सेबी से OLA को लगी फटकार, कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी ये सूचना

Business News

कंपनी ने दो दिसंबर कहा था कि उसने 20 दिसंबर, 2024 तक अपने स्वामित्व वाले स्टोर नेटवर्क को चार गुना बढ़ाकर 4,000 तक करने की योजना बनाई है।

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सूचीबद्धता नियमों का उल्लंघन करने के लिए ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को चेतावनी दी है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने शेयर बाजारों को सूचित करने से पहले सोशल मीडिया

पर स्टोर विस्तार योजनाओं को साझा करके सूचीबद्धता नियमों का उल्लंघन किया है। सेबी ने कंपनी को लिखे एक पत्र में 20 दिसंबर, 2024 तक कंपनी के स्वामित्व वाले स्टोर नेटवर्क के चार गुना विस्तार की योजना के प्रचारित-प्रसारित करने पर आपत्ति जताई है। 

भाविश अग्रवाल ने शेयर की थी जानकारी 

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने बीएसई पर इस पत्र को साझा किया है। पत्र में कहा गया, यह देखा गया है कि उपरोक्त सूचना आपने दो दिसंबर, 2024 को दोपहर 1:36 बजे (बीएसई) और दोपहर 1:41 बजे (एनएसई) पर प्रसारित की गई, जबकि आपके प्रवर्तक और चेयरमैन-सह-प्रबंध निदेशक भाविश अग्रवाल ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया मंच एक्स पर दो दिसंबर, 2024 को सुबह 9.58 पर ही कर दी थी। सेबी ने कहा कि यह सूचीबद्धता नियमों का उल्लंघन है और इसे गंभीरता से लिया गया है। 

आगे ऐसा नहीं करने का सख्त निर्देश 

नियामक ने कहा कि आपको चेतावनी दी जाती है और भविष्य में सावधान रहने और ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति से बचने के लिए अपने अनुपालन मानकों में सुधार करने की सलाह दी जाती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 और उसके अंतर्गत बने नियमों के तहत उपयुक्त कदम उठाये जाएंगे। सेबी ने कंपनी से ‘सुधारात्मक कदम उठाने, इस पत्र और उठाए गए सुधारात्मक कदमों को अपने निदेशक मंडल के समक्ष रखने तथा इस पत्र की एक प्रति उन शेयर बाजारों को देने के लिए कहा, जिनपर कंपनी सूचीबद्ध है। कंपनी ने दो दिसंबर कहा था कि उसने 20 दिसंबर, 2024 तक अपने स्वामित्व वाले स्टोर नेटवर्क को चार गुना बढ़ाकर 4,000 तक करने की योजना बनाई है। कंपनी ने कहा था कि मौजूदा स्टोर की संख्या 800 से बढ़ाकर 4,000 करने की तैयारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jan 2025 By दैनिक जागरण

सेबी से OLA को लगी फटकार, कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी ये सूचना

Business News

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सूचीबद्धता नियमों का उल्लंघन करने के लिए ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को चेतावनी दी है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने शेयर बाजारों को सूचित करने से पहले सोशल मीडिया

पर स्टोर विस्तार योजनाओं को साझा करके सूचीबद्धता नियमों का उल्लंघन किया है। सेबी ने कंपनी को लिखे एक पत्र में 20 दिसंबर, 2024 तक कंपनी के स्वामित्व वाले स्टोर नेटवर्क के चार गुना विस्तार की योजना के प्रचारित-प्रसारित करने पर आपत्ति जताई है। 

भाविश अग्रवाल ने शेयर की थी जानकारी 

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने बीएसई पर इस पत्र को साझा किया है। पत्र में कहा गया, यह देखा गया है कि उपरोक्त सूचना आपने दो दिसंबर, 2024 को दोपहर 1:36 बजे (बीएसई) और दोपहर 1:41 बजे (एनएसई) पर प्रसारित की गई, जबकि आपके प्रवर्तक और चेयरमैन-सह-प्रबंध निदेशक भाविश अग्रवाल ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया मंच एक्स पर दो दिसंबर, 2024 को सुबह 9.58 पर ही कर दी थी। सेबी ने कहा कि यह सूचीबद्धता नियमों का उल्लंघन है और इसे गंभीरता से लिया गया है। 

आगे ऐसा नहीं करने का सख्त निर्देश 

नियामक ने कहा कि आपको चेतावनी दी जाती है और भविष्य में सावधान रहने और ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति से बचने के लिए अपने अनुपालन मानकों में सुधार करने की सलाह दी जाती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 और उसके अंतर्गत बने नियमों के तहत उपयुक्त कदम उठाये जाएंगे। सेबी ने कंपनी से ‘सुधारात्मक कदम उठाने, इस पत्र और उठाए गए सुधारात्मक कदमों को अपने निदेशक मंडल के समक्ष रखने तथा इस पत्र की एक प्रति उन शेयर बाजारों को देने के लिए कहा, जिनपर कंपनी सूचीबद्ध है। कंपनी ने दो दिसंबर कहा था कि उसने 20 दिसंबर, 2024 तक अपने स्वामित्व वाले स्टोर नेटवर्क को चार गुना बढ़ाकर 4,000 तक करने की योजना बनाई है। कंपनी ने कहा था कि मौजूदा स्टोर की संख्या 800 से बढ़ाकर 4,000 करने की तैयारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/ola-got-reprimand-from-sebi-the-company-had-shared-this/article-7322

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.