अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
-
My Account सेक्शन में जाकर ‘Authenticate User’ विकल्प चुनें।
-
अपना आधार नंबर दर्ज करें और नाम, जन्मतिथि व जेंडर की जांच करें।
-
जानकारी सही होने पर ‘Verify Details and Receive OTP’ पर क्लिक करें।
-
आपके आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
-
ओटीपी डालें, अनुमति दें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
-
सफल वेरिफिकेशन के बाद स्क्रीन पर पुष्टि संदेश दिखेगा —
“Your Aadhaar has been successfully authenticated.”
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए