इस दिन लॉन्च होगी नई टिऐगो EV, बदले लुक के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

बिजनेस डेस्क

By Rohit.P
On

Tata Tiago EV Facelift 28 मई 2026 को लॉन्च होगी। नई डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, रियर AC वेंट और 6 एयरबैग मिलने की संभावना है।

Tata Tiago EV Facelift: देश की एक प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors अपने चर्चित हैचबैक Tata Tiago EV का नया मॉडल 28 मई को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इसका टीजर जारी किया था, जिसके चलते नई टिऐगो के बारे में ऑटो माहौल में चर्चा बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि इस बार सिर्फ डिजाइन में नहीं, बल्कि इंटीरियर्स और फीचर्स में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। खास बात ये है कि पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक, तीनों वेरिएंट्स में अपडेटेड मॉडल पेश किए जा सकते हैं।

नई Tata Tiago EV का फ्रंट प्रोफाइल पूरी तरह से बदल दिया गया है। टीज़र में देखें तो कार पहले से ज्यादा मॉडर्न और स्पोर्टी नज़र आ रही है। हेडलाइट्स और बंपर डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। इंटीरियर्स को भी नया रूप दिया गया है। डैशबोर्ड अब डुअल टोन ब्लैक और ग्रे थीम में होगा, जिससे केबिन प्रीमियम लगेगा। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि सीटों की क्वालिटी में सुधार किया गया है और लंबे सफर को आरामदायक बनाने पर ध्यान दिया गया है। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए रियर एसी वेंट और सेंटर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार कंपनी सुरक्षा फीचर्स पर भी जोर देने वाली है। मौजूदा मॉडल में जहां दो एयरबैग मिलते हैं, वहीं नए फेसलिफ्ट वर्जन में 6 एयरबैग देने की बात हो रही है। अगर ऐसा हुआ तो कार की सुरक्षा रेटिंग भी और मजबूत हो सकती है। फिलहाल, मौजूदा टिऐगो मॉडल को 4 स्टार सुरक्षा रेटिंग मिल चुकी है। ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि छोटी और बजट की EV की मांग तेजी से बढ़ रही है। लॉन्च के दिन कार की कीमत और बैटरी रेंज से जुड़ी सभी जानकारी सामने आएगी। माना जा रहा है कि नई टिऐगो EV कीमत और फीचर्स के मामले में एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार बाजार में एक बड़ा मुकाबला पेश कर सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2026 By Rohit.P

इस दिन लॉन्च होगी नई टिऐगो EV, बदले लुक के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

बिजनेस डेस्क

Tata Tiago EV Facelift: देश की एक प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors अपने चर्चित हैचबैक Tata Tiago EV का नया मॉडल 28 मई को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इसका टीजर जारी किया था, जिसके चलते नई टिऐगो के बारे में ऑटो माहौल में चर्चा बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि इस बार सिर्फ डिजाइन में नहीं, बल्कि इंटीरियर्स और फीचर्स में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। खास बात ये है कि पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक, तीनों वेरिएंट्स में अपडेटेड मॉडल पेश किए जा सकते हैं।

नई Tata Tiago EV का फ्रंट प्रोफाइल पूरी तरह से बदल दिया गया है। टीज़र में देखें तो कार पहले से ज्यादा मॉडर्न और स्पोर्टी नज़र आ रही है। हेडलाइट्स और बंपर डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। इंटीरियर्स को भी नया रूप दिया गया है। डैशबोर्ड अब डुअल टोन ब्लैक और ग्रे थीम में होगा, जिससे केबिन प्रीमियम लगेगा। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि सीटों की क्वालिटी में सुधार किया गया है और लंबे सफर को आरामदायक बनाने पर ध्यान दिया गया है। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए रियर एसी वेंट और सेंटर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार कंपनी सुरक्षा फीचर्स पर भी जोर देने वाली है। मौजूदा मॉडल में जहां दो एयरबैग मिलते हैं, वहीं नए फेसलिफ्ट वर्जन में 6 एयरबैग देने की बात हो रही है। अगर ऐसा हुआ तो कार की सुरक्षा रेटिंग भी और मजबूत हो सकती है। फिलहाल, मौजूदा टिऐगो मॉडल को 4 स्टार सुरक्षा रेटिंग मिल चुकी है। ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि छोटी और बजट की EV की मांग तेजी से बढ़ रही है। लॉन्च के दिन कार की कीमत और बैटरी रेंज से जुड़ी सभी जानकारी सामने आएगी। माना जा रहा है कि नई टिऐगो EV कीमत और फीचर्स के मामले में एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार बाजार में एक बड़ा मुकाबला पेश कर सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/new-tiago-ev-will-be-launched-on-this-day-it/article-54189

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.