1 घंटे के अंदर ₹5,80,000 करोड़ बर्बाद, भयावह गिरावट के बीच 22,300 के नीचे पहुंचा निफ्टी

Business News

शुक्रवार को, शुरुआती कारोबार में बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का कुल मार्केट कैप 5.8 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 387.3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आज निफ्टी आईटी इंडेक्स के शेयरों में 4% तक की भारी-भरकम गिरावट देखने को मिली। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी और जीडीपी आंकड़ों से जुड़ी चिंताओं के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। शुक्रवार को लाल निशान में खुलने के बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई। जहां एक तरफ सेंसेक्स 900 अंक तक गिर गया, वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी शुरुआती कारोबार में 22,300 अंकों के नीचे पहुंच गया। आज सुबह 9.39 बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स 929 अंकों (1.25 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 73,683 अंकों तक पहुंच गया और निफ्टी 273 अंक (1.21%) गिरकर 22,271 पर आ गया। फरवरी के आखिरी दिन, शुरुआती कारोबार के दौरान इस गिरावट की वजह से शेयर बाजार निवेशकों के करीब 5.8 लाख करोड़ रुपये डूब गए। 

1 घंटे के अंदर शेयर बाजार निवेशकों के 5.8 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

शुक्रवार को, शुरुआती कारोबार में बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का कुल मार्केट कैप 5.8 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 387.3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आज निफ्टी आईटी इंडेक्स के शेयरों में 4% तक की भारी-भरकम गिरावट देखने को मिली। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। इस बीच, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2% से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी बैंक, मेटल, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी 1 से 2% तक की गिरावट दर्ज की गई।

मजबूत हो रहे डॉलर ने बढ़ाई भारत जैसे तमाम बाजारों की चिंता

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के बीच ट्रेड वॉर की बढ़ती चिंताओं के कारण अमेरिकी डॉलर दुनिया की प्रमुख करेंसी के मुकाबले कई हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर का मूल्यांकन करने वाला अमेरिकी डॉलर इंडेक्स शुक्रवार को बढ़कर 107.35 पर पहुंच गया। बताते चलें कि भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए डॉलर का मजबूत होना अच्छा नहीं है, क्योंकि डॉलर के मजबूत होने से विदेशी निवेश काफी महंगा हो जाता है और इक्विटी से पूंजी का जबरदस्त आउटफ्लो होने लगता है।

  • Rshare-market-ap-1740718280

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Feb 2025 By दैनिक जागरण

1 घंटे के अंदर ₹5,80,000 करोड़ बर्बाद, भयावह गिरावट के बीच 22,300 के नीचे पहुंचा निफ्टी

Business News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी और जीडीपी आंकड़ों से जुड़ी चिंताओं के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। शुक्रवार को लाल निशान में खुलने के बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई। जहां एक तरफ सेंसेक्स 900 अंक तक गिर गया, वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी शुरुआती कारोबार में 22,300 अंकों के नीचे पहुंच गया। आज सुबह 9.39 बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स 929 अंकों (1.25 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 73,683 अंकों तक पहुंच गया और निफ्टी 273 अंक (1.21%) गिरकर 22,271 पर आ गया। फरवरी के आखिरी दिन, शुरुआती कारोबार के दौरान इस गिरावट की वजह से शेयर बाजार निवेशकों के करीब 5.8 लाख करोड़ रुपये डूब गए। 

1 घंटे के अंदर शेयर बाजार निवेशकों के 5.8 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

शुक्रवार को, शुरुआती कारोबार में बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का कुल मार्केट कैप 5.8 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 387.3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आज निफ्टी आईटी इंडेक्स के शेयरों में 4% तक की भारी-भरकम गिरावट देखने को मिली। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। इस बीच, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2% से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी बैंक, मेटल, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी 1 से 2% तक की गिरावट दर्ज की गई।

मजबूत हो रहे डॉलर ने बढ़ाई भारत जैसे तमाम बाजारों की चिंता

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के बीच ट्रेड वॉर की बढ़ती चिंताओं के कारण अमेरिकी डॉलर दुनिया की प्रमुख करेंसी के मुकाबले कई हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर का मूल्यांकन करने वाला अमेरिकी डॉलर इंडेक्स शुक्रवार को बढ़कर 107.35 पर पहुंच गया। बताते चलें कि भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए डॉलर का मजबूत होना अच्छा नहीं है, क्योंकि डॉलर के मजबूत होने से विदेशी निवेश काफी महंगा हो जाता है और इक्विटी से पूंजी का जबरदस्त आउटफ्लो होने लगता है।

  • Rshare-market-ap-1740718280
https://www.dainikjagranmpcg.com/business/nifty-reached-below-22300-amidst-%E2%82%B9-580000-crore-wasted-falling/article-12077

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.