प्याज नहीं बढ़ा पाएगा महंगाई, सरकार ने बना लिया ये प्लान

Jagran, Desk

सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में प्याज की औसत कीमत 58 रुपए प्रति किलोग्राम हो चुकी है. जोकि पिछले महीने के आखिरी कारोबारी दिन 55 रुपए थी. वहीं पिछले 23 सितंबर को प्याज की कीमतें 38 रुपए प्रति किलोग्राम थी. इसका मतलब है कि बीते एक साल में प्याज की कीमतों में 53 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है.

कुछ दिन पहले ही इस बात का अनुमान लगाया गया है कि प्याज का प्रोडक्शन कम हो सकता है. दूसरी ओर एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाने के बाद प्याज की कीमतों में एक बार फिर से उबाल ला दिया है. जिसे देखते हुए सरकार की ओर से उपाय शुरू कर दिए गए हैं. सरकार ने बफर स्टॉक को अब बाजार में उतारने की बात कही है और पूरे देश में 35 रुपए प्रति किलोग्राम पर प्याज बेचने की बात की है.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में प्याज की औसत कीमत 58 रुपए प्रति किलोग्राम हो चुकी है. जोकि पिछले महीने के आखिरी कारोबारी दिन 55 रुपए थी. वहीं पिछले 23 सितंबर को प्याज की कीमतें 38 रुपए प्रति किलोग्राम थी. इसका मतलब है कि बीते एक साल में प्याज की कीमतों में 53 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर प्याज की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए सरकार किस तरह के कदम उठाने जा रही है.

सरकार निकाल रही प्याज का बफर स्टॉक

सरकार ने हाल ही में निर्यात शुल्क हटाए जाने के बाद खुदरा कीमतों में आए उछाल को देखते हुए थोक बाजारों में बफर स्टॉक से बिक्री बढ़ाकर प्याज की कीमतों पर अंकुश लगाने के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं. उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने सोमवार को कहा कि केंद्र ने दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों के थोक बाजारों में अपने बफर स्टॉक (भंडार) से प्याज निकालना शुरू कर दिया है. सरकार की योजना पूरे देश में सब्सिडी वाले प्याज की खुदरा बिक्री की है. खरे ने कहा कि निर्यात शुल्क हटाने के बाद हमें कीमतों में उछाल का अनुमान था. हमारे 4.7 लाख टन के बफर स्टॉक और खरीफ की बुवाई के बढ़े हुए रकबे के साथ हमें उम्मीद है कि प्याज की कीमतें कंट्रोल में रहेंगी.Pyaj-ki-Sarkari-kharid

पूरे देश में 35 रुपए में बेचने का प्लान

सरकार समूचे भारत में 35 रुपए प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज की खुदरा बिक्री बढ़ाने की योजना बना रही है. इनमें उन शहरों पर ध्यान अधिक दिया जा रहा है जहां कीमतें राष्ट्रीय औसत से अधिक हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 23 सितंबर को दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमत 58 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो एक साल पहले की समान अवधि में 38 रुपए प्रति किलोग्राम थी. मुंबई तथा चेन्नई में कीमतें क्रमशः 58 रुपए और 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं. सरकार दिल्ली और अन्य राज्यों की राजधानियों में मोबाइल वैन और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) तथा भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) की दुकानों के जरिये पांच सितंबर से 35 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बेच रही है.

बढ़ेगा या गिरेगा प्याज का प्रोडक्शन

खरे को आगामी खरीफ प्याज की फसल से काफी उम्मीदें हैं. इसके लिए उन्होंने पिछले साल की तुलना में काफी अधिक रकबे का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि आवक अगले महीने शुरू होगी और हमें उत्पादन संबंधी कोई चिंता नहीं दिखती. जबकि शनिवार को बागवानी से जुड़े एडवांस अनुमान सामने आए थे. जिसमें कहा गया था कि वित्त वर्ष 2023-24 में देश के प्रमुख क्षेत्रों में कम पैदावार के कारण प्याज का उत्पादन 19.76 फीसदी घटकर 24.24 मिलियन टन होने की संभावना है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में प्याज के दाम किस ओर जाते हैं.

तेल से लेकर दालों तक में तेजी

वहीं सचिव ने अन्य वस्तुओं की कीमतों पर भी बात की. खाद्य तेलों के संबंध में उन्होंने हाल ही में इंपोर्ट शुल्क वृद्धि के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की बात को स्वीकार किया और बताया कि यह कदम घरेलू किसानों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है. टमाटर के बारे में खरे ने कहा कि सरकार रुझानों पर नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर हस्तक्षेप करेगी. घरेलू अरहर तथा उड़द उत्पादन के अच्छे रहने और दालों के आयात में वृद्धि के साथ खरे को आने वाले महीनों में दलहन कीमतों में स्थिरता की उम्मीद है. सरकार ने 10 दिन पहले प्याज पर 550 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य हटा दिया था, जबकि कच्चे पाम तेल पर आयात शुल्क बढ़ाकर 20 फीसदी और रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर 32.5 फीसदी कर दिया था जिसका उद्देश्य घरेलू तिलहन किसानों तथा प्रसंस्करणकर्ताओं को समर्थन देना था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Sep 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/onion-will-not-increase-inflation-government-has-made-this-plan/article-89

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.