ओडिशा को मिले 13 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, 145 MOUs हुए साइन, पैदा होंगी करीब 9 लाख नौकरियां

Business News

उत्कर्ष ओडिशा मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 में अनिल अग्रवाल, कुमार मंगलम बिड़ला, सज्जन जिंदल, नवीन जिंदल, करण अदाणी सहित भारतीय उद्योग जगत के कई प्रमुख लोगों ने भाग लिया।

ओडिशा सरकार ने अपने दो दिवसीय व्यापार शिखर सम्मेलन में विभिन्न कंपनियों के साथ 145 सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों में परियोजनाओं के तहत कुल 12.89 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है, जिससे 8.94 लाख रोजगार सृजित होंगे। यह बात मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के प्रमुख व्यापार शिखर सम्मेलन ‘उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा (एमआईओ) कॉन्क्लेव, 2025’ के समापन पर कही। माझी ने कहा, “इस शिखर सम्मेलन में कुल 145 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इन एमओयू के जरिए 12.89 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौते किए गए हैं।”

ये हैं टॉप निवेशक

अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में शीर्ष निवेशकों में अडानी समूह (2.28 लाख करोड़ रुपये), वेदांता लिमिटेड (एक लाख करोड़ रुपये), टाटा समूह (87,944 करोड़ रुपये), महानदी कोलफील्ड्स (81,900 करोड़ रुपये) जेएसडब्ल्यू समूह (75,000 करोड़ रुपये), एनएलसी (52,000 करोड़ रुपये), सेल (50,800 करोड़ रुपये), एनटीपीसी लिमिटेड (36,131 करोड़ रुपये), नाल्को (35,000 करोड़ रुपये), जेएसपीएल (25,570 करोड़ रुपये), आदित्य बिड़ला समूह (19,017 करोड़ रुपये) और जेएसएल (15,000 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

इन सेक्टर्स में आए सबसे ज्यादा प्रपोजल

सबसे अधिक निवेश प्रस्ताव धातु एवं खनिज क्षेत्र (48 समझौता ज्ञापन), विद्युत एवं नवीकरणीय हरित ऊर्जा (25), कृषि आधारित एवं खाद्य प्रसंस्करण (21), रसायन, पेट्रो-रसायन एवं प्लास्टिक (17), वस्त्र एवं परिधान (11) तथा हरित ऊर्जा उपकरण (नौ) में आए। अन्य प्रस्ताव सीमेंट, लॉजिस्टिक अवसंरचना, जहाज निर्माण और रीसाइकिलिंग, सामान्य विनिर्माण, बायोटेक और फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग सामान, एयरोस्पेस और रक्षा, आईटी और ईएसडीएम, कागज, लकड़ी, वन उत्पाद और सिरेमिक, ग्लास, ग्रेनाइट और टायर जैसे क्षेत्रों में आए।

8.94 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन समझौतों के क्रियान्वयन से राज्य में 8.94 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा, “इससे राज्य की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आएगा और ओडिशा की समावेशी वृद्धि होगी।” माझी ने कहा कि एमओयू पर हस्ताक्षर के अलावा राज्य सरकार को 3.84 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए 448 प्रस्ताव भी मिले हैं। इससे 3.92 लाख रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन में सिंगापुर, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे साझेदार देशों के प्रतिनिधियों सहित 16 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ओडिशा वैश्विक निवेश मानचित्र पर एक आकर्षक स्थान है।

इन दिग्गजों ने लिया भाग

इस सम्मेलन में अनिल अग्रवाल, कुमार मंगलम बिड़ला, सज्जन जिंदल, नवीन जिंदल, करण अदाणी सहित भारतीय उद्योग जगत के कई प्रमुख लोगों ने भाग लिया। माझी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने मंगलवार को राज्य के प्रमुख व्यापार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया और निवेशकों को ओडिशा में अपनी परियोजनाएं स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। माझी ने कहा, “हम समृद्ध ओडिशा 2036 के लक्ष्य को प्राप्त करने और विकसित भारत 2047 में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि ‘मेक इन ओडिशा’ प्रदर्शनी को एक दिन और बढ़ाकर 31 जनवरी तक किया जाएगा ताकि लोगों, विशेषकर युवाओं और छात्रों को देश के उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में ओडिशा के उदय के बारे में बेहतर समझ मिल सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jan 2025 By दैनिक जागरण

ओडिशा को मिले 13 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, 145 MOUs हुए साइन, पैदा होंगी करीब 9 लाख नौकरियां

Business News

ओडिशा सरकार ने अपने दो दिवसीय व्यापार शिखर सम्मेलन में विभिन्न कंपनियों के साथ 145 सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों में परियोजनाओं के तहत कुल 12.89 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है, जिससे 8.94 लाख रोजगार सृजित होंगे। यह बात मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के प्रमुख व्यापार शिखर सम्मेलन ‘उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा (एमआईओ) कॉन्क्लेव, 2025’ के समापन पर कही। माझी ने कहा, “इस शिखर सम्मेलन में कुल 145 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इन एमओयू के जरिए 12.89 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौते किए गए हैं।”

ये हैं टॉप निवेशक

अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में शीर्ष निवेशकों में अडानी समूह (2.28 लाख करोड़ रुपये), वेदांता लिमिटेड (एक लाख करोड़ रुपये), टाटा समूह (87,944 करोड़ रुपये), महानदी कोलफील्ड्स (81,900 करोड़ रुपये) जेएसडब्ल्यू समूह (75,000 करोड़ रुपये), एनएलसी (52,000 करोड़ रुपये), सेल (50,800 करोड़ रुपये), एनटीपीसी लिमिटेड (36,131 करोड़ रुपये), नाल्को (35,000 करोड़ रुपये), जेएसपीएल (25,570 करोड़ रुपये), आदित्य बिड़ला समूह (19,017 करोड़ रुपये) और जेएसएल (15,000 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

इन सेक्टर्स में आए सबसे ज्यादा प्रपोजल

सबसे अधिक निवेश प्रस्ताव धातु एवं खनिज क्षेत्र (48 समझौता ज्ञापन), विद्युत एवं नवीकरणीय हरित ऊर्जा (25), कृषि आधारित एवं खाद्य प्रसंस्करण (21), रसायन, पेट्रो-रसायन एवं प्लास्टिक (17), वस्त्र एवं परिधान (11) तथा हरित ऊर्जा उपकरण (नौ) में आए। अन्य प्रस्ताव सीमेंट, लॉजिस्टिक अवसंरचना, जहाज निर्माण और रीसाइकिलिंग, सामान्य विनिर्माण, बायोटेक और फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग सामान, एयरोस्पेस और रक्षा, आईटी और ईएसडीएम, कागज, लकड़ी, वन उत्पाद और सिरेमिक, ग्लास, ग्रेनाइट और टायर जैसे क्षेत्रों में आए।

8.94 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन समझौतों के क्रियान्वयन से राज्य में 8.94 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा, “इससे राज्य की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आएगा और ओडिशा की समावेशी वृद्धि होगी।” माझी ने कहा कि एमओयू पर हस्ताक्षर के अलावा राज्य सरकार को 3.84 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए 448 प्रस्ताव भी मिले हैं। इससे 3.92 लाख रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन में सिंगापुर, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे साझेदार देशों के प्रतिनिधियों सहित 16 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ओडिशा वैश्विक निवेश मानचित्र पर एक आकर्षक स्थान है।

इन दिग्गजों ने लिया भाग

इस सम्मेलन में अनिल अग्रवाल, कुमार मंगलम बिड़ला, सज्जन जिंदल, नवीन जिंदल, करण अदाणी सहित भारतीय उद्योग जगत के कई प्रमुख लोगों ने भाग लिया। माझी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने मंगलवार को राज्य के प्रमुख व्यापार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया और निवेशकों को ओडिशा में अपनी परियोजनाएं स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। माझी ने कहा, “हम समृद्ध ओडिशा 2036 के लक्ष्य को प्राप्त करने और विकसित भारत 2047 में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि ‘मेक इन ओडिशा’ प्रदर्शनी को एक दिन और बढ़ाकर 31 जनवरी तक किया जाएगा ताकि लोगों, विशेषकर युवाओं और छात्रों को देश के उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में ओडिशा के उदय के बारे में बेहतर समझ मिल सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/odisha-gets-an-investment-proposal-of-rs-13-lakh-crore/article-8924

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.