Sensex के बाद Nifty ने भी रचा गिरावट का इतिहास, तोड़ा 35 साल का रिकॉर्ड

Business News

देश के शेयर बाजार में बीते 5 महीने से मातम का माहौल है. सेंसेक्स 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट देख चुका है और अब निफ्टी ने भी गिरावट के मामले में 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आखिर क्या है ये पूरा मामला...

इंडियन स्टॉक मार्केट अब गिरावट का नया रिकॉर्ड बनाने पर तुला है. बीएसई सेंसेक्स 28 साल में अपनी सबसे बड़ी गिरावट देख चुका है. अब 35 साल पहले शुरू हुए एनएसई निफ्टी ने 29 साल की सबसे बड़ी गिरावट का नया रिकॉर्ड बनाया है. हालांकि एक नजर में ये 35 साल के इतिहास में भी उसकी लगातार सबसे बड़ी गिरावट है. मंगलवार को बाजार जब बंद हुआ तो निफ्टी ने भी स्नैपचैट की तरह 10 दिन की एक स्ट्रीक क्रिएट कर ली, लेकिन ये स्ट्रीक लगातार 10 दिन तक इंडेक्स के गिरने से जुड़ी है.

मंगलवार को निफ्टी लगातार दसवें दिन गिरकर बंद हुआ. इससे पहले निफ्टी में लगातार इतनी बड़ी गिरावट जनवरी 1996 में देखी गई थी. तब 28 दिसंबर 1995 से 10 जनवरी 1996 तक लगातार 10 दिन निफ्टी गिरकर बंद हुआ था. हालांकि ये निफ्टी की ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले हुआ था. निफ्टी की आधिकारिक शुरुआत 22 अप्रैल 1996 को हुई थी.

पीक हाई से 16% नीचे आया निफ्टी

बीते साल सितंबर में निफ्टी ने अपने पिछले पीक लेवल यानी 26,277 अंक को छुआ था. अगर तब से तुलना करके देखें तो अब तक निफ्टी में 15.4 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है. मंगलवार को निफ्टी 22,082.65 अंक पर बंद हुआ है. वहीं बीएसई सेंसेक्स भी अब तक 16.2 प्रतिशत गिर चुका है. इतना ही नहीं कोविड के चलते 2020 में मार्केट में आई गिरावट के बाद ये अब तक की सबसे बड़ी गिरावट भी है.

आखिर क्यों गिर रहा है बाजार?

अगर शेयर बाजार में गिरावट की वजहों पर नजर डालें, तो सबसे बड़ी वजह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की यहां से लगातार निकासी करना है. 2025 में अब तक एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार से 1.24 लाख करोड़ रुपए की निकासी की है. जबकि बीते 5 महीने में एफपीआई 3.52 लाख करोड़ रुपए मार्केट से निकाल चुके हैं.

वहीं अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति का ग्लोबल मार्केट पर क्या असर होगा? इसे लेकर भी निवेशकों का रुख सावधानी भरा है, जिसके चलते बाजार से निवेशक पैसा निकाल रहे हैं. एक और कारण भारतीय बाजार का ओवर वैल्यूड होना भी है. भारत के उलट चीन का शेयर बाजार अभी अंडर वैल्यूड है जिसकी वजह से एफपीआई यहां से पैसा निकालकर वहां लगा रहे हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में उन्हें इससे बेहतर रिटर्न कमाने की उम्मीद है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Mar 2025 By दैनिक जागरण

Sensex के बाद Nifty ने भी रचा गिरावट का इतिहास, तोड़ा 35 साल का रिकॉर्ड

Business News

इंडियन स्टॉक मार्केट अब गिरावट का नया रिकॉर्ड बनाने पर तुला है. बीएसई सेंसेक्स 28 साल में अपनी सबसे बड़ी गिरावट देख चुका है. अब 35 साल पहले शुरू हुए एनएसई निफ्टी ने 29 साल की सबसे बड़ी गिरावट का नया रिकॉर्ड बनाया है. हालांकि एक नजर में ये 35 साल के इतिहास में भी उसकी लगातार सबसे बड़ी गिरावट है. मंगलवार को बाजार जब बंद हुआ तो निफ्टी ने भी स्नैपचैट की तरह 10 दिन की एक स्ट्रीक क्रिएट कर ली, लेकिन ये स्ट्रीक लगातार 10 दिन तक इंडेक्स के गिरने से जुड़ी है.

मंगलवार को निफ्टी लगातार दसवें दिन गिरकर बंद हुआ. इससे पहले निफ्टी में लगातार इतनी बड़ी गिरावट जनवरी 1996 में देखी गई थी. तब 28 दिसंबर 1995 से 10 जनवरी 1996 तक लगातार 10 दिन निफ्टी गिरकर बंद हुआ था. हालांकि ये निफ्टी की ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले हुआ था. निफ्टी की आधिकारिक शुरुआत 22 अप्रैल 1996 को हुई थी.

पीक हाई से 16% नीचे आया निफ्टी

बीते साल सितंबर में निफ्टी ने अपने पिछले पीक लेवल यानी 26,277 अंक को छुआ था. अगर तब से तुलना करके देखें तो अब तक निफ्टी में 15.4 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है. मंगलवार को निफ्टी 22,082.65 अंक पर बंद हुआ है. वहीं बीएसई सेंसेक्स भी अब तक 16.2 प्रतिशत गिर चुका है. इतना ही नहीं कोविड के चलते 2020 में मार्केट में आई गिरावट के बाद ये अब तक की सबसे बड़ी गिरावट भी है.

आखिर क्यों गिर रहा है बाजार?

अगर शेयर बाजार में गिरावट की वजहों पर नजर डालें, तो सबसे बड़ी वजह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की यहां से लगातार निकासी करना है. 2025 में अब तक एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार से 1.24 लाख करोड़ रुपए की निकासी की है. जबकि बीते 5 महीने में एफपीआई 3.52 लाख करोड़ रुपए मार्केट से निकाल चुके हैं.

वहीं अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति का ग्लोबल मार्केट पर क्या असर होगा? इसे लेकर भी निवेशकों का रुख सावधानी भरा है, जिसके चलते बाजार से निवेशक पैसा निकाल रहे हैं. एक और कारण भारतीय बाजार का ओवर वैल्यूड होना भी है. भारत के उलट चीन का शेयर बाजार अभी अंडर वैल्यूड है जिसकी वजह से एफपीआई यहां से पैसा निकालकर वहां लगा रहे हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में उन्हें इससे बेहतर रिटर्न कमाने की उम्मीद है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/nifty-also-broke-the-history-of-decline-after-sensex/article-12690

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.