सेंसेक्स में 444 अंक की मजबूती के साथ 81,442 पर बंद, निफ्टी भी 130 अंक चढ़ा; IT और मेटल सेक्टर में जबरदस्त तेजी

Business

5 जून, 2025 को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 444 अंक की उछाल के साथ 81,442 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 130 अंकों की बढ़त के साथ 24,750 के आसपास बंद हुआ।

सेंसेक्स के कुल 30 शेयरों में से 20 शेयरों में तेजी रही, जबकि 10 में गिरावट देखी गई। इस दौरान IT, FMCG और मेटल सेक्टर के शेयरों में अच्छा प्रदर्शन रहा। वहीं ऑटोमोबाइल और सरकारी बैंकिंग शेयरों में दबाव दिखा।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 192 अंक गिरकर 37,554 पर बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 41 अंकों की बढ़त के साथ 2,812 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 252 अंकों की तेजी के साथ 23,906 के स्तर पर रहा। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी हल्की तेजी के साथ 3,384 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार में मिली-जुली चाल

4 जून को अमेरिकी बाजारों में डाउ जोन्स 91 अंक नीचे आकर 42,427 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 61 अंक चढ़कर 19,460 और S&P 500 5,970 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी बैठक का दूसरा दिन

आज रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक का दूसरा दिन है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार भी रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की जा सकती है, जिससे आने वाले समय में कर्ज लेना सस्ता हो सकता है।

6 जून को सुबह 10 बजे RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा बैठक के फैसले घोषित करेंगे। इससे पहले की दो बैठकों में 0.50 प्रतिशत की कटौती की जा चुकी है, जिसके बाद रेपो रेट 6 प्रतिशत पर आ गया है। MPC में कुल छह सदस्य होते हैं, जिनमें से तीन RBI के अधिकारी और तीन केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त सदस्य होते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सेंसेक्स में 444 अंक की मजबूती के साथ 81,442 पर बंद, निफ्टी भी 130 अंक चढ़ा; IT और मेटल सेक्टर में जबरदस्त तेजी

Business

सेंसेक्स के कुल 30 शेयरों में से 20 शेयरों में तेजी रही, जबकि 10 में गिरावट देखी गई। इस दौरान IT, FMCG और मेटल सेक्टर के शेयरों में अच्छा प्रदर्शन रहा। वहीं ऑटोमोबाइल और सरकारी बैंकिंग शेयरों में दबाव दिखा।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 192 अंक गिरकर 37,554 पर बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 41 अंकों की बढ़त के साथ 2,812 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 252 अंकों की तेजी के साथ 23,906 के स्तर पर रहा। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी हल्की तेजी के साथ 3,384 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार में मिली-जुली चाल

4 जून को अमेरिकी बाजारों में डाउ जोन्स 91 अंक नीचे आकर 42,427 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 61 अंक चढ़कर 19,460 और S&P 500 5,970 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी बैठक का दूसरा दिन

आज रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक का दूसरा दिन है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार भी रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की जा सकती है, जिससे आने वाले समय में कर्ज लेना सस्ता हो सकता है।

6 जून को सुबह 10 बजे RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा बैठक के फैसले घोषित करेंगे। इससे पहले की दो बैठकों में 0.50 प्रतिशत की कटौती की जा चुकी है, जिसके बाद रेपो रेट 6 प्रतिशत पर आ गया है। MPC में कुल छह सदस्य होते हैं, जिनमें से तीन RBI के अधिकारी और तीन केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त सदस्य होते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/nifty-closed-at-81442-with-a-strong-444-points-in/article-23315

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.