- Hindi News
- बिजनेस
- शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है ऑनलाइन मीट कंपनी, 26 सितंबर से खुलेगा IPO
शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है ऑनलाइन मीट कंपनी, 26 सितंबर से खुलेगा IPO
BUSINESS NEWS
शेयर बाजार में एक और नई कंपनी दस्तक देने जा रही है। ऑनलाइन अंडा, चिकन, मटन और फिश बेचने वाली डीएसएम फ्रेश फूड (DSM Fresh Food) अपने ब्रांड ज़ैपफ्रेश (Zapfresh) के नाम से काम करती है और अब यह निवेशकों के लिए आईपीओ (IPO) लेकर आ रही है।
कब खुलेगा और कब बंद होगा IPO?
कंपनी का आईपीओ 26 सितंबर 2025, शुक्रवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 30 सितंबर 2025, मंगलवार को बंद हो जाएगा। यह एक एसएमई (SME) IPO है जिसकी प्राइस बैंड ₹96 से ₹101 प्रति शेयर तय की गई है। इस इश्यू के जरिए कंपनी लगभग 59.65 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
कितना बड़ा होगा इश्यू?
-
कंपनी इस आईपीओ में कुल 0.59 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी।
-
यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा, यानी ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है।
-
जुटाई गई रकम सीधे कंपनी के पास जाएगी, जिससे इसका उपयोग भविष्य की योजनाओं में किया जाएगा।
निवेशकों को कितना करना होगा निवेश?
-
इस IPO में निवेश करने के लिए 1,200 शेयरों का एक लॉट रखा गया है।
-
रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट यानी 2,400 शेयरों में निवेश करना होगा।
-
इसके बाद 1,200 शेयरों के मल्टीपल में ही आवेदन संभव है।
जुटाई गई राशि का उपयोग
कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम का उपयोग इस तरह करेगी—
-
25 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों में।
-
15 करोड़ रुपये मार्केटिंग और ब्रांड प्रमोशन में।
-
11 करोड़ रुपये कैपेक्स और अधिग्रहण में।
-
3 करोड़ रुपये अन्य कॉर्पोरेट कार्यों में।
कंपनी के बारे में
-
स्थापना वर्ष: 2015
-
मुख्यालय: गुरुग्राम
-
ब्रांड नाम: ज़ैपफ्रेश (Zapfresh)
-
कंपनी फ्रेश मीट और रेडी-टू-कुक/ईट प्रोडक्ट्स की अग्रणी ओमनीचैनल रिटेलर है।
-
इसका बिज़नेस मॉडल ऑनलाइन B2C (वेबसाइट और ऐप) और ऑफलाइन B2B दोनों पर आधारित है।
-
इनके प्रोडक्ट्स में प्रीमियम कट्स ऑफ मटन, पोल्ट्री और सी-फूड के अलावा आसान रेडी-टू-कुक व रेडी-टू-ईट विकल्प शामिल हैं।
इंडस्ट्री का भविष्य
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का मीट, पोल्ट्री और सीफूड सेक्टर तेज़ी से बढ़ रहा है। 2024 में इसकी वैल्यू लगभग 55.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई थी और अनुमान है कि 2033 तक यह दोगुनी हो जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए